Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 8 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 8 April 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन कोई विशेष शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे जो कि आपके मनोबल को बढ़ा देंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपको अपने अधिकारियों का बहुत अच्छा मार्गदर्शन और साथ देखने को मिलेगा और उनके साथ और मार्गदर्शन की बदौलत आप अपने कार्य को सुगमता से पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन कोई बड़ा दायित्व आपको परिवार में सौंपा जा सकता है और इस दायित्व को निभाने के लिए आप तटस्थ भी रहेंगे। आपकी मेहनत और लगन आज के दिन देखने लायक रहेगी। राजनीति से जुड़े सभी कार्य सभी मुददे आज आपके सॉल्व हो जाएंगे। यदि आप राजनेता हैं तो आज के दिन राजनीति में पकड़ और अधिक मजबूत होती हुई दिखाई देगी। भाई बहनों के साथ में आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी, जिससे बिगड़े हुए थे तो समझ जाएंगे। आज के दिन आप अपने कजंस और भाई बहनों के साथ में शाम को गेट टूगेदर करते हुए दिखाई देंगे। रोजाना घर में पोछा जरूर लगाना चाहिए और पोछा लगान लगाते समय पानी में गंगा जल का प्रयोग जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 8 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा सोच समझकर आगे बढ़ने का है। कोई भी कार्य करें थोडा सा संभलकर करें। आज के दिन आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। कामों में सारी बाधाएं दूर होंगी और काम निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। वहीं वर्क प्लेस पर आज आपके अटके हुए काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। खासकर जो बैंकिंग सेक्टर में कोई काम आपके अटके हुए हैं तो वो कार्य आप द्रुत गति से आज के दिन पूरे कर लेंगे। वहीं अगर लोन। लोन से सम्बंधित प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी और लोन सेंक्शन हो जाएगा। आज के दिन व्यापारी वर्ग को आप व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए आइडियाज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिल सकते हैं और वो व्यक्ति आपके जीवन में बहुत बड़ी भूमिका आपके व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निभाता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन किसी ऐसे अजनबी व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जिसकी प्रति जिसके प्रति आप थोड़े से आकर्षित होते हुए दिखाई देंगे। नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर बनाकर पूजा स्थल में जरूर रखें और इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण होगी। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा तीन।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ परिवार के साथ रहना ज्यादा पसंद करेंगे। भावुकता से रिश्तों में और अधिक बनने का प्रयास करेंगे। रिश्ते और अधिक सुदृढ़ होंगे। वहीं आपका आकर्षक व्यक्तित्व हर व्यक्ति को भाएगा। शत्रु भी आपसे आज के दिन मित्रता करने का प्रयास करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतें परेशानियां जरूर आ सकती है क्योंकि कन्फ्यूजन की स्थिति जरूर रहेगी। एक अनस्टेबल रहेगा और काम करने की प्रवृति थोड़ी सी कम रहेगी। परंतु इस प्रवृति को तो आपको जगाना पड़ेगा। अपने माइंड को एकाग्रचित करें और अगर कोई कन्फ्यूजन है तो आप अपने परिवार की सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं। कन्फ्यूज कन्फ्यूजन जरूर क्लियर हो जाएगा और आपका काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा। आज के दिन आर्थिक लाभ की स्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी और कोई बड़ा प्रोपर्टी से संबंधित कार्य आपका निर्विघ्न आज के दिन संपन्न हो जाएगा। नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ रहता है। अगर पहले से ही तुलसी का पौधा मौजूद है तो एक सिक्का लेकर मन्नत मांगे और तुलसी के मिट्टी में आप दबा दें। ऐसा करने से उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवन में सफलता जरूर प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 8 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा हो सकता है। थोड़ा सा अपने खर्चों को लिमिट में कर दें। आज के दिन अनर्गल खर्च करने से आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। किसी से उधार लेकर आपको अपने इम्पोर्टेन्ट काम करने पड़ सकते हैं। इसीलिए इन कामों के लिए आपको अपनी कुछ जमा पूंजी जरूर रखनी चाहिए। आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट जरूर करें। अनर्गल खर्च करने से बचें और रिस्की काम में हाथ बिलकुल भी न डालें। जैसे रुटीन में सामान्य तरीके से अपने कार्यों को करते हैं। उसी सामान्य तरीके से आज के दिन भी अपने कार्यों को पूर्ण आपको करना चाहिए। कोई काम कोई शंका आपके मन में तो आज के दिन आप बेझिझक अपने पारिवारिक सदस्यों से अपने मन की बातों को व्यक्त कर सकते हैं। वे आपकी शंकाओं का समाधान करेंगे और आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज के दिन वर्क प्लेस पर बहुत ज्यादा सतर्क रहकर आपको आगे बढ़ना है। किसी के साथ भी भावुकता से बातें नहीं करनी है। आप अपनी कमजोरियों को किसी के सामने व्यक्त करेंगे तो वे उन कमजोरियों का लाभ उठा सकते हैं। इसीलिए ऐसे लोगों से थोड़ा सा सावधान रहें। घर में कोई परेशानी हो तो नवरात्रि के नौ दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और ग्रह कलेश से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रीन और शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपके काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। लाभेश का भाग्य स्थान में जाकर बैठना आपके कार्यों में सारी दिक्कतों को दूर कर देगा। आज के दिन आपके लाभ की स्थितियां बहुत ही अच्छी रहेगी। कोई पैसे आपके अटके हुए थे तो वो पैसे अब आज के दिन आपको पुनः प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो आपको उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन कोई दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है तो वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। व्यापारी वर्ग अपने काम के विस्तार की योजनाएं आज के दिन बनाते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक समारोह में आज के दिन आप अपने परिवार के साथ हिस्सा ले सकते हैं और वहां पर आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। यदि आपके पास पैसा टिकता नहीं है। धन संबंधी परेशानी रहती है तो नवरात्रि में एक पान के पत्ते पर गुलाब की कुछ पंखुडियां रखकर मां की मां को अर्पित करें। इससे आपके धनागमन के रास्ते खुलेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 8 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और सफलतादायक रहने वाला है। काम में सारी दिक्कतें परेशानियां दूर हो जाएगी। हालांकि जो व्यापारी वर्ग है उनको कुछ दिक्कतें व्यापार में आ सकती है। आपके स्टाफ के द्वारा कुछ घपले हो सकते हैं, परंतु आपकी सतर्कता और सावधानी से बड़े नुकसान। आप बच सकते हैं। इसीलिए खुद खड़े रहकर स्टाफ के भरोसे न रहकर खुद खड़े रहकर अपने कार्यों का मूल्यांकन जरूर आपको आज के दिन करना चाहिए। पिता का सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन रखी जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में बढ़ोतरी के लिए नवरात्रि में पान के पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा छह।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | भाग्य आज आपका पूर्ण साथ देगा। आपके अटके हुए काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। कोई मन में बात है तो उस बात को व्यक्त कर देना। आज आपके लिए ठीक रहेगा। अपनी बातों को अपने अंदर दबाकर न चलाएं। आज के दिन कोई शुभ समाचार आपको अपने कुटुंब से मिल सकता है। मित्रों के साथ में अच्छा समय आज के दिन आप बिताते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन लॉटरी और शेयर मार्केट में अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं या नौकरी के बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। पान के पत्ते को अपने सिर पर रखकर सो जाएं। अगले दिन सुबह उठकर पान के पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर के पीछे रखा है। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 8 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन इतना अच्छा आपके लिए नहीं रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें परेशानियां आ सकती है। आज के दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। आज के दिन यात्रा करने से बचें क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन आपको अपने ऐसे लोगों से दूर रहना है जो कि आपके मित्र रूपी भी उसके विस्तार से और पड़ोसी भी आपके हो सकते हैं, परंतु वे आपके कार्य में ईर्ष्यावश कुछ व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। अतः आज के दिन अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखना ही आपके लिए ठीक रहेगा। थोड़ा सा छोटे छोटे कामों में लापरवाही न करें वरना छोटे छोटे कार्यों में दिक्कतों की वजह से आज आपको निराशा का सामना और खीज का सामना करना पड़ सकता है। आपका व्यवहार बहुत ज्यादा रूखा हो सकता है और ये आपके काम को भी इफेक्ट कर सकता है। यदि आप अपनी मनोकामना मां के आशीर्वाद से पूरी करना चाहते हैं तो आपको इन दिनों में लाल ध्वजा मां के मंदिर में जरूर चढ़ानी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और अनुकूल रहने वाला है। खासकर व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में आपकी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको नौकरी में प्रमोशन और इन्क्रिमेंट के चांसेस बनेंगे। जीवनसाथी के साथ में संबंध और अधिक मजबूत होते दिखाई देंगे। लाइफ पार्टनर के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। लव रिलेशन वाले अपने प्रेम को विवाह में परिणित करने की तरफ अग्रसर रहेंगे। परिवार की सहमति आज के दिन आपको मिल ही जाएगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार आज के दिन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए नवरात्र के नौ दिनों में माता रानी को लाल चुनरी में पाँच मेवे रखकर अर्पित करने चाहिए। इसके बाद प्रसाद खुद भी ग्रहण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा नौ । AAJ KA RASHIFAL 8 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप श्वास संबंधी समस्याओं से घिरे रह सकते हैं। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। बीपी और डाइबिटीज वाले मरीजों को आज के दिन विशेष रूप से ध्यान रखना है। बहुत ज्यादा मीठा और खाने में अनबैलेंस होना आपके स्वास्थ को हानि पहुंचा सकता है, इसलिए थोड़ा सा संभलकर खाएं। थोड़ा सा संभलकर और स्वस्थ लाइफ जीने का प्रयास करें। आज के दिन आपके गलत मित्रों की संगति आपको भारी पड़ सकती है और कोई बड़ी समस्या आपके जीवन में आन खड़ी हो सकती है। इसलिए ऐसे मित्रों से जितना हो सके दूर रहने का प्रयास करें। आज के दिन रुपये पैसे से संबंधित कार्यों में आपको सजगता रखनी पड़ेगी और ऐसे कार्यों में निश्चित रूप से आपको सफलता भी प्राप्त होगी, परंतु ऐसे कार्यों को यदि आप खुद करेंगे तभी आप सफलता पाएंगे अन्यथा नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज के दिन आपको ननिहाल पक्ष से मातृपक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। अगर आप घर में धन दौलत चाहते हैं तो इन दिनों में पीपल के पत्ते पर राम नाम लिखकर उस पर मिठाई रखें और फिर इस पत्ते को हनुमान जी के मंदिर में जरुर चढ़ाएं। इससे आपको लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा छ:।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन। विद्यार्थी वर्ग के लिए इतना अनुकूल नहीं है। पढ़ाई में कुछ दिक्कतें परेशानी आ सकती है। स्टडी में मन नहीं लगने से आपका मन थोड़ा सा बेचैन होता हुआ दिखाई देगा। जो स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए कोई अच्छे कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। उनको आज के दिन अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आत्मविश्वास और थोड़ा सा अपने कंसन्ट्रेशन को बढ़ाते हुए अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ना पड़ेगा। वरना आप अपने मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाएंगे। आज का दिन संतान की तरफ से भी आपको शुभ समाचार दिलवाएगा। संतान अपने क्रिया कलापों से स्पोर्ट्स के माध्यम से आपको गौरवान्वित करती हुई दिखाई देगी। आज का दिन साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के मान सम्मान में वृद्धि करेगा और व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा लाभ आज के दिन प्राप्त हो सकता है। इमली के पेड़ की एक डाल काटकर लाएं और फिर दाएं हाथ में रखकर महालक्ष्मी यंत्र का 11 बार महालक्ष्मी मंत्र का 11 बार जाप करें। जाप करने के बाद इस थाल को अपने घर के धन स्थान अथवा तिजोरी में रख दें। इससे महालक्ष्मी आप पर खूब कृपा दर्शाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 8 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको घर में प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। कुटुम्ब का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वहीं समाजसेवा जैसे कार्यों से आप जुड़कर अपने मन को शांति पहुंचाएंगे। आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ में भी आप अच्छे लाभ की स्थितियां देखने को मिलेंगे। देखने को मिलेगी। वहीं अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कोई बड़ी रेस्पॉन्सिबिलिटी आपको आज के दिन अधिकारियों के द्वारा सौंपी जा सकती है। थोड़ा सा तटस्थ रहकर अपने कार्यों को करें और लाइफ पार्टनर की भावनाओं को ध्यान में रखकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। पूजा के समय एक गुलाब के फूल पर कपूर की एक टिक्की रखकर माता रानी के सामने रख दें। इसके बाद शाम को गुलाब के फूल को तो देवी को अर्पित कर दें और कपूर की टिक्की को जलाकर आरती करें। इससे आपके धन संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा चार |

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/gTs6lbeSc6w” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *