[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 7 June 2022 in Hindi
मेष राशि – चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा छात्रों के विशेषकर सुख सुविधाओं से भरा रहेगा। आज के दिन आपके मन में अगर कोई इच्छा है तो उसे व्यक्त कर दीजिये की ये इच्छा आपकी जरुर फलीभूत होगी। आज आप के कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। पेरंट्स के साथ में धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। आज आत्म मंथन की तरफ आगे बढ़ेंगे और कुछ आदतों को सुधार कर अपने जीवन को और अधिक सुव्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। जो भी साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग हैं। उनके आज प्रसिद्धि में चारचांद लगेंगे। यानी आपकी प्रसिद्धि और अधिक बढ़ेगी। लोगों के आप प्रिय बनते हुए दिखाई देंगे। नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन मिल सकती है। आज का दिन आपके कर्मों के आधार पर आपको फल प्रदान करेगा। जितने अच्छे कर्म करेंगे उतने ही अच्छे रिजल्ट आपको अपने जीवन में देखने को मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन रिजल्ट लेकर आ रहा है। मेहनत का फल आपको मेहनत के अनुसार ही प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन भुने हुए चने का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा यलो, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 7 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा सा और अधिक सुदृढ़ करता हुआ दिखाई देगा। आपके मन में अगर कोई काम को करने की अभिलाषा है तो उस काम को कर डालिए कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही फेवरेबल है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी आज के दिन आपके घर में हो सकती है। वहीं आज के दिन जो काम आपने मन में सोचे वो सभी काम नियत तिथि और समय पर पूर्ण हो जाएंगे, जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी और आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी सी निराशा अपने परिणामों से हो सकती है। इसीलिए अपनी मेहनत को थोड़ा सा और अधिक बढ़ाएं। आज का दिन किसान वर्ग और सब्जी और फल फ्रूट से रिलेटेड जो लोग काम कर रहे हैं, उनके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपको अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। कामों में सारी बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएगी और आपका मार्ग आगे का प्रशस्त होता हुआ दिखाई देगा। ब्राह्मणों को दक्षिणा अथवा कुछ मीठा आज के दिन जरुर भेट करें। आपका शुभ रंग रहेगा वाइट, शुभ अंक रहेगा चार।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपकी कोई प्रिय वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। भाई बहनों के साथ में कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। वहीं यदि आपके कोई पैतृक सम्पत्ति संबंधी डिस्प्यूट चल रहे है तो वो आपसी बातचीत और तालमेल के द्वारा आज के दिन सॉल्व हो जाएंगे। आज के दिन काम के सिलसिले में दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन आपकी कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। राजनीति के क्षेत्र में कोई भी काम आपके जो अटके हुए हैं वो आज के दिन त्वरित गति से पूर्ण हो जाएंगे। आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस लेवल चरम पर रहेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। अपने को सकारात्मक आज के दिन जरूर रखें। विपरीत दिशा में या फिर किसी लोभ लालच में न आएं। मंदिर में गुड़ का दान आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ब्लैक, शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 7 June 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों को सॉल्व कर लेगा। आज के दिन आपके मन में कोई काम को करने की इच्छा है तो वो कार्य वो इच्छा आपकी पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आप वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। किसी रिश्तेदार के घर में आगमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। कई दूरगामी यात्राएं आज के दिन आपको करनी पड़ सकती है। वहीं आज के दिन आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। आज का दिन शिक्षण के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और छात्रों की नजर में आप प्रिय बनते हुए फेमस होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन अगर कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मुकदमें आपके चल रहे हैं तो उनका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम है और अचानक लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। हनुमान मंदिर में गुलाब के फूल आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा डार्क ग्रीन और शुभ अंक रहेगा सात।
सिंह राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा। परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। एकता आपको अपने परिवार में नजर आने। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आप लगे रहेंगे। किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि आज के दिन बढ़ सकती है। आज के दिन कोई भी काम अपने हाथ में लिया है तो थोड़ा सा दृढ़ निश्चय अपने अंदर करके उसके बाद में उस कार्य को पूर्ण करें तभी वो काम पूर्ण होगा। कन्फ्यूजन की स्थिति के अंदर आपको किसी अनुभवी मित्र से सलाह आज के दिन मिल सकती है। आज के दिन आपके सोचे समझे तय काम तो पूरे नहीं होंगे परन्तु मन ही मन एक के काम को आप लेते चलिए तब आपके काम द्रुत गति से संपन्न होते चले जायेंगे और करना और थोड़ा सा चिंता मग्न रहने से आपके काम अटक सकते हैं। इसलिए चिंता नहीं चिंतन करें और काम में मन लगाएं न कि बहुत ज्यादा सोचें। अगर बहुत ज्यादा भावुकता रखेंगे। बहुत ज्यादा उस कार्य के बारे में सोचेंगे तो वो काम आपका सिरे नहीं चढ़ेगा और उसका कुछ भी हल नहीं निकलेगा। आज के दिन आपको अपने पारिवारिक सदस्यों का पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। किसी विद्यार्थी को लाल रंग का पेन जरुर गिफ्ट करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 7 June 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलें। आज के दिन कोई कार्य करने में जल्दबाजी न मचाएं क्योंकि वो कार्य आप का संपन्न नहीं होने से नुकसान की स्थितियां बन सकती है। व्यापारी वर्ग को आज के दिन किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है और उस कंपनी के साथ काम करने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। वहीं जो नौकरी पेशा लोग है उनको आज के दिन अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा। छोटी छोटी बातों पर उनका विरोध करने से आपकी नौकरी पर आंच आ सकती है और आपके काम सिरे भी नहीं चढ़ेंगे। आज के दिन क्रोध और आवेश पर थोड़ा सा नियंत्रण करके चलेंगे तो आप अपने कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। किसी से भी उलझने की अपेक्षा आज के दिन आपको द्रुतगति से अपने कार्यों में ध्यान देना चाहिए। मंदिर में धूप बत्ती जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा एक।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। कहीं से गुड न्यूज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसका आप इन्तजार बहुत लंबे टाइम से कर रहे थे। प्रोफेशनल लाइफ में अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। उनकी प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपके सहकर्मियों के लिए आज के दिन आइडियल बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपका लेवल और सर्कल बढ़ेगा और व्यापारी वर्ग अपने काम को बढ़ाने के लिए अपने काम की कोई नई ब्रांच खोल सकते हैं, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा और एक स्ट्रैटेजी और प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता भी प्राप्त करेंगे। आज का दिन शेयर मार्केट और लॉटरी में अच्छा खासा लाभ आपके लिए लेकर आया है। इसीलिए ऐसे कार्यों में आप निवेश कर सकते हैं। हनुमान जी के आगे देसी घी का दीपक आज के दिन जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा रेड, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 7 June 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज काम में कुछ ज्यादा सीरियस आप होते हुए दिखाई देंगे, जिससे थोड़ी सी थकान और कमजोरी का अनुभव करेंगे। थोड़ा सा आप अपने मन को शांत रखें। कोई भी काम करेंगे तो उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। पिता का सानिध्य आपको प्राप्त होगा और उनकी सहायता से आपका कोई बड़ा अटका हुआ। काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा, जिससे उसमें फंसा हुआ पैसा भी आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। आपका मनोबल भी बढ़ेगा और आपकी प्रसन्नता भी बढ़ती हुई दिखाई देगी। पार्टनर के साथ में आज आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और पार्टनरशिप में किए गए काम में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ में आपका समय अच्छा गुजरेगा और उनके साथ आपकी ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन कोई भी काम करने से पहले उस कार्य के बारे में विचार करके ही आगे बढ़ें। कलाकारों के लिए आज का दिन अच्छी प्रसिद्धि का रहने वाला है। कला के क्षेत्र में अच्छी प्रसिद्धि और नाम आज के दिन आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। किसी मंदिर में हनुमान चालीसा का दान आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा आठ।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग जो हायर एजुकेशन से जुड़े हुए कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं या कोई लक्ष्य आपने बनाया है तो इस लक्ष्य को जरूर अर्जित करेंगे। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी वो तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। अच्छी नौकरी में सैटल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन जॉब स्विच करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन उपयुक्त बना हुआ है। आज के दिन धन कर्म के कार्यों से भी आप जुड़ेंगे और। मानव सेवा, जन कल्याण जैसे कार्यों में आपकी रुचि और अधिक बढ़ेगी और इससे आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। माता पिता के साथ आप कुछ दान पुण्य के कार्यक्रमों में व्यस्त हो सकते हैं। घर में धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा बन सकती है और यदि आप विवाह योग्य हो चुके हैं तो आज आपकी शादी सगाई जैसे न्यौते प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। बूंदी के लड्डू का आपको दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बेबी पिंक और आपका शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 7 June 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम थोड़ा सा मुश्किल से लेकर आएगा। मेहनत करेंगे तो परिणाम थोडा सा कम पाएंगे। निराश होने की आवश्यकता नहीं है। मेहनत का फल आज नहीं तो कल आपको जरूर मिलेगा। बस अपने प्रयासों को बढ़ाते चले जाइए। मेहनत करते चले जाइए। आज के दिन सामान्य कार्य को पूर्ण करने में अपना दिन गुजरेगा। नए कार्य की शुरुआत से आपको वैसे भी बचना चाहिए। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है, परन्तु गुप्त शत्रु भी बढ़ सकते हैं। अतः ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। आज का दिन इंजीनियरिंग और फाइनेंस से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, परंतु मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अपने कार्यों में सावधानी रखनी पड़ेगी। वरना कोई बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। पीपल के पत्ते हनुमानजी के मंदिर में जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी, शुभ अंक रहेगा तीन।
कुम्भ राशि – चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन लाइफ पार्टनर के साथ ट्यूनिंग को और अधिक बढ़ाएगा। यदि आप विवाह के बंधन में बंधा चाहते हैं तो आज के दिन आपको अपना परफेक्ट लाइफ पार्टनर जरूर मिल जाएगा। थोड़े थोड़े दान, पुण्य और आदि कार्यों में आपका मन जाता है क्योंकि सत्कर्मों से ही आप अपने कार्यों में अपने जीवन में सफलता हासिल करेंगे। आज के दिन हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। अपनी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए अपनी मेहनत को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। आज के दिन आपके ईमानदारी के चर्चे चारों तरफ होंगे और लोग आपको आइडियल बनाने का प्रयास करेंगे। आपके परिवार से विशेषकर मां से आपको विशेष सहायता आज के दिन मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी और सुदृढ़ रहेगी। आज के दिन आपके काम द्रुत गति से होते चले जायेंगे। मंदिर में तुलसी जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ब्राउन, शुभ अंक रहेगा नौ | AAJ KA RASHIFAL 7 June 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोग और शत्रु दोनों ही आज के दिन आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ संबंधी कोई सरदर्द जैसी या सर्दी जुखाम या सर्द गरम हो जाना इसतरह की कोई प्रोब्लम आपको हो सकती है। अतः अपना स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। थोड़ा सा पानी पीते रहें और अपने मौसम के अकॉर्डिंग आपको पेय पदार्थों का भी सेवन करें। आज के दिन गलत मित्रों की संगति से आपको बचना चाहिए क्योंकि ऐसे मित्र आपको पथभ्रष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक प्रवृति से ओत प्रोत रहेंगे और आज के दिन धार्मिक यात्रा संभव है। आज के दिन ज्ञान बांटने का प्रयास करेंगे और आप किसी को भी सलाह देगें। वो सलाह उसके बहुत काम आएगी। आज के दिन आप लोगों की हेल्प के लिए आगे आएंगे और लोगों की सहायता