Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 8 September 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

AAJ KA RASHIFAL 8 September 2022


 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयां जरूर लेकर आयेगा। परन्तु आप अपनी कठिनाईयों को पार कर अपने लक्ष्य की तरफ प्रेरित रहेंगे। आज के दिन जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतनी ही अच्छे परिणामों को आप अपने जीवन में पाएंगे। परन्तु मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही रही तो आज के दिन परिणामों को अपने लिए सकारात्मक आप नहीं पायेंगे। आज के दिन अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें कि उनके साथ किसी बात को लेकर मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। आज के दिन घर में पारिवारिक कलह के वातावरण से बचने के लिए आपको मौन रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। गुरुवार के दिन गरीबो में लाल फल का दान जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा। हरा और शुभ अंक रहेगा। 3 |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहेगा। कोई भी अटके हुए काम में आज के दिन द्रुत गति से सम्पन्न हो सकते हैं, परन्तु नए कार्य की शुरुआत से आज के दिन आपको बचना चाहिए। जो छात्र छात्राएं हायर एजुकेशन के लिए कुछ करने या फिर कोई बड़ा प्रोजेक्ट लिए बैठे हैं। उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा मसक्कत से भरा रह सकता है। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक भावों से आज आप परिपूर्ण रहेंगे। गरीबों में सफेद वस्त्रों का दान आपको आज के दिन जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा। सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा परेशानियों से भरा रह सकता है। आज के दिन आपके शत्रु आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से षड्यंत्र रच सकते हैं। आपके काम में दिक्कतें और परेशानियां ला सकते हैं। आज के दिन आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना पड़ेगा। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। आज के दिन किसी से भी वर्क प्लेस पर भी 09:00 बजे नए कार्य की शुरुआत से बचें, जो रुटीन में काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। गुरूवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को हरी सब्जियों का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा व्यापार में दिक्कतें परेशानियां ला सकता है। आज आपके साथ धोखा भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेदों से आज आपको बचना चाहिए वरना दाम्पत्य जीवन उलझ कर रह जाएगा और आप इसका आनंद प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आज के दिन शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। नया व्यापार शुरू करने जा रहे हैं तो आज के दिन विदाउट पार्टनरशिप आप अपने काम में स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ें, तभी आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। किसी गरीब बच्चे को दूध का दान जरूर देवें और उसमें उसे सफेद चीजें जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके रोगो में वृद्धि कर सकता है। अपने रोगो में आपको थोड़ा सा सावधान रहना पड़ेगा। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आज के दिन आपके पारिवारिक सदस्यों का सहयोग और साथ आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं रिश्तों में आपके मिठास घुली रहेगी। ननिहाल पक्ष से आर्थिक सहायता आपको आज के दिन प्राप्त होगी। रूपए पैसों से सम्बंधित कार्यो में आज के दिन आपको थोड़ी सी सजगता बनाए रखनी चाहिए, वरना लापरवाही की वजह से नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। गरीबो में लाल वस्त्र और गुड़ का दान आज के दिन जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 4।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सफलता दायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने मनमुताबिक सफलता को अपनी मेहनत के दम पर साकार करते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। परंतु आज के दिन आपके काम अटक सकते हैं, अतः आज के दिन आपको विचलित होने की जगह अपने कामों पर कॉन्सनट्रेशन बढ़ाना चाहिए। कर्मक्षेत्र में जितना प्रयास आप करेंगे उतने ही आप परिणामों को अपने लिए सकारात्मक पायेंगे। गुरूवार के दिन गरीबों को फलो का दान करना चाहिए। फल चाहे किसी भी रंग के हों। चलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक स्थिति आज के दिन थोड़ी सी डावांडोल हो सकती है। आज के दिन अनायास खर्चा आपके जीवन में आ सकता है जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। आज के दिन मां से आपको आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है, परन्तु उसमें आपको झिझकने की आवश्यकता नहीं है। वो आपकी सिचुएशन को समझते हुए आपकी मदद जरूर करेगी। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है, जिसके जिससे घर का माहौल बहुत ही हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। गुरूवार के दिन पीली चीजों का और पीले और केले का दान जरुर करें। कोई भी गरीब व्यक्ति ना मिले तो ये चीजें आप मंदिर में भी चढ़ा सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1 ।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कुछ काम आपके अटके हुए हैं तो आज के दिन वो कार्य द्रुतगति से सम्पन्न होंगे। आज के दिन आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। वहीं राजनीति में अटके हुए कामों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। गुरूवार के दिन गेहूँ और गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4 |


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने का है। अपने पारिवारिक मुद्दों में बहुत शांत रहकर मैच्योरिटी से डिसीजन लें, जिससे आपकी पहल के माध्यम से आपके पारिवारिक मुद्दे सुलझ आपके बुजुर्गों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज के दिन आपको कुटुम्ब मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे, परन्तु वर्क प्लेस पर किसी के साथ उलझ सकते हैं। अत आज के दिन किसी के साथ भी झगड़ा या बहस न करें बल्कि अपने कामों पर कॉन्सन्ट्रेशन करें। आज गुरूवार के दिन पीले वस्त्र आपको धारण करने चाहिए और पीली चीजो का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा। मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 5।


मकर राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही मिक्स रिजल्ट लेकर आएगा। थोड़ी सी कन्फ्यूजन की स्थिति आज के दिन जरुर रहेगी। काम को लेकर कुछ टेंशन आपके मन में रह सकती है। क्रोध और आवेश में आकर जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन ना लें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें और अगर आपका मन विचलित है तो किसी बड़े व्यक्ति से सलाह लेकर अपने मन को शांत भी करें और अपनी समस्याओं को सॉल्व करने का प्रयास करें। गुरूवार के दिन गरीबों को गरीबों में जूते चप्पल का दान जरुर करें। जूते चप्पल नहीं होनी चाहिए। पुरानी नहीं इस बात का ध्यान रखें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 7 |


कुम्भ राशि
– आपके चन्द्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की समस्या आज के दिन विकराल रूप ले सकती है। अत अपने बजट को देखकर चले आज के दिन कोई बड़ा खर्चा आपके जीवन में आ सकता है और इस खर्चे की वजह से आप थोडा सा परेशान होते हुए और कर्ज की स्थितियों में आते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको थोडा सा संयम से अपने डिसीजंस लेने चाहिए। वर्क प्लेस पर भी थोडा सा संभलकर रहें। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करें ताकि आप अपने भविष्य को सिक्योर कर सकें। शुभ फल पाने के लिए गुरूवार के दिन पीले रंग की वस्तु का दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 9 |


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष धनलाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। भाई बहनों के साथ में आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। सामाजिक मान सम्मान का दायरा आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। वहीं आपका सर्कल और लेवल बढ़ेगा और आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी जान पहचान दोस्ती हो जाएगी, जो कि आने वाले समय में आपको आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां दिलवा सकता है। गुरुवार के दिन गरीबों में चने की दाल का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 1 |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *