Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 7 September 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

AAJ KA RASHIFAL 7 September 2022


 

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके कर्म स्तर पर कुछ इम्पोर्टेंट डिसीजन लेने का है। परंतु आज के दिन आपके कार्यों में जल्दबाजी की वजह से नुकसान की स्थितियां भी बन सकती है। बहुत शांति से अपने डिसीजंस लिए कोई भी कार्य कर रहे हैं तो जल्दबाजी उस कार्य में बिल्कुल भी ना करें। आज के दिन जो भी चिंता आपके मन में है उस चिन्ता को दूर करने के लिए मेडीटेशन जरूर करें। अपने पिता से अपने मन की बातो को सांझा जरुर करें। आज के दिन सुखों में वृद्धि होगी और मां से पूरा सपोर्ट आपको आज के दिन देखने को मिलेगा। दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरकर भगवान विष्णु पर अभिषेक करें। इससे धन लाभ के अच्छे योग आपको प्राप्त होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8 | AAJ KA RASHIFAL 7 September 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला है। भाग्य में भटकाव की स्थिति है तो अपने कार्यों में थोड़े से सजग होकर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना पड़ेगा। भाग्य आज आपका जरूर साथ देगा परन्तु प्रधान बनेंगे। तभी आपको भाग्य सपोर्ट करेगा वरना स्थितियां इसके विपरीत भी बन सकती है। आज के दिन आपको अच्छे लाभ की स्थितियां अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। वहीं सुखों में वृद्धि होगी। भूमि भवन वाहन जैसे सुखों से आज आप परिपूर्ण रहेंगे। भगवान विष्णु के मंदिर में शंख का दान जरुर करें। इससे भी धन संबंधी समस्याओं में फायदा होगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। यात्रा होगी परन्तु यात्रा में थोडा सजग रहें। अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें सामान आज के दिन आपका चोरी हो सकता है। आज के दिन यात्रा करते समय आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है। आपके शत्रुपक्ष आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। उनसे थोडा सा सतर्क रहकर ही आप अपने जीवन में सफलता आज के दिन प्राप्त कर सकते हैं। जो नौकरीपेशा लोग है उनको आज के दिन अपने नौकरी में अपने अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। जिस स्थान पर पीने का पानी रहता है, वहां दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर जरुर रखें। इससे पितृदोष कम होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपका राशि से चन्द्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिये थोड़ा सा कलह प्रधान हो सकता है। क्यूंकि दाम्पत्य जीवन में आप और आपके लाइफ पार्टनर के बीच में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। मतभेद होने चाहिए, परन्तु मनभेद नहीं होने चाहिये। ये दाम्पत्य जीवन का एक सूत्र है। इसीलिए आज के दिन अगर कोई भी मिसअंडरस्टैंडिंग आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपकी चल रही है तो उसे क्लीयर करने का प्रयास करें। शान्ति से अपने मुद्दों को सुलझाएं क्रोध और आवेश में बनी बनाएं बात बिगड़ सकती है। आज का दिन मैन्युफैक्चरर्स के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी इंडस्ट्री के मालिक है तो आज के दिन कोई बडा ऑर्डर आपको अपनी इंडस्ट्री में प्राप्त होगा। वही है इससे जुड़े छात्रों को आज के दिन कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति भी होगी। मोती शंख में साबुत चावल भरकर रखें। बाद में इसकी पोटली बनाएं और इसे अपनी तिजोरी में जरुर रख लें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 7 September 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा श्वास संबंधी समस्याएं ला सकता है। इसीलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। हड्डी सम्बन्धी कोई प्रॉब्लम हो सकती या फिर कोई चोट लग सकती है। इसीलिए थोडा सा सावधानी से अपने कार्यों में आगे बढें कोई भी काम करें तो जल्दबाजी में उस कार्य को करने का प्रयास आज के दिन बिलकुल भी ना करें। वैसे आज के दिन आपको किसी भी रिस्की काम में इन्वेस्टमेंट करने से भी बचना चाहिए। शत्रु पक्ष आपके खिलाफ कुछ भी कार्रवाई करेगा तो वो उस कारवाही में खुद ही फंस जाएगा। अपने पूजा स्थल पर दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें और रोज विधि विधान से इसकी पूजा भी करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8 |

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही सावधानी से आगे बढने का है। कुछ कार्य आपके अधूरे रह सकते हैं। अतः आज के दिन अपने कार्यों के प्रति थोडा सा सजग रहें। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में अपने लक्ष्य को। करने में बहुत अधिक और अथक प्रयासों की आवश्यकता रहेगी। वहीं दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव बने रहेंगे। अविवाहित है तो विवाह से संबंधित शादी सगाई जैसे न्यौते आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। दक्षिणावर्ती शंख में गंगा जल और केसर मिलाकर इससे मां लक्ष्मी का अभिषेक जरुर करें। इससे आपको धन लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1।

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आर्थिक रूप से आपको परेशान कर सकता है। कुछ खर्चे अचानक से आपके जीवन में आ सकते हैं जो कि आपके दिनचर्या को आपके बजट को बिगाड़ सकता है। आज के दिन आपको फाइनेंशियली अपनी मां से सहायता लेनी पड़ सकती है। आज के दिन आपको प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में भी विशेष सावधान रहना चाहिए। वहीं आज के दिन किसी से भी ना उलझें। अपने वर्क प्लेस पर भी सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। किसी पवित्र नदी में शंख प्रवाहित करें। मां लक्ष्मी से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4।

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के साथ में एक ट्यूनिंग आपकी ओर भी अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। वहीं आज के दिन कोई भी यात्रा करते समय आपको सावधानी रखनी है। आपके राजनीति में अटके और उलझे काम आज सम्पन्न हो जाएंगे। थोडा सा रिलैक्स आज के दिन आप अपने वर्क प्लेस पर भी महसूस करेंगे। अधिकारियों का आपके कार्यों को पूर्ण करने में पूर्ण सहयोग आज के दिन देखने को मिलेगा। एक सफेद कपड़े में सफेद शंख, चावल और बताशे लेकर नदी में इन बताशों को अन्न सामग्री को बहा दें। इससे शुक्र दोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 8 | AAJ KA RASHIFAL 7 September 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्चों को बढ़ा सकता है। इसीलिये आज के दिन खर्च करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। कुटुम्ब में किसी रिश्तेदार के साथ बहस करने से बचें, क्योंकि झगड़ा बढ़ सकता है, जिससे आपकी सामाजिक छवि पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई भी यात्रा न करें क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। आज के दिन अजनबी व्यक्ति पर भरोसा करके यानि विश्वास करके किसी भी कार्य को करने का प्रयास न करें या फिर अपनी पूंजी का निवेश न करें। उसकी जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएं। मंगलवार को सुबह स्नान करने के बाद मैं शंख बजाकर सुंदरकांड का पाठ करने से मंगल के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं और मन से कभी भी किसी भी प्रकार के अज्ञात भय से भी मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 6 |

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा सामाजिक मान सम्मान को कम करने का है। परिवार में कुछ बातें आपके बहुत नेगेटिव जा सकती है। इसलिए पारिवारिक सदस्यों के साथ में एक अच्छी और बेहतर ट्यूनिंग बनाने की आवश्यकता रहेगी। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। व्यापारी वर्ग आज के दिन कोई भी ऑफिस के काम में हाथ डाल रहे हैं तो आप उस काम की जांच पड़ताल करने के बाद उस कार्य में हाथ डाल सकते हैं। शालीग्राम जी का शंख में जल भरकर अभिषेक करने से बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव आपके कुण्डली से समाप्त हो जाते हैं। अभिषेक करने वाले जल में तुलसी का प्रयोग जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 9 | AAJ KA RASHIFAL 7 September 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। नई योजनाओं को शुरू करने की अपेक्षा आज के दिन पेंडिंग पड़ी हुई योजनाओं को पूर्ण करने का प्रयास करें। सामान्य तरीके से वर्क प्लेस यानी दफ्तर में अपना काम करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके भविष्य को सिक्योर कर सकता है। अतः ऐसे इन्वेस्टमेंट आज के दिन आपको जरूर करने चाहिए। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी सी निराशा अपने करियर को लेकर हो सकती है। आशावादी रहकर पुनः प्रयास करें। मार्गशीर्ष माह में विष्णु मंदिर में शक़्कर दान करने से पैसों की समस्या दूर होती है। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 2 |

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छे लाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। आज के दिन लाभ की स्थितियों का आनंद प्राप्त करने के लिए आपको अपने कर्म को भी बढ़ाना पड़ेगा। यानि कर्म को प्रधानता देनी पड़ेगी। आज के दिन अपने सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाने के लिए आप प्रयास रत रहेंगे और सामाजिक समारोह में आपको सम्मानित भी किया जाएगा। घर में किसी विशिष्ट व्यक्ति के आगमन से घर का माहौल बहुत ही हैल्दी और अच्छे मोड़ पर जाता हुआ दिखाई देगा। एक सफेद वस्त्र में सफेद शंख, चावल और बतासे लपेट कर नदी में प्रवाहित कर दें। इससे आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 3 | AAJ KA RASHIFAL 7 September 2022 in Hindi

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *