Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 9 May 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 9 May 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः पुरानी दोस्त से आज के दिन मुलाकात संभव है जो कि आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। आज आपका उनके साथ घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। पिता के सहयोग से कोई जल्दी पूरा काम आपका हो जाएगा, जिससे आप थोड़ा टाइम अपने परिवार के लिए आज के दिन निकाल पाएंगे। मां के साथ कुछ बहस हो सकती है, परन्तु आपको अपनी वाणी पर और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ना है। आज का दिन किसान वर्ग के लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। थोड़ा सा स्ट्रगलिंग टाइम आज का बना हुआ है। मेहनत करते चले जाइये। आज नहीं तो कल परिणाम आपको अपने लिए सकारात्मक जरूर देखने को मिलेंगे। आज का दिन दूध डेरी और पशुपालन से रिलेटेड जो लोग काम करें उनके लिए बहुत ही अच्छा और विशेष लाभ लेकर आएगा। आज के दिन दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती हैं, परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्चा सकता है। अत आज के दिन अपने बजट को ध्यान में रखकर अपने जीवन में आगे बढ़ें और थोड़ा सा पहले चलेंगे तो चीजों को ऑर्गनाइज कर पाएंगे और किसी से उधार भी नहीं लेना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर अपने अधिकारियों के साथ एक अच्छा तालमेल आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। कोई उनसे। नौकर करें। उनको विश्वास में रखकर कोई भी कार्य में आगे बढ़ें। आज के दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आपको गणेश जी की पूजा आराधना करनी चाहिए और रोजाना उन्हें दुर्वा जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 9 May 2022 in Hindi

वृषभ राशि – चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। निवेश और योजनाओं में आज आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इनके प्रति आकर्षित होते दिखाई देंगे, परंतु पहले उनको गहराई से जान लें। उसके बाद निवेश करें। जल्दबाजी में किया गया निवेश आपको नुकसान दिला सकता है। किसी विशेषज्ञ से आप सलाह भी ले सकते है। परिवार के साथ रूखा व्यवहार आज के दिन बिलकुल भी न करें। इससे घर का माहौल खराब हो जाएगा। आज के दिन अपने प्रिय की गैर हाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। आप थोड़ा सा भावुक हो सकते हैं। आज के दिन किसी दूरगामी यात्रा के लिए आप मेंटली तैयार नहीं रहेंगे। इसलिए इस यात्रा को आप संपन्न नहीं कर पाएंगे। पोस्टपोन करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपके भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी रहेगी और उनके साथ अच्छा तालमेल आज के दिन आपको देखने को मिल सकता है। मनचाही इच्छा पूर्ण होने से आज आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। देवी लक्ष्मी को गुलाब के पुष्प आज के दिन अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा नौ।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पूरे दिन आप एनर्जेटिक रहते हुए अपने कार्यों को सम्पन्न करेंगे। एक्सट्रा वर्क के लिए भी तैयार रहेंगे और उस कार्य को भी समय से पहले ही पूर्ण करके अधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त करेंगे। आज का दिन वाणी सबको मोहित करने आया। आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते हुए दिखाई देंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और राजनीति में अटके पड़े काम आज के दिन आपके निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामले आपके लम्बित चल रहे हैं तो वो मामले आज आपके पूरे होते हुए दिखाई देंगे। बिज़नस में सब कुछ अच्छा आज के दिन बना रहेगा और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का आपको अवसर भी आज के दिन प्राप्त होगा। आज के दिन अधिक लाभ की स्थितियां आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। आज आप अपनी लाइफ पार्टनर के साथ में मूवी का प्रोग्राम बना सकते हैं। कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए हर मंगलवार को व्रत रखें और बजरंग बली की पूजा आराधना जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा तीन।

