Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 8 January 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

8 JANUARY 2023 RASHIFAL

AAJ KA RASHIFAL 8 January 2023

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करें। वैसे तो चौथे भाव का चंद्रमा इतना अच्छा नहीं होता पर चूंकि अपनी राशि में चंद्रमा आज के दिन विराजमान हैं, अतः आज के दिन फाइनेंशियली कठिनाइयों के बावजूद आप अपने बजट को मैनेज करते हुए दिखाई देंगे। रिश्तों में छोटी मोटी तकरार होगी पर जल्दी ही माधुरी के बंधन में आप बनते हुए दिखाई देंगे। वहीं प्रोपर्टी से संबंधित लेन देन के मामले सविधा पूर्वक संपन्न हो जाएंगे। नए घर का सपना आज आपका पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। रिश्तों में तालमेल और सामंजस्य आज के दिन भरपूर देखने को मिलेगा अपने वजन के बराबर गेहूं का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे मनचाही नौकरी मिलने के प्रबल योग बनते है। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहन का साथ और सहयोग मिलेगा। छोटे भाई बहनों की मदद से आप अपने काम में आ रही बाधाओं को दूर कर पाएंगे। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी और यात्राओं में की गई लापरवाही आज के दिन आपको भारी पड़ सकती है। इसीलिए यात्राओं में लापरवाही ना करें। राजनीति से अटके और जुड़े काम आज के दिन निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। रविवार के दिन लाल कपड़े में गेहूं रखकर उसका दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आयेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा जो कार्य अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को द्रुत गति से संपन्न कर आज आप परिवार के साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रिश्तों में अच्छी बॉन्डिंग रहेगी और शाम के समय कजिन भाई बहनों के साथ में गेट टुगेदर के प्रोग्राम चल सकते हैं। सूर्यदेव की कृपा प्राप्ति के लिए ताम्बे के बर्तनों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की कुण्डली में सूर्य ग्रह को मजबूती मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।


कर्क राशि – आपकी खुद की राशि आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक रहेगा। आपको लोगों के साथ में बहुत अच्छे से व्यवहार करेंगे जिससे शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वहीं कलाकारों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहेगा। सूर्यदेव को अर्घ्य देने से लाभ होता है। इससे जातक का सूर्य भी मजबूत होता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ रहेगा 4।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है। खर्चों में कमी के लिए कुछ विशेष उपाय आपको जरूर करने चाहिए। हालाँकि आज के दिन मौज शौक मनोरंजन में खर्चा अधिक होगा परंतु अपना बजट देखकर चलेंगे तो आपको फाइनैंशली किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज के दिन आपके कोई रिलेटिव विदेशों से आ सकते हैं या फिर उनका कॉल आ सकता है जो की आपको शुभ समाचार दिलवाएगा और आपके मन को आनंदित कर जाएगा। सूर्य देव की आराधना आपको जरुर करनी चाहिए। ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप रोज़ाना करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। अचानक से लाभ आपको अपने परिवार से और समाज से प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। बड़े भाई बहन आप पर किसी संकट को अपने ऊपर लेंगे और आपको उस संकट से मुक्ति मिल जाएगी। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। सूर्य की पूजा करने से घर, परिवार और समाज में व्यक्ति का मान सम्मान बढ़ता है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन पिता के साथ आपकी बॉण्डिंग अच्छी होगी। पानी का जो लोग काम करते हैं उनको अपने व्यवसाय में उन्नति और तरक्की आज के दिन प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी या फिर घर पर मेहमान आ सकते हैं। आज के दिन रमणीय स्थलों की यात्रा भी संभव है और परिवार के साथ आज के दिन को पुन इंजॉय करते हुए दिखाई देंगे। आपको आदित्य स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्यवर्धक आपका दिन रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न करेंगे। किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात आपकी राहों को और अधिक खुशनुमा बना जाएगी। आज के दिन जिन्दगी के कुछ विशेष फैसले आपके द्वारा लिए जा सकते हैं। आज के दिन आध्यात्मिक कामों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। रविवार के दिन किसी गरीब को एक लाल फल जरुर भेंट करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन यात्राओं से भरा रहेगा परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। गुप्त शत्रुओं का नाश हो जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। ससुराल वालों से बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय जल में चावल लाल रंग के फूल और लाल चंदन जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक करेगा। 5।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य सुखों में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ में आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छा खासा लाभ आज के दिन प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जो कार्य आपने हाथ में लिए हैं, आज के दिन उन कार्यों को द्रुत गति से पूरा कर ले ताकि आने वाले समय में आपको उसका उचित लाभ प्राप्त हो सके। रविवार का उपवास रखकर अपने हिस्से का भोजन ग़रीबों को दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 3।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन श्वास संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पर जल्दी ही स्वास्थ लाभ आप अपने जीवन साथी की मदद से प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन वाद विवाद की स्थितियों से बचें। किसी भी कंट्रोवर्सी में न फंसे। आज के दिन घर में रहकर अपने परिवार के साथ वीकेण्ड को इंज्वॉय करें। सूर्य यंत्र को अपने घर या व्यावसायिक स्थान पर स्थापित करें। इससे आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 9।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में मन लगेगा और जल्दी ही आप चीजों को याद करके अपने लक्ष्य को पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन संतान की तरफ से भी शुभ समाचारों से भरा रहेगा। कलाकारों को मान सम्मान और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी और आध्यात्मिक भावों से आज आप भरे रहेंगे। किसी ब्राह्मण अथवा गरीब व्यक्ति को गुड़ की खीर खिलाने से भी सूर्य ग्रह के विपरीत प्रभाव से मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 7।

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali