AAJ KA RASHIFAL 8 February 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन करियर को लेकर आ रही समस्याओं को दूर करेगा। आप थोड़े से रिलैक्स महसूस करेंगे। आज के दिन कोई बड़ी दुविधा का अंत हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग को अपनी शिक्षा से संबंधित कुछ। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। करियर में कोई शुभ समाचार आज के दिन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। और घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है या फिर धार्मिक भावना से आज आप भरे रहेंगे। मेष राशि वालों को सिंदूरी रंग के गणेशजी की प्रतिमा की पूजा आराधना करनी चाहिए। सिंदूरी रंग यानी आप को मूंगे के गणेशजी की भी पूजा आराधना कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 8 February 2023 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अत आज का दिन आपके सुख सौभाग्य धनसंपदा में वृद्धि करेगा। आर्थिक स्थिति और अधिक उन्नत होती हुई दिखाई देगी। जो भी समस्याएं अब तक आपके जीवन में चल रही थी, उन समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिल जाएगा। आज के दिन सुखों में वृद्धि होगी परंतु प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में थोड़ा सा सतर्क रहें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वृषभ राशि वाले लोगों को दूधिया रंग के गणेश जी की आराधना पूजा करनी चाहिए। आप ओपेल के गणेशजी की भी पूजा आराधना कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम में निरंतर वृद्धि करेगा। भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी आपको कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है। कोई व्यक्ति अगर आपके काम में खलल डालने का प्रयास करेगा तो वो उसमें असफल निश्चिततौर पर रहेगा। आपके अधिकारी वर्ग आपके साथ खड़े दिखाई देंगे। और घर में भी मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। मिथुन राशि वाले लोग हरे रंग के गणेश जी की पूजा आराधना जरुर करें और हरा रंग यानि बरगद का रंग यानी बरगद गणेश आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 8 February 2023 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो काम बहुत लंबे टाइम से अटके हुए थे, आज वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। दफ्तर में अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण करते हुए चलना पड़ेगा। मीठी वाणी से आप सबको मोहित कर सकते हैं। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कर्क राशि वाले लोग गणेश जी की पूजा अराधना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो
सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको भाएगा। आपके बने बनाए काम और अधिक गहराई से पूर्ण होते चले जाएंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे। खासकर जो रेस्ट्रो और फूड से संबंधित व्यापारी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आप नए नए ऑडर्स लेते हुए दिखाई देंगे। कोई काम जो कि बहुत लंबे टाइम से आपका अटका हुआ था वो द्रुत गति से संपन्न होता हुआ चला जाएगा। सिंह राशि वाले लोगों को पंचधातु के गणेश जी की यानि ब्रास के गणेश जी की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून शुभ अंक रहेगा पांच ।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को और अधिक बढ़ा सकता है। अपने खर्च को नियंत्रित करके चलने का प्रयास करें। आज के दिन वाणी से ऐसा कटु वाक्य न निकालें जिससे आपके अपनों का मन आहत हो जाए। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को जॉब के अच्छे अवसर आज के दिन प्राप्त होंगे। करियर में आ रही बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएगी और विद्यार्थी वर्ग को मनमुताबिक परिणामों की प्राप्ति होगी। कन्या राशि वाले जातक हरे रंग के यानि ग्रीन मार्बल के गणेश जी की पूजा आराधना जरुर करें या फिर पन्ना गणेश को अपने गले में धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 8 February 2023 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक लाभ की स्थितियों को आपके जीवन में लेकर आएगा। आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। व्यापारी वर्ग आज के दिन अपने पार्टनर के साथ में सोच समझ कर आगे बढ़े। किसी बात को लेकर पार्टनरशिप खराब हो सकती है जिसका भुगतान आपको करना पड़ सकता है। आज के दिन सुखों में प्रदर्शन आपको जरुर देखने को मिलेगा परंतु अपने घर का सपना आपका आज के दिन पूरा हो सकता है। तुला राशि वाले लोगों को सफेद रंग के गणेश जी की प्रतिमा की पूजा आराधना करनी चाहिए। आप क्रिस्टल के गणेश जी की पूजा आराधना करें तो आपके लिए बहुत अच्छा ही रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा नौ
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहेगा। कार्यों में सारी दिक्कतें परेशानियां समाप्त हो जाएगी। परंतु आज के दिन कोई बड़ी कठिनाई और कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति किसी काम को लेकर बन सकती है। थोड़ा सा सतर्क रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। आपके भाई बहनों का आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा और पराक्रम में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि वाले लोगों को मूंगा गणेश की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 8 February 2023 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा। काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन विरोधी लाख कोशिश कर ले आपके कार्यों में व्यवधान नहीं डाल पाएंगे। आज के दिन सुखों में वृद्धि होगी परंतु विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहकर और विवेक और बुद्धि से अपने एग्जाम को आप जरूर दें और बेहद शांत रहकर अपने पेपर को करें। पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। धनु राशि वाले जातकों को श्वेतार्क गणपति की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा आठ।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कुछ कार्य आपके संपन्न हो सकते हैं। उन कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास करें। आज के दिन आपके बुद्धि और विवेक के चर्चे चारों तरफ होंगे और बुद्धिमता से आप बहुत अच्छे से अपने कार्यों को संपन्न करेंगे। वाहन संबंधी समस्याएं आज के दिन आपका पीछा कर सकती हैं। वहीं राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मकर राशि वाले लोगों को लड़के जुली गणेश जी की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 8 February 2023 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे | कामों में आ रही दिक्कतों और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। लाइफ पार्टनर का साथ और सहयोग भरपूर मिलेगा। लव रिलेशनशिप में आप किसी को अपने मन की बात बोल पाएंगे। आज के दिन भाग्य के भरोसे ना बैठें और कर्मप्रधान बनते हुए अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। आपको यानि कुम्भ राशि वाले जातकों को मारबल के गणेश जी की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा छह।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा। आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां खत्म हो जाएगी। परंतु श्वास संबंधी समस्याओं से आपको गुजरना पड़ सकता है। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी सजगता बनाए रखें। मीन राशि वालों को श्री गणेश की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 8 February 2023 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali