[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 9 April 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल में प्रगति होगी। आप बहुत स्थिर रह कर फैसले लेंगे और जो भी फैसला आप अपने जीवन। उसका दूरगामी सकारात्मक परिणाम भी आप अपने जीवन में पुनः प्राप्त करेंगे। यह समय आपके लिए बहुत अधिक सौभाग्य पूर्ण रहेगा। कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आज के दिन आपको निश्चित रूप से देखने को मिलेगा। मित्रों का भी आपको भरपूर सहयोग आज के दिन देखने को मिलेगा। काम में सारी दिक्कतें और बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएगी। मनोकामना पूर्ति आज के दिन आपकी होगी। आज आप अपनी हॉबी से संबंधित कार्यों में अपनी रूचि को बढाते हुए दिखाई देंगे, जो काम आपके अटके हुए हैं। आज के दिन वो द्रुत गति से होते हुए चले जाएंगे। नवरात्रि के दौरान घर की चौखट पर नींबू आपको जरूर बांध देना चाहिए। ये उपाय न सिर्फ आपको बल्कि आपके पूरे परिवार को बुरी नजर से बचाएगा। आपका स्वास्थ्य और आपके पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ सदैव ठीक रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम और शुभ अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 9 April 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मिलाजुला इफेक्ट लेकर आएगा। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। टीचिंग लाइन से जुड़े हुए टीचर और लेक्चरर्स के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहेगा। आपको अपने काम के लिए आज के दिन सराहा जा सकता है। आज के दिन घर के बड़ों का आशीर्वाद रहेगा और काम में सारी दिक्कतें बड़ों के आशीर्वाद से दूर हो जाएगी। नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन अपने वर्क प्लेस पर कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन दूरगामी यात्रा हो सकती है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। थोड़ा सा एक अनायास डर जो आपके मन में रहता है उससे आज आपको निकलना पड़ेगा। ये आपके भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इन डर को त्यागें और एक आत्मबल आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें। कोई दिक्कत कोई परेशानी अगर हो तो आप अपने किसी भी प्रिय मित्र से सलाह लेकर अपने जीवन में राह तय कर सकते हैं। आज मंदिर में पहुंचकर माता को केले का भोग लगाएं। भोग लगाते समय देवी दुर्गा के मंत्रों का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा एक |
मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सौम्यता पूर्ण रहेगा। थोड़ा सा गुस्सा अधिक है। उसे आप त्याग देंगे तो अपने जीवन में परफेक्ट रिजल्ट आप पाते हुए दिखाई देंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। नए कार्य की शुरुआत से बचे परंतु जो रूटीन के काम चल रहे हैं, उन्हें आप वन बाई वन पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन परिवार के साथ गैदरिंग हो सकती है या उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। बदलाव से रिलेशंस सुधरेंगे और बदलाव वालों का घर में आगमन हो सकता है। अगर संतान से संबंध अच्छे नहीं है या कोई समस्या चल रही है तो देवी को पान का पत्ता जरूर अर्पित करें। पत्ता टूटा नहीं होना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 9 April 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। इसलिए अपने खर्चे को थोडा सा नियंत्रित करना सीखें। आज के दिन मन बहुत विचलित रहेगा। कार्य में मन नहीं लगेगा और मन कभी मन के भटकाव की स्थितियां निरंतर चलती रहेगी। इसलिए मानसिक शांति नहीं रहेगी। आज अपने मन को थोड़ा सा स्थिर करने का प्रयास करें। मेडिटेशन और योगा इसके लिए बहुत ही कारगार साबित हो सकता है। इसीलिए आज इन तरीकों को अपनाकर आप अपने मन को एकाग्रचित्त कर सकते हैं। आज का दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए इतना अच्छा नहीं है। छोटे छोटे कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। वहीं अधिकारियों की डांट भी आपको बेवजह सुननी पड़ सकती है। इसीलिए आज के दिन अपने कार्यों में मन लगाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए बाहर से अच्छी योजनाओं का क्रियान्वयन का लाभ प्राप्त करने का है। यानी आज आप विदेशी कंपनियों से टायअप कर सकते हैं और उनसे आपको अच्छा खासा लाभ अपने व्यापार में देखने को मिलेगा। आज का दिन किराणे से संबंधित या अपने कृषकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, जो खेती बाड़ी करते हैं या सब्जी फल फ्रूट का काम करते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा। लाभदायक रहेगा। मुकदमे से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए शत्रु एवं कर्ज से छुटकारा प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा के सामने सुगंध वाली धूप जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा छ:।