[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 9 June 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु पक्ष भी आप पर हावी होने का प्रयास करेगें। आज के दिन आप अपने शत्रुओं को किसी भी तरीके से येन केन प्रकारेण परास्त करने के लिए लगे रहेंगे। पर यदि आप अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे तो वो अपने आप ही अपने मंसूबों में नाकामयाब हो जाएंगे। किसी को भी नीचा दिखाने के लिए या फिर किसी को। कर्मों का फल देने के लिए हमें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। हमें बस अपने कर्म करते चले जाना है। कोई छोटी लकीर के पास एक बड़ी लकीर खींच देने से वो लकीर अपने आप छोटी हो जाती है तो किसी लकीर को अगर छोटा करना है तो आप अपने कर्मों का उपयोग करते हुए अपने काम में आगे बढ़ें न कि उसे डाउन करने का प्रयास करें। आज के दिन आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करना है। केवल अपने आत्मबल पर भरोसा करके आगे बढ़ें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तर्क और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। मातृपक्ष से आज के दिन आर्थिक मदद मिल सकती है और परिवार में माहौल आपके लिए बहुत ही सपोर्टिव रहेगा। नहाते समय पानी में हल्दी डालकर नहाएं। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 9 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। हालांकि युवक युवतियों को बहुत ज्यादा काम की परेशानी मेहनत करनी पड़ेगी। पर मेहनत जितनी करेगी उतना ही अच्छा परिणाम भी आप अपने करियर में पाएंगे। आज के दिन हायर एजुकेशन में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर संतान आपके बराबर की है तो आपके व्यापार आपके बिजनेस में आपके काम आपकी मदद करके आपके काम को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। आज के दिन आप अपने बच्चों के प्रति प्राउड फील करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है और आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। किसी धार्मिक ग्रंथ के दिन अध्यापन में आज आपकी रुचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए और आनंद की प्राप्ति करते हुए दिखाई देंगे। केले के पेड़ की पूजा आपको जरूर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ओलिवऔर शुभ अंक रहेगा एक।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके फायनेंशियल सिचुएशन को इतना ज्यादा बेटर नहीं कर रहा है। इसीलिए थोड़ा सा संभलकर चलें थोड़ा सा ध्यान रखें। किसी से ना उधार ले न किसी को आज के दिन उधार दें। आज के दिन आपको अपने घर के रखरखाव पर खर्चा करना पड़ सकता है या फिर वाहन का खर्चा आ सकता है। इसलिए ऐसी चीजों के लिए थोड़ा सा अपने रुपए को सेव करके रखें। सेविंग रखें। आज के दिन आपके परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है, जिससे घर का माहौल हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। दूरगामी यात्रा संभव है परन्तु यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें कि सामान चोरी हो सकता है। आज के दिन वर्क प्लेस पर अपने अधिकारियों को साथ में लेकर चलें और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर आप जो भी काम करेंगे उसमें आप सफल होंगे। अधिकारियों का विरोध करेंगे तो आज के दिन नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित क्रय विक्रय के कार्यों को थोड़ा सा रोक दें। ऐसे कार्यों को सही समय पर ही पूर्ण करें। केसर का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, आपका शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 9 June 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन कोई विशेष जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापारी वर्ग अपनी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे, जिससे आपको थोड़ा सा मन में खिन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। आज के दिन यात्रा होगी पर यात्राओं का फल जैसा आप चाहते हैं वैसा नहीं मिलेगा, परंतु निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आज नहीं तो कल परिणामों को आप अपने लिए सकारात्मक जरूर पायेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन काम में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, परन्तु कठिनाई से अगर आपने हार नहीं मानी तो निश्चित रूप से रात्रि यानी दिन ढलते ढलते अपने कार्य को निश्चित समयावधि में पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन आपको शेयर मार्केट और लॉटरी में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाते समय स्नान में स्नान के समय यानि नहाते समय आपको ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मेहंदी कलर और आपका शुभ अंक रहेगा पाँच।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कठिन रहने वाला है। पर कठिनाई के बावजूद आप अपनी योजनाओं को प्रजेंट करते हुए और एक सशक्त पर्सनैलिटी के रूप में उभरते हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों से अपनी बात को कहने में न हिचकें क्योंकि अगर आपने आज अपने मन की बातों को व्यक्त कर दिया तो वो आपकी बातों को जरूर अप्रीशिएट करेंगे। दिन बहुत शुभ बना हुआ है। आज के दिन बच्चों के साथ में बिताए गए समय से आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे और बच्चों के साथ आपकी बॉन्डिंग भी अच्छी होगी। परिवार में मेहमानों का आवागमन से घर का माहौल होता हुआ दिखाई देगा। घर की महिलाओं को आज आप प्रसन्नचित रखने का प्रयास करेंगे। घरेलू कार्यों में आप उनकी मदद करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन। ऑफिशियल मीटिंग होसकती है, परंतु वो मीटिंग आपके लिए सफलता पूर्वक सम्पन्न होंगी। केले के वृक्ष में आज के दिन जल अर्पित करके अपने घर से बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 9 June 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण करने वाले है। अतः आज का दिन आपके लिए रहने वाला है। अतिरिक्त चिंता आपके कार्यों में बाधा डाल सकती है, इसलिए चिन्ता नहीं कार्य करें। कर्म फल अपने आप मिलेगा। आज नहीं तो कल आपको अपने कर्मों का फल जरुर मिलेगा। आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती हैं, परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। परिवार का सानिध्य भरपूर प्राप्त होगा और दादा दादी से पूरा प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त होगा और बड़ों का आशीर्वाद जब व्यक्ति को मिल जाये तो वो अपने मार्ग से कभी भी भ्रमित नहीं होता और आगे बढ़ता चला जाता है। उन्नति हमेशा उसके कदम चूमती है। आज के दिन आपको अपने किसी विशेष कार्य में बड़ी सफलता मिल सकती है और लाइफ पार्टनर की मदद से आज आप अपने रिश्तों को संवारने में कामयाब रहेंगे। गुरूवार के दिन का यानि आज के दिन का व्रत जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मस्टर्ड, शुभ अंक रहेगा चार।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थिति आज के दिन बढ़ सकती है। अत अपने खर्च पर थोडा सा नियंत्रण रखें। आज के दिन किसी भी दूरगामी यात्रा से आपको बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी से उधार न किसी को उधार दें। आज के दिन कर्ज की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और उधार चुकाने में आपकी ग्रोथ रुक सकती है। बहुत सारा समय भी खराब हो सकता है। अतः सोच समझकर निवेश करें। कोई भी बड़े काम में इन्वेस्टमेंट करते समय पहले उस कार्य के बारे में पूरी जांच पड़ताल जरूर कर लें। आज के दिन आपको कोई भी रिस्की काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ टकराव भरा माहौल उत्पन्न हो सकता है। आज के दिन आपको शांत रहकर उनकी बातों को सुनना और अगर वो क्रोध करते हैं तो भी शांति से उनके क्रोध का जवाब देना है। तभी उनका क्रोध शांत होगा और बात आगे नहीं बढ़ेगी। कार्यस्थल पर पीले रंग की वस्तुओं का उपयोग आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 9 June 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अच्छे लाभ की स्थिति आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। आपके काम द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों से भी आज आपको लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। धर्म कर्म के कार्यों से आप जुड़ेंगे और मानव सेवा समाज के उत्थान के लिए कुछ करने का मन बनेगा। आज के दिन दान पुण्य जैसे कार्यों में संलग्न रहेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज के दिन वर्क प्लेस पर कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। लव रिलेशनशिप में आप अगर आज के दिन अपने पार्टनर को समय नहीं देंगे तो बात बिगड़ सकती है। भगवान विष्णु के मंदिर में लड्डुओं का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा सात ।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर निर्णय लेने का है। एक गलत कदम आपके नुकसान को डबल कर सकता है। अतः आज के दिन फूंक फूंककर कदम रखें। आज के दिन कोई बड़ा ऑर्डर आपको प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपको काम करने का मौका मिल सकता है। अटकी हुई योजनाओं को द्रुत गति से चलाने के लिए आज के दिन आपको मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। वास्तव में आज के दिन फेरबदल की संभावना बनी हुई है। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप एक टीमवर्क की तरह काम करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचाएंगे। अधिकारियों का भी आपको सम्मान और उनकी प्रसंशा आज के दिन प्राप्त होगी। गुरूवार के दिन खासकर महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पिंक, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 9 June 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला है। भाग्य आज आपका साथ देगा। आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई इच्छा के पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। कोई धार्मिक स्थल की यात्रा अपने परिवार के साथ संभव है। आज का दिन युवक युवतियों के लिए विशेष रहने वाला है। कोई मेल के द्वारा आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब स्विच करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही बेहतर बना हुआ है। कुछ। इस मौके आज आपको प्राप्त होंगे। आज का दिन हायर एजुकेशन से जुड़े छात्रों के लिए भी सुखद और मंगलमय रहने वाला है। आज के दिन आप कोई भी काम करने जा रहे हैं तो पहले अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें और मंदिर में पीले खाद्य पदार्थों का दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा आठ।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का है। कोई भी फिट डिसीजन न लें। घर के बड़ों की सलाह या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। पड़ोसियों से टकराव करने से आज के दिन बचें। आज के दिन आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए नए काम की शुरुआत से बचें। जो रूटीन काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन निराशा हासिल हो सकती है। जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें क्योंकि जानवरों से भी चोट लग सकती है। आज के दिन यात्रा में सावधानी रखें। आपका सामान चोरी होने की संभावना बनी हुई है। यात्रा में अपने वाहन के रखरखाव का ध्यान जरूर रखें। आज के दिन आपकी माता का आपको पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा और उनसे आर्थिक मदद की संभावना बनेगी। आज के दिन सोचे समझे कार्यों को पूर्ण करने के लिए आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप आपको आज के दिन जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 9 June 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा इम्पॉर्टेंट रहने वाला है। कोई बड़ा निर्णय आज के दिन आपको लेना पड़ सकता है। उस निर्णय में उहापोह की स्थिति होने पर आज आप अपने घर के किसी बड़े से सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। नवविवाहित दंपतियों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। एक दूसरे को समय देने का प्रयास करें। आज के दिन लव रिलेशनशिप में आपको थोड़ा सा संभलकर रहना है। किसी के साथ आगे बढ़ने से पहले उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल कर लें, क्योंकि आज आपको लव रिलेशनशिप में धोखा मिल सकता है। आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इन्क्रिमेंट के चांसेज बन रहे हैं। वही जो व्यापारी वर्ग है वो व्यापार में नयी नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे और काफी हद तक उसमें सफल होते हुए भी दिखाई देंगे। परिवार के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। शाम को डिनर का प्लैन आज आप बनाते हुए दिखाई देंगे। प्रातः नहाने के बाद में पीले वस्त्र जरुर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा सात ।
[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=S9oChzlkaI4″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]