Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 8 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

8 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 8 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। परंतु आज का दिन आपके लिए खर्च की स्थिति के साथ साथ लाभ की स्थितियों को भी उत्पन्न करेगा। बैलेंस गाड़ी आज के दिन आपकी चलने वाली है। विदेश यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं। जो विद्यार्थी हायर एजुकेशन के लिए बिहार के कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, उनको आज के दिन अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज के दिन जो व्यापारी इम्पोर्ट एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट से संबंधित काम करते हैं, उनके लिए। आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम में उत्तम लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। उत्तम फल की प्राप्ति के लिए पक्षियों को दाना जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9 | AAJ KA RASHIFAL 8 October 2022 in Hindi


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई विशेष कार्य संपन्न होने से आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज के दिन यात्रा संभव है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इसीलिए आपके काम निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी। हनुमान जी को शुद्ध घी का दीपक जरूर अर्पित करें, जिसमें कच्चे सूत के कलावे की दो मुंही बत्ती होनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। अधिकारी आपके कार्य में आपकी सहयोग करेंगे और जॉब से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अपने जॉब से रिलेटेड कोई शुभ समाचार प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। मनचाही ट्रांसफर के योग बने हुए हैं। पिता से भी पैतृक धन की प्राप्ति आज के दिन हो सकती है। व्यापारी वर्ग अपने काम में विस्तार की योजनाओं पर विचार करेंगे। धन लाभ हेतु मछलियों को आटे की गोलियां जरुर दें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा सुख साधन और सुविधा से संपन्न होगा। आज के दिन जो कार्य आपने हाथ में लिए हैं, वह कार्य आज आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। भाग्य आपका पूर्णरूपेण साथ देगा और आपके रिस्क के कामों में डाला गया इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए फलीभूत हो जाएगा। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। चांदी की गाय बनाकर किसी विद्वान ब्राह्मण से प्राण प्रतिष्ठित करवाकर ब्राह्मण को ही दक्षिणा सहित दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 | AAJ KA RASHIFAL 8 October 2022 in Hindi


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन यात्राएं करवाएगा। परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। ससुराल वालों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आज के दिन गलत मित्रों की संगति छूट जाएगी। अपने कार्य में सजगता की वजह से आप नुकसान की स्थितियों से बच जाएंगे। जानवरों से थोडा सा सावधान आपको रहना चाहिए और गुप्त शत्रुओं से मुक्ति आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। सर्व कष्टों से मुक्ति हेतु गणेश जी की आराधना आपको जरूर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 1।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आपका आज का दिन आपके दामपत्य जीवन की मजबूती को बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ में आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे, जो कार्य आपने अपने हाथ में लिए हैं। वो लाइफ पार्टनर की मदद से आज के दिन आप पूर्ण कर लेंगे। अविवाहित तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आपको सुयोग्य वर या वधू की प्राप्ति आज के दिन होती हुई दिखाई देगी। व्यापारी वर्ग बड़ी अच्छा लाभ अपनी किसी बड़ी योजना से प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई बड़ा ऑर्डर आपको अपने व्यापार में भी प्राप्त हो सकता है। हनुमान जी को भोग आप को हनुमानजी को भोग अर्पित कर उसके दर्शन जरूर करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं को न्यौता दे सकता है। अत अपने शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहे। आपके बुद्धिबल और चातुर्य से आप अपने शत्रुओं को आज के दिन परास्त कर पाएंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संपन्न होगी। परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। अपने आप को बहुत तंदुरूस्त आज के दिन पाएंगे और आज के दिन मित्र की सहायता से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती हुई दिखाई देगी और कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। तांबे के पात्र में जल लेकर रोली मिलाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9। AAJ KA RASHIFAL 8 October 2022 in Hindi


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासकर विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कला के क्षेत्र में आप अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे। आज के दिन आपके माता पिता आपके प्रति गौरवान्वित महसूस करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन करियर को लेकर अगर आप परेशान हैं तो युवक युवतियां आज निश्चिंत हो जाएँ के करियर में आप कुछ ठोस कदम उठाते हुए अपने करियर में कुछ बड़ा डिसीजन लेंगे और ये डिसीजन आपके लिए सकारात्मक निकलेगा। घर में उत्तर या पूर्व दिशा में एक्वेरियम जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 1 |


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आर्थिक स्थिति आज के दिन आपकी मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी से सम्बंधित विवाद आज के दिन आपके खत्म हो जाएंगे। मां के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता हो सकती है तो उनके स्वास्थ का विशेष रूप से आपको आज के दिन ख्याल रखना चाहिए। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में सौंपी जा सकती है। विष्णु सहस्रनाम का आपको पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा। 8।


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाई बहनों का सुयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कोई काम आपके अटक गया तो आपके पराक्रम के दम पर आप उन कामों को पूर्ण कर पायेंगे। राजनीति में आपकी पकड़ बढ़ेगी। आज के दिन आपके अटके हुए काम द्रुत गति से सम्पन होंगे। शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को आपको दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 8। AAJ KA RASHIFAL 8 October 2022 in Hindi


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतःआज के दिन आपके कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। वहीं समाज से आपको सम्मानित किया जा सकता है। कोई वर्क प्लेस पर बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है, जिसका इन्तजार बहुत लम्बे समय तक आप कर रहे थे। आज के दिन पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में आर्ई तकलीफ खत्म हो जायेगी। काली मिर्च के पांच दाने अपने सिर से सात बार उतारकर चार दाने चारों दिशाओं में फेंक दें और पांचवें को आकाश की ओर उछाल दें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।


मीन राशि
– आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी पर्सनैलिटी में चारचांद लगाएगा। जो काम आपके अधूरे रह गये हैं वो काम द्रुत गति से पूर्ण होते चले जायेंगे। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जायेगी। आज के दिन लाभ की स्थिति आपको अच्छी देखने को मिलेगी। जो लाभ आपको बहुत लंबे टाइम से आपका लाभ अटका हुआ था। वो लाभ आज के दिन आपको प्राप्त हो जायेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी स्थान पर लाल पुष्प का पौधा जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4 | AAJ KA RASHIFAL 8 October 2022 in Hindi

Related Posts