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। शेयर मार्केट, लॉटरी ट्रेडिंग जैसे सभी कार्यों में आपको सफलता आज के दिन प्राप्त होगी। जो काम अपने हाथ में लिया है। आज आप उसे पूरा करके ही दम लेंगे। लेवल और सर्कल बढ़ेगा। कुछ गणमान्य व्यक्तियों की सूची आपके मित्रों की सूची में जुड़ जाएगी। आज के दिन आप अगर कोई बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं या फिर आपको मैन्यूफेक्चरिंग का काम करते हैं। उनके लिए बहुत ही लाभदायक समय है। आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बनी हुई है। किसी को उधार दिया है तो आज आपका उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छी सफलता आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। वहीं भाग्य आज आपका साथ देगा और काम निर्विघ्न होते चले जाएंगे। सभी तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए नवरात्रि में देवी के सामने अखंड दीपक जरूर जलाएं। अखंड दीपक यानि दीपक पूरे नौ दिन जलता रहना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा तीन।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। इसलिए अपने काम के तौर तरीकों पर जरूर विचार करें। आज के दिन कोई बड़ा कार्य आपको मिल सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। मई सरकारी कार्यों में सारी बाधाएं आज आपके पिता की सहायता से दूर हो जाएगी। कुछ काम आपके आज के दिन अटक सकते हैं पर काम में अटकाव की स्थितियों के बावजूद आप अपने प्रयासों के द्वारा सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा और संतान की तरफ से आज आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। अगर किसी व्यक्ति के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है तो मां दुर्गा को पीले फूलों की माला जरूर चढ़ानी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा सात | AAJ KA RASHIFAL 9 April 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन आपके लिए बहुत भाग्यवर्धक है। आपके अधूरे पड़े हुए काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। कोई बड़े कार्य में आज आपको सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। फाइनैंशली आप अपने आपको स्ट्रांग महसूस करेंगे। आज का दिन धन कर्म के कार्यों से जुड़ेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। समाज कल्याण जैसे कार्यों में संलग्न होने के कारण आज आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। मित्रों के साथ शाम अच्छी गुजरेगी। वहीं आज का दिन जो युवक युवतियां कोई बड़ा इंटरव्यू देकर है, उनको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन की कमी दूर करने के लिए मां दुर्गा को सात इलायची और मिश्री का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा आठ।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ससुराल वालों से आज आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं ससुराल में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आज के दिन हिस्सा बन सकते हैं। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है। परंतु अपने सामान का ध्यान जरूर रखें क्योंकि सामान चोरी होने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को एक नई दिशा प्रदान करेगी। वहीं गुप्त शत्रुओं में आज के दिन कमी आएगी और गुप्त धन की प्राप्ति के पूरे योग आज के दिन बन रहे हैं। सामान्य कार्यों में अपना दिन व्यतीत करें। नए कार्य की शुरुआत से आज के दिन आपको बचना चाहिए और थोड़ा सा अपने भावों पर कंट्रोल करें। भावुक न हों और प्रेक्टिकल होकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। मां दुर्गा को धूनी की खुशबू बहुत पसंद है। नवरात्र में सुबह शाम लोबान, गूगल में चंदन दाल पाउडर मिलाकर और गोबर के कंडे को जला कर घर में धूनी अवश्य करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 9 April 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही बेहतर रहेगी। आज आपके। काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा। कामों में भारी दिक्कतें आज के दिन दूर हो जाएंगी। आज आपको मनोवांछित वर की प्राप्ति हो सकती है। आज अगर आप वैवाहिक जीवन में बंधे हुए हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर रोमैंटिक ट्रिप पर जाने का प्लैन बन सकता है। लव रिलेशनशिप में आज आपको थोड़े से अपने लव मेट से निराशा हो सकती। उनकी बातें आपको आज के दिन भावुक और आहत कर देंगी। आज का दिन आपके लिए स्ट्रॉंग बनकर आगे बढ़ने का रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में कुछ नई योजनाएं बना सकता है और उसका क्रियान्वयन भी कर सकते हैं। व्यापार आज के दिन अच्छी गति पकड़ेगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा हैक्टिक रहने वाला है। परन्तु मेहनत का परिणाम आपको सुखद जरूर देखने को मिलेगा। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। धन संबंधी बाधाओं से मुक्ति के लिए नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा तीन।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको कदम फूंक फूंककर रखनी पड़ेगी। वर्क प्लेस पर आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकते हैं। आज आपके उन्नति और तरक्की से जलने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आज के दिन सोचे समझे कार्य पूर्ण न होने से मन में निराशा के भाव भी उत्पन्न होंगे, परंतु आपके प्रयास सराहनीय रहेंगे। आज का दिन रूपए पैसों से संबंधित कार्यों में सजग रहने का है। ऐसे कार्यों में लापरवाही न करें वरना नुकसान की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में भटकाव की स्थिति आ सकती है। वहीं वाहन के रखरखाव पर कुछ बड़ा खर्चा आज के दिन आने की संभावना बनी हुई है। थोड़ा सा अपने खर्चों को बैलेंस करके चलें और अपने वाहन का विस्तृत रूप से रख रखाव करें। नवरात्रि में हनुमान जी के मंदिर में लाल एक लाल ध्वजा का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 9 April 2022 in Hindi
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और कल्याणकारी रहेगा। छात्रों को अपने मनवांछित फलों की प्राप्ति होगी। वहीं आज के दिन मां के स्वास्थ को लेकर कुछ चिन्ता उत्पन्न हो सकती है। संतान की तरफ से आज आपको शुभ समाचारों की भी प्राप्ति होगी। आपके बल और पराक्रम के चर्चे चारों तरफ रहेंगे। वहीं साहित्य जगत से जुडे हुए लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग कोई महत्वपूर्ण मीटिंग आज के दिन करने जा रहे हैं तो अपने माता पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकलें। इससे आपकी वो मीटिंग निश्चित रूप से सार्थक सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और यदि किसी को मन ही मन चाहते हैं तो आज अपने मन के भावों को व्यक्त जरुर करें। जिन लड़कियों की शादी में बाधाएं आ रही है, वे नवरात्र की नवमी तिथि पर एक लाल, साडी, हल्दी, सिंदूर और मेहंदी मां को जरुर चढ़ाएं। ये उपाय गुप्त रूप से करें। किसी को न बताएं। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ अंक रहेगा आठ |
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फायनेंशियल कंडीशन थोड़ी सी डांवाडोल रहेगी। आज के दिन लॉटरी और शेयर मार्केट में अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई कार्य आप रिस्की आज के दिन हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता जरुर अर्जित करेंगे। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में थोडा सा सजग रहें क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है। आज के दिन कुटुम्ब वालों से आपके रिश्ते और अधिक सुदृढ़ होंगे और वाणी से आप सबको मोहित करते चले जाएंगे। वहीं वही आज के दिन भ्रमित होने से बचें। लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे पर जो आप सोच रहे हैं तो आप को अपने ऊपर कॉन्फिडेंस है वही कार्य आपको अपने जीवन में करना चाहिए। नवरात्रि में अष्टमी और या नवमी तिथि पर अपने घर में कन्याओं को भोजन जरूर कराएं। साथ ही उन्हें दक्षिणा में कोई उपहार जरूर दें। आपका शुभ रंग रहेगा लाइट ब्लू और शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 9 April 2022 in Hindi
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/PdaIqG-TGyg” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]