कर्क राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए पारिवारिक विवादों में फंसने का नहीं है। कन्फ्यूजन की स्थितियों से आज आप आगे बढ़ें और अगर कन्फ्यूजन की स्थितियां आपके जीवन में बन रही है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों से जुड़ेंगे और आपका मन आध्यात्मिकता में अधिक रहेगा। आज के दिन आप किसी धार्मिक ग्रन्थ के अध्ययन अध्यापन में निपुणता भी हासिल कर लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे आप थोड़ा सा रिफ्रेशिंग महसूस करेंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ और ऑनलाइन मूवी देखने का अच्छा प्लैन आज आपका बन सकता है, जिससे घर में पारिवारिक बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होगी। अपने खर्चों को बचाने का आज के दिन थोड़ा सा अधिक प्रयास करें। केले का दान करें आपको शीघ्र ही कर्ज से राहत मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 9 May 2022 in Hindi

सिंह राशि – चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से इतना अच्छा नहीं है। अतः अपनी प्लानिंग को थोडा सा संभल कर करके बजट को देखते हुए आज के दिन आगे बढ़ें। खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके भविष्य को सिक्योर करेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर किसी से भी उलझे ना और केवल अपने कार्यों पर ध्यान दें। आप यदि किसी और के काम में दखल देंगे तो व्यक्ति नाराज हो सकता है और आपके उससे संबंध बिगड़ सकते हैं और इसका प्रभाव आपके वर्क पर और आपके अधिकारियों पर भी पड़ेगा। आपकी इमेज नेगेटिव हो सकती है। इसलिए अपनी इमेज को पॉजिटिव बनाए रखने के लिए सतत प्रयत्न। और पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ें। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सा स्ट्रगलिंग रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ में छोटे मोटे झगड़े हो सकते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों को खराब करने में ये विफल रहेंगे। यानि आप टाइम रहते ही अपने रिश्ते को अपना नॉर्मल कर लेंगे और अपनी मिसअंडरस्टैंडिंग दूर कर लेंगे। पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक रेग्युलरली लगाएं। इससे आपको बहुत जल्दी कर्जे से मुक्ति मिल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, और शुभ अंक रहेगा एक।

कन्या राशि – चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आप दूसरों पर बहुत ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। कोई दोस्त अपनी खुद की निजी समस्याओं का समाधान करने के लिए आपसे सलाह ले सकता है। आप उसे सलाह भी देंगे और उसकी मदद के लिए आगे भी आएंगे। जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। कॉन्फिडेंस लेवल आज के दिन आपका देखने को मिलेगा। आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको प्रभावित करेगा और आप महफिल की शान बन जाएंगे। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और वहां पर आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपको रोजाना मीठी चीज का दान जरूर करना चाहिए। इससे जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 9 May 2022 in Hindi

तुला राशि – चन्द्रमा के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अधिकारियों के साथ मैं आज आपका तालमेल आपका रवैया आपको पॉजिटिव रखना पड़ेगा। हालांकि उनके द्वारा आपको विशेष सहयोग भी आज के दिन प्राप्त होगा। इसीलिये एक पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ें। काम का बर्डन आज के दिन ना लें और इस काम को अपने सर पे यानी मानसिक रूप से स्ट्रेस लेने के लिए उस पर हावी करने की आवश्यकता नहीं है। मानसिक दबाव आप महसूस न करें तो आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। यदि आपने मेंटल प्रेशर अपने ऊपर हावी कर लिया तो आपके सभी कार्य अधूरे रह जायेंगे और इस वजह से आपके सम्बन्ध अपने अधिकारियों से भी खराब हो जाएंगे। आज के दिन आपको अपने पिता का साथ और सानिध्य प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। प्यार और मोहब्बत में आज आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। पीले वस्त्र आज के दिन धारण करें और विष्णु सहस्रनाम का रोजाना पाठ करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 9 May 2022 in Hindi

वृश्चिक राशि – चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। नफरत से दूर रहने का प्रयास करें। थोड़ा सा संवेदनशील बनें। आज के दिन लोगों की सहायता के लिए आप आगे आएंगे और जन कल्याण के कार्यों में आपकी रूचि आज के दिन बढ़ेगी। मई अधूरे पड़े हुए कार्यों की एक लिस्ट बना लें और कार्यों को सम्पन्न करें। उसके लिए आज का दिन उत्तम बना हुआ है। बैंकिंग सेक्टर में अटके हुए काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। लॉटरी और शेयर मार्केट में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं, परन्तु लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा है जो हायर एजुकेशन से जुड़े हैं। वो अपने लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ेंगे तो आज आप अपना लक्ष्य जरुर प्राप्त कर पाएंगे। जीवन साथी के ट्रांसफर के योग बने हुए हैं। उनके साथ आपको भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए आपको बुधवार के दिन पशुओं को चारा खिलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा आठ ।

धनु राशि – चन्द्रमा आज के दिन 8 वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा बीतेगा और ससुराल वालों के साथ आपका तालमेल आज के दिन बिगड़ सकता है। थोड़ा सा अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज के दिन आपकी दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है, परंतु यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है और गुप्त शत्रुओं का नाश हो सकता है। इसलिए अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सा सजग होकर चलें। आलस त्यागे और खुद काम करने की प्रवृति को बढ़ाएं। जितना आप खुद काम करके अपने कार्यों में सजक रहेंगे। उतना ही ज्यादा आप अपने शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे और आर्थिक रूप से समृद्ध बन पाएंगे। आज के दिन आपको कोई भी रिस्की काम में हाथ नहीं डालना चाहिए। रूटीन में जो आपके काम चल रहे हैं उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। दिन आपका रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से आज आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे। जो अविवाहित हैं। उनके जीवन में आज के दिन कोई खास व्यक्ति एंट्री कर सकता है, जो आपके जीवन की दिशा को मोड़ देगा और आपके सोच और थिंकिंग को सकारात्मक बनाएगा। रोजाना भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा आराधना करें और उनपर संयुक्त रूप से पंचामृत से अभिषेक करें। इससे जल्द ही आपको कर्जे से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 9 May 2022 in Hindi

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः मनमौजी और जिद्दी स्वभाव पर थोड़ा सा आप काबू रखें। खास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में क्योंकि ऐसा ना करने पर वहां पर माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। अगर आप सूझ बूझ से काम लेंगे तो अपनी परिस्थितियों को और अधिक सुदृढ़ बना पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। परंतु पार्टनर के साथ में एक तालमेल और सामंजस्य बनाकर चलें। आज के दिन दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। आज के दिन आपके लाइफपार्टनर से कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और उनके द्वारा आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा आराधना करें और हरी इलायची उन्हें अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा नौ।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः कार्य क्षेत्र में पुरानी पहचान का फायदा आज के दिन आपको प्राप्त होगा। रुके हुए सभी कार्य आज आप के आसानी से पूर्ण हो जाएंगे, परन्तु नये कार्यों की शुरुआत से आज आपको बचना चाहिए। रुपए से संबंधित कोई भी लेन देन का कार्य है तो वो आप खुद सम्पन्न करें। ऐसे कार्य को किसी के ऊपर न डालें। आज के दिन किसी भी अजनबी पर विश्वास करना आपके लिये ठीक नहीं रहेगा। वो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज के दिन आपके विरोधी आपके कार्यों में सलिन्द्र रखने का प्रयास करेगें। ऐसे लोगों से थोडा सावधान रहें। आज के दिन आपके वर्क प्लेस पर आपको अपने नाक कान सब खुले रखने यानि सतर्क रहना है और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें। कुछ लोग आपके बॉस के कान भरने का भी प्रयास करेंगे। परिवार में अच्छा तालमेल आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। नाना नानी का सहयोग आज के दिन आपके लिये बना रहेगा। रेगुलर यानि रोजाना शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 9 May 2022 in Hindi

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन जीवनसाथी का विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्हें देखभाल की जरूरत है तो आप उन सभी कामों को छोड़कर पहले उनकी देखभाल करें। आज के दिन संतान की तरफ से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी और छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान से भरा रहेगा। आपको अपने कार्यों के लिए सराहा जा सकता है और सम्मानित भी किया जा सकता है। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी आज आपको मिलती हुई दिखाई देगी। आज आप अपने बॉस का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और लव रिलेशनशिप में आपको आज के दिन अपना मनचाहा लव जरूर प्राप्त हो जाएगा। रोजाना सूर्य देव को जल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा तीन |

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/LVV0zFQell0″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *