[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 8 June 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके कुटुंब से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। थोडा सा धैर्य अपने अंदर बनाए रखें और ऐसी परिस्थिति में अपने परिवार का संबल बने। वहीं आज के दिन आपको अपने ननिहाल पक्ष से भी कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। थोडा सा। नाना नानी के स्वास्थ्य को लेकर अब अवेयर रहें। आज के दिन दूरगामी यात्रा से बचना चाहिए क्योंकि यात्रा आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। रक्त विकार आज के दिन आपको हो सकता है और नर्वस सिस्टम से संबंधित कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। यानि बीपी थाइराइड या शुगर इनके अगर पेशेंट हैं तो उनको थोड़ी सी सावधानी रखनी है। आज के दिन रुपए पैसे से संबंधित कार्यों को सजगता से पूर्ण करें और ऐसे कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। किसी और के भरोसे यदि आपने इन कार्यों को छोड़ा तो वे आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। आज के दिन नुकसान की स्थितियां बन सकती है। इसीलिये फाइनैंशली थोडा संभलकर चलें। कोई भी काम करने से पहले आपको सोच समझकर उस काम में हाथ डालना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा परन्तु आपके ईगो की वजह से आप दोनों के बीच में खींचतान का माहौल उत्पन्न हो सकता है। गरीबों को आज के दिन हरी वस्तुएं जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 8 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कामों में आ रही बाधाओं दिक्कतों को दूर कर देगा। विशेष कार्य सम्पन्न होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में सफलता हासिल होगी। लक्ष्य जो भी बन गया उस लक्ष्य को अचीव करने में आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से जो भी चिंता आपके मन में चल रही थी, वो चिंता दूर हो जाएगी और अगर बच्चे आपके कॉमर्स के स्टूडेंट हैं तो आज के दिन अपने फिल्ड में अच्छा नाम और फेम कमाते हुए दिखाई देंगे। आप के बिना आप कोई भी साहित्य से जुड़े हुए कार्यों में अपनी कला को और अधिक निपुणता प्रदान करेंगे और आपकी प्रसिद्धि बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज के दिन गणेश मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाया और अपने और छोटे बच्चों में वो प्रसाद जरुर बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा आठ।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आप आर्थिक रूप से फ्लक्चुएशन से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति डावाडोल रहेगी और आपको किसी से उधार लेकर अपने खर्चों का निर्वहन करना पड़ सकता है। आज के दिन परिवार में भी कलह का वातावरण रहेगा, जिससे आपका चित्त अशांत रहेगा और जिसका प्रभाव आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ सकता है। अत अपने मन को शांत रखें और प्रोफेशनली अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। अकेले ही अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। आज के दिन अगर आप दूध, डेरी और पशुपालन से रिलेटेड काम करते हैं तो उनसे जुडे हुए लोगों को अच्छे लाभ की परिस्थितियां देखने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में थोड़ी सी सतर्कता रखें क्योंकि ऐसे कार्यों में आपके साथ धोखा हो सकता है। कच्चा दूध समीप के किसी कुएं या सरोवर में जरूर डाल दें। आपका शुभ रंग रहेगा ब्लैक, शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 8 June 2022 in Hindi
कर्क राशि – चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि और राजनीति में अटके और जुड़े काम अपने निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। सरकारी कार्यों में सारी बाधाएं आज के दिन दूर होगी। करियर में कुछ समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज की शाम आप अपने मित्रों के साथ बिताना पसंद करेंगे और पुरानी यादों को तरोताजा करके आप रिफ्रेशिंग महसूस करेंगे। लहसुनिया जड़ित अंगूठी मध्यमा अंगुली में जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा वोइलेट और आपका शुभ अंक रहेगा सात ।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको काम के सिलसिले में दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन पिता से विशेष लाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी। आप अपनी बोली से सबको मोहित करते नजर आएंगे। जो लोग रिसर्च से संबंधित कोई काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष लाभ लेकर आया है। कोई बड़ा मेंशन आपके द्वारा हो सकता है। आज के दिन आपके कुटुम्ब में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और सामाजिक तौर पर आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपको आज के दिन समाज में सम्मानित किया जाएगा। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है और घर की महिलाओं के लिए आप गिफ्ट्स की खरीददारी करते हुए दिखाई देंगे। चांदी का कड़ा बनवाकर दाहिने हाथ में जरूर पहनें। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 8 June 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए मिले जुले प्रभाव के साथ आगे बढ़ेगा। कोई काम अधूरे रह गए हैं तो आप अपने परिवार की सहायता से उस कार्य को पूर्ण कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे और सबसे पॉजिटिव बात आपके जीवन में रहेगी। अधिकारी आपके कार्यों में आपकी मदद करेंगे और कोई विशेष कार्य उनकी सहायता से संपन्न होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आप कोई भी काम करने जा रहे हैं तो उस काम में आपको बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ना है। शॉर्ट टेम्पर्ड न हों, इससे बने बनाए रिश्ते खराब हो सकते हैं। क्रोध और आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें और शांति से बैठकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज का दिन आपके लाइफपार्टनर से आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। उनसे कोई गिफ्ट का आदान प्रदान भी आज के दिन संभव है। आटे की दो गोलियां बनाएं और उसमें से एक किसी बुधवार को बहती हुई नदी में प्रवाहित कर दें और दूसरे को सदा अपने पास रखें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा पाँच।
तुला राशि – चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अपने खर्च पर थोड़ा सा नियंत्रण करें। आज के दिन कई दूरगामी यात्रा संभव है। आज के दिन कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना है। आज के दिन आपको अपने जीवन में किसी से बिना बात के टकराव की समस्या उत्पन्न नहीं होने देनी है, जो झगड़ा होगा उसका बड़ा खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज के दिन अपने कार्यस्थल पर नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए और किसी के झगड़े में न फंसकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करें, वो आपके भविष्य को संवारेगी। इन्वेस्टमेंट से थोडा सा बचें। घर में रखे 80। पत्थरों पर जंग न लगे। इसके लिए समय समय पर उन्हें अच्छी तरह से साफ सफाई करते रहें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 8 June 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थिति आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। किसी को उधार दे रखा है तो वो उधार आपको चुकाकर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाओं का पदार्पण करेंगे और ये काम आपके आने वाले भविष्य को और अधिक संवारेगा। आज के दिन जो बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं वो अपने काम को बढ़ाने के लिए कोई बड़ी मशीनरी की खरीदारी कर सकते हैं। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और परिवार के साथ सामाजिक समारोह में आप हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। गर्मी के आगमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई बड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है। श्वेत वस्तुओं जैसे हाथीदांत, मोती, चांदी, स्फटिक माला और मंत्र सिद्ध चैतन्य युक्त स्फटिक श्रीयंत्र आदि को अपने पास जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा एक।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। आज के दिन माता पिता का पूरा साथ आपको प्राप्त होगा, जिससे आप हर कठिनाई को पार कर जाएंगे। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ भी आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और परिवार के साथ की वजह से आप अपने कार्य क्षेत्र में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे जो गवर्नमेंट जॉब में उनको आज के दिन प्रमोशन और इन्क्रिमेंट मिल सकता है और यदि आपने कोई और जॉब के लिए एंट्रेंस एग्जाम दे रखा है तो उसका रिजल्ट अगर आ जाना है तो वो रिजल्ट आज आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा। प्रातकाल सूर्योदय से पूर्व उठकर थोड़ा सा प्रतिदिन जरूर चाटें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 8 June 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य साथ देगा। अधूरे काम द्रुतगति से पूर्ण होते चले जायेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन आप आपको कोई विशेष समाचार अपने कार्य स्थल पर सुनने को मिल सकता है। एक प्रोजेक्ट आपके हाथ में आ सकता है जिसको आप लीड करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आर्थिक रूप से थोडा सा सावधान रहें। खर्चों को अनर्गल न बढ़ने दें। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा अपने घर में बनाते हुए दिखाई देंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान आज आपका बढता हुआ दिखाई देगा और राजनीति से जुड़े अटके काम आज आपके द्रुत गति से सम्पन्न होंगे। शहद और सिंदूर का घोल बहती हुई नदी में प्रवाहित करें। ये काम आपको बुधवार के दिन करना है। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून, शुभ अंक रहेगा आठ ।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज शांत रहकर दूसरों की बात को सुनने का प्रयास करें। यदि आप अपनी बात को रखने का प्रयास किया तो लोग आपकी बातों को अदरवाइज ले सकते हैं। इसीलिए आज के दिन भलाई इसी में है कि चुप रहकर लोगों की बातों को सुनें और अगर आपकी कोई निंदा भी करता है तो उसे पॉजिटिवली लें क्योंकि निंदा व्यक्ति को आगे बढ़ाती है। आगे बढ़ने की शक्ति देती है। इसलिए निंदक हमारे आसपास जरूर रहने चाहिए। आज के दिन आपको कोई भी रिस्की काम में हाथ नहीं डालना है। जो रुटीन से काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। आलस त्यागें और खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को करें। यदि आपने लोगों के भरोसे अपने काम को छोड़ा तो वे आपके काम में नुकसान ला सकते हैं और ऐसा आप कतई नहीं चाहेंगे। इसीलिए आज के दिन आपको खुद खड़े रहकर ही अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। जीवनसाथी से आज आपको पूरा सहयोग और शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। वहीं आज का दिन लव रिलेशनशिप वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप लव रिलेशनशिप में हैं और उसे विवाह में बदलना चाहते हैं तो परिवार की सहमति आज के दिन आपके साथ होगी। 108 जिनके मंत्र सिद्ध चैतन्य युक्त मूंगे की माला अपने गले में जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 8 June 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज़ के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक रूप से आपको कोई बड़ी सफलता अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग का मनोबल आज के दिन बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप अपने कंपनी को अपने व्यापार को एक ब्रैंड लेवल पर ले जाकर खड़ा कर देंगे। आज का दिन भाई बहनों के साथ में भी अच्छा बीतेगा और उनके साथ आप कुछ अच्छा समय बिताते हुए दिखाई देंगे। पराक्रम। प्रतियोगी और चारों तरफ आपका प्रभाव बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको विदेशों से कुछ इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का लाभ मिल सकता है या फिर अगर आप इम्पोर्ट एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट का काम करते हैं तो विदेशों में आप अपने काम को बढ़ा सकते हैं और विदेशी कंपनियों से कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। किसी बुधवार को एक छोटी सी शीशी में शहद भरकर एकांत स्थान में ले जाकर गाड़ दें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा दो |AAJ KA RASHIFAL 8 June 2022 in Hindi
[/vc_column_text][vc_video image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]