AAJ KA RASHIFAL 8 November 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा केयरफुल होकर चलें। बात बात पर विवाद की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास बिल्कुल भी ना करें। आज के दिन जितना शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाएंगे उतना ही आप सफलता के आयाम तय कर पाएंगे और समस्याओं को अपने जीवन में भी कम पाएंगे। घर के बुजुर्गों का साथ आपको जरूर मिलेगा। उनके मार्गदर्शन से आप अपने विजन को क्लीयर करते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन जो इंजीनियरिंग के फील्ड से जुड़े हुए लोग है, उनके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी वर्क प्लेस पर आपको सौंपी जा सकती है। मेष राशि वालों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इस राशि के स्वामी मंगल है। अतः लाल रंग की चीजों का दान करें। मंगल की शत्रुता मंगल की शुभता प्राप्त होती है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 8 |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अतः अपने खर्चो को नियंत्रित करके चलने का प्रयास करें। आज के दिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात आज आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। वहीं आज के दिन अनर्गल वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहिए। वृषभ राशि के जातक गरम कपड़े, कार्तिक पूर्णिमा पर जरूरतमंदों और गरीबों में जरूर बांटें। ऐसी मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और धन ऐश्वर्य आपका दुगना होता है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर है। अतः आज के दिन शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाया जा सकता हैं। आकस्मिक धन लाभ की स्थितियां बनी हुई हैं। आज के दिन जीवन में किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में मेहमान आएंगे जिससे घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा हो जाएगा और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जाएगी। मिथुन राशिवाले कार्तिक या त्रिपुरारि पूर्णिमा पर सुबह स्नान करने के बाद मूंग का दान जरूर करें। इससे वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का निवारण होता है। साथ ही विवाह के योग बनते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन आपको कर्मप्रधान बनना पड़ेगा। जो काम अपने हाथ में लिए हैं, उन्हें सही समय पर पूर्ण करने से ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी क्योंकि कामों में आज के दिन रुकावटें बहुत आएंगी और रुकावटों की वजह से काम आज आपके अटक सकते हैं। अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। किसी भी बात की मिसअंडरस्टैंडिंग अपने और अपने अधिकारियों के बीच में न आने दें। सौम्य व्यवहार से ही आप अपने काम बना सकते हैं। क्रोध से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। पिता के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें और आज के दिन पिता के स्वास्थ को लेकर भी कुछ चिन्ता उत्पन्न हो सकती है। कार्तिक पूर्णिमा पर चावल का दान कर्क राशि वालों के लिए उत्तम फलदायी रहेगा। इससे मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर होंगे और कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 3।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन भाग्य के भरोसे न बैठकर कर्मप्रधान बनें। आज के दिन जितने अच्छे प्रयास करेंगे उतने ही अच्छे रिजल्ट भी अपने जीवन में पाएंगे। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज के दिन निराशा झेलनी पड़ सकती है। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को कुछ कठिनाइयां अपनी पढ़ाई में भी फेस करनी पड़ सकती है। आज के दिन शत्रु पक्ष सावधान हो जाएं, क्योंकि आप अपनी सजगता से अपने शत्रुओं को मुंह की खाने पर मजबूर कर देंगे। सिंह राशि वाले लोग गेहूं का दान जरुर करें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होगा। व्यापार और नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन यात्राओं और दुविधाओं से भी भरा। आज के दिन काम में अड़चनें आ सकती है। बहुत सावधानी से आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। इस समय कोई भी कार्य हाथ में ले तो उसे द्रुतगति से पूर्ण करके ही चैन लें। आज के दिन आप रिस्की कामों में हाथ न डालें और गलत लोगों की संगति से भी आज के दिन आपको बचना चाहिए। कन्या राशि के स्वामी बुध ऐसे में आपके लिए कार्तिक पूर्णिमा पर गौ सेवा करना बहुत ही अच्छा रहेगा। गाय को हरा चारा जरुर खिलाएं। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा नीला
और शुभ अंक रहेगा। 4।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कोई दुविधा आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती है। लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप हो सकता है। वहीं दाम्पत्य जीवन में भी टैनिंग उत्पन्न हो सकती है। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें और छोटी छोटी बातों पर झगड़ा और बहस करने से आपको बचना चाहिए। इस समय ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ आपको प्राप्त होगा। पेट संबंधी प्रॉब्लम से आपको थोड़ा सा बचकर रहना है। इसके लिए आप थोड़ा सा सतर्क होकर हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर तुला राशि वाले दूध और दही का दान करें। भगवान विष्णु के साथ शुक्र की कृपा भी आपको प्राप्त होगी। कुण्डली में शुक्र ग्रह और अधिक मजबूत होगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज के दिन रोग और शत्रु दोनों ही आपको परेशान कर सकते हैं। वायरल जैसी। प्रॉब्लम हो सकती है। मानसिक टेंशन, एक अनायास भय, डिप्रेशन फ्रस्टेशन से संबंधित रोगियों को बहुत ज्यादा केयरफुल होकर चलना पड़ेगा। आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय न लें। रूटीन में चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। किसी से झगड़ा न करें। मौन रहकर अपने कार्यों को करें। वृश्चिक राशि वाले जातक गरीब और असहाय लोगों को इस दिन चना जरूर बांटें। इससे ग्रहों की पीड़ा दूर होगी और जीवन में खुशहाली आएगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 5 |
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। परीक्षा में कुछ कारणों के कारण आप अच्छे से उसे अटेण्ड नहीं कर पाएंगे। मार्क्स पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। आज के दिन क्रोध और आवेश में बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। अतः आपको शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। आज के दिन वर्क प्लेस पर आईटी फील्ड से बैंकिंग सेक्टर एकाउंटिंग या फाइनेंस से संबंधित अगर आप काम करते हैं उनको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन धनु राशि वाले लोगों को गरम खाने की चीजें जैसे बाजरा आदि का दान करने की सलाह दी गई है। परिवार में इससे प्रेम बना रहेगा और तनाव की स्थितियां कभी पैदा नहीं होगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ शुभ अंक रहेगा 3 |
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत ही समृद्ध रहने वाला है। आज के दिन बहस से बचें। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत जरूर रहेगा। पर कोई बड़ा खर्चा भी आज के दिन आ सकता है। इसलिए अकस्मात आए खर्चे के लिए आपको मेंटली प्रिपेयर रहना होगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर सहकर्मियों को लेकर आप चलें, वरना तालमेल की कमी की वजह से कार्य सही समय पर पूर्ण न होने से अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है। मकर राशिवालों को इस दिन खास तौर पर कंबल बांटने चाहिए। किसी गरीब या बेसहारा बेसहारा की मदद करें और शनि देव की शुभता इससे आपके जीवन में सदैव बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 2 |
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो आपके भाई बहनों की मदद से पूर्ण होते चले जायेंगे। कोई दुविधा आपके मन में तो आज के दिन आपको अपने मित्रों से अपनी दुविधा को व्यक्त करना चाहिए। हर मित्र से नहीं। पर अब आपका जो कोई भी बेस्ट फ्रेंड हो, उसे आप जरुर अपने मन की बातों को शेयर करें ताकि आपकी दुविधाओं का आप दोनों के सलाह से बातों से कुछ विशेष हल प्राप्त हो सके। पारिवारिक माहौल आपके फेवर में रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा और पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का अंत हो जाएगा। कुम्भ राशि वाले जातक काली उड़द की दाल का आज के दिन दान करें। इससे आपके जीवन में जल्दी अच्छे दिन आएंगे और रोग संकट से लड़ने की शक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 1।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। परन्तु आपको अपने कामों में सजगता बनाए रखनी है। कान के कच्ची नहीं होना है। किसी की बातों में नहीं आना है। खुद अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तमाल करते हुए अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। न किसी से उधार लेना किसी को आज के दिन उधार दें। आज के दिन आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी और भूमि संबंधी विवादों का निपटारा हो जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर मीन राशिवालों को हल्दी या बेसन की मिठाई का दान करना चाहिए। स्वास्थ लाभ के लिए ये उपाय बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 6 |