Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 9 January 2023 in Hindi blog | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi

AAJ KA RASHIFAL 9 January 2023 in Hindi blog

मेष राशि-आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन किसान वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। खेती बाड़ी में आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। फंसा हुआ पैसा आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। सहकर्मियों के साथ वर्क प्लेस पर तालमेल अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र का ये जो पहला दिन रहेगा ये आपके लिए सुखद समाचारों से भरा रहेगा। घर में भी मां के साथ बॉन्डिंग बहुत अच्छी रहेगी और सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिलेगी। अगर आपको डरावने सपने आते हैं तो अपनी। सिरहाने रात को सोने से पहले एक चाकू जरूर आपको रख लेना चाहिए। इससे डरावने सपने नहीं आएंगे और आप चौंककर नहीं उठेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा चार |

वृषभ राशि-आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपका बल और पराक्रम बढ़ेगा। मनचाहे कार्य में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। यदि आप हॉबी को प्रोफेशन बना चुके हैं तो आज के दिन अपने प्रोफेशन में आपको बहुत अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और कजंस के साथ में अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। आपको अगर रात में भयानक सपने आते हैं तो अपने सिर के नीचे पीले चावल रखकर आपको सोना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा तीन।

मिथुन राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वाणी से सबको लाभान्वित करने का है। आज के दिन आप अपने बिगड़े कामों को भी अपनी बोली से बना लेंगे। रूठों को मना लेंगे। आज के दिन रिश्तों में अच्छा तारतम्य और तालमेल देखने को मिलेगा। यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपके सर पर रहेगा और वर्क प्लेस पर भी अधिकारियों का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा। सोने से पहले एक कपड़े में छोटी सी इलायची बांधकर अपने तकिए के नीचे। इस राशि के जातकों को रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरे स्वप्न नहीं आएंगे और नींद भी अच्छी आएगी। आपका शुभ रंग रहेगा पांच,शुभ अंक  रहेगा छः |

कर्क राशि -आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपके व्यवहार के चर्चे चारों तरफ होंगे। आज के दिन आपका व्यक्तित्व निखरा हुआ दिखाई देगा। कई लोग आपको आइडियल मानेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वहीं आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। कई बार देखने में आता है कि बुरे सपने आपको न आएं तो भी सोते समय एकदम सोते सोते आप चौंककर उठ जाते हैं। ऐसा अगर आपके साथ होता है तो अक्सर एक तो एक ताम्बे के बर्तन में पानी भरकर अपने पलंग के नीचे रखकर सोएं और सुबह उठने के बाद उस पानी को गमले में डाल दें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक नौ रहेगा |

सिंह -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खर्चों से मुक्ति मिलेगी। वहीं फाइनेंशियली आप अपने आपको सिक्योर महसूस करेंगे। अगर आप विदेशों के साथ व्यापार करते हैं तो विदेशी कंपनी के साथ आज आप का बड़ा करार या टाईअप हो सकता है। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इन्क्रीमेंट मिल सकता है। शादी के सिलसिले में बाहर अब्रॉड यात्रा भी संभव है। अगर आपको भी बुरे स्वप्न आते हैं तो सोने से पहले आप अपने चप्पल या जूते अपने बिस्तर के नीचे रख दें रखते हैं तो उसे आपको बंद कर देना चाहिए क्योंकि ये बुरे स्वप्न का कारण हो सकता है एवं जूते और चप्पलों को आपको घर में नहीं रखना चाहिए। घर के बाहर जूते और चप्पल उतारें। इससे नेगेटिविटी कम होगी और बुरे स्वप्न भी बंद हो जाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी ,शुभ अंक  रहेगा एक।

कन्या राशि – से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक लाभ की परिस्थितियों को आपके जीवन में बढ़ाएगा। वही जो कार्य अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को द्रुत गति से आप संपन्न कर पाएंगे। अचानक किसी परम मित्र से आपकी मुलाकात होगी जिससे आपकी पुरानी यादें तरो ताजा हो जाएगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे और विचरण के लिए आज का दिन। खासकर जो सफेद कपड़ों का काम करते हैं, रॉ मटीरियल का काम करते उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और बड़े आर्डर प्राप्त करने का रहेगा। यदि आपको सोते समय बुरे स्वप्न आते हैं तो तकिए के नीचे लोहे की कील को आपको रखकर सोना चाहिए। इससे बुरे स्वप्न नहीं आएंगे और नींद भी अच्छी आएगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक  रहेगा पाँच।

तुला राशि -आपकी राशि से चंद्रमा के दिन दसवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। पिता के साथ बॉन्डिंग बहुत अच्छी रहेगी। भाई बहनों से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। अधिकारियों का सहयोग पूरा मिलेगा। जिन विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आया वो रिजल्ट आज आपके लिए सकारात्मक रहेगा। यदि आपको भी सोते समय नींद में बुरे स्वप्न आते हैं तो इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि जब। सोने जाते हैं तो बिना बिस्तर झाड़े ही आप सो जाते हैं। इससे भी बुरे स्वप्न में वृद्धि हो सकती है। अत सोने से पहले अपने बिस्तर को विशेष रूप से साफ करें और पैरों को धोकर सोना ना भूलें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा ,शुभ अंक रहेगा आठ।
वृश्चिक राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। अधूरे कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतें परेशानियां समाप्त हो जाएगी। वहीं आज के दिन जो कार्य आपने हाथ में लिया है उसे भी आपको पूर्ण करके ही दम लेंगे। आज के दिन शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों के अंदर आपको विशेष रूप से लाभ देखने को मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप गहरी रंग की चादर ओढ़ कर सोते हैं तो यह समस्या हो सकती है और आपको रात में डरावने सपने आ सकते हैं। अत ऐसा करने से बचें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा दो |

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन यात्राओं से भरा रह सकता है परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। किसी अपने से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। ससुराल वालों से संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आपको प्राप्त होंगे और कुटुम्ब से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कोई बुरा या परेशान करने वाला सपना अगर आप देख रहे हैं तो भगवान शिव को सफेद रंग के फूल चढ़ाएं। इसके अलावा सफेद चीजों का दान भी करें। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल और चीनी का दान भी कर सकते हैं। इससे बुरे स्वप्नों से इस राशिवालों को मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा एक |

मकर राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ में अच्छा समय आज के दिन आप व्यतीत करेंगे। लव रिलेशनशिप में और किसी को मन की बात बोलना चाहते अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही उपयुक्त आपके लिए रहने वाला है। परिवार में शुभ समाचारों की प्राप्ति आपको हो सकती है। आपकी कोई खोई वस्तुएं आपको पुनः प्राप्त हो सकती है जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और व्यापारी वर्ग नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। आपके सिर के आस पास सात बार पानीदार नारियल वार कर उसे किसी देवस्थान पर ले जाकर आपको जला देना चाहिए या फिर मंदिर में सीदा आपको दान करना चाहिए। इससे आपको बुरे स्वप्नों से मुक्ति मिल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा चार |

कुम्भ राशि– आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। श्वास संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। जो मेन्टल आप टेन्स चल रहे थे जो कुछ टेंशन आपके दिमाग में घर कर गई थी, उस टेंशन से भी आपको राहत प्राप्त होगी। आज के दिन मित्रों की संगति आपको विचलित नहीं करेगी। वहीं आज के दिन अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आपकी सावधानी से नुकसान की स्थितियां नहीं होगी। आसान टल जाएगा। सोते सोने से दो घंटे पूर्व रात को खाना खा लेना चाहिए। रात को खाना हल्का और सात्विक होना चाहिए। अच्छी नींद के लिए खाने के बाद में वज्रासन जरुर करें और भ्रामरी प्राणायाम करें और अंत में सब आसन करते हुए सो जाएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक नौ।

मीन राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शिक्षा दना अध्यापन में सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपके कार्यों को सराहा जा सकता है। आध्यात्मिक भाव से रहेंगे और भगवान से संबंधित कुछ धार्मिक अनुष्ठान आज आप अपने घर में करा सकते हैं या फिर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आप आज के दिन हिस्सा भी बन सकते हैं। हनुमान जी का नाम लेकर पैरों में अंगूठे के पास वाली अंगुली में या फिर तर्जनी अंगुली में काला धागा बांध कर सोएं और इससे आपके मस्तिष्क को ताकत मिलेगी और बुरे और डरावने सपनों से भी मुक्ति मिल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी बादामी और शुभ अंक रहेगा दो |  तो ये था 9 जनवरी सोमवार का दैनिक राशिफल।




Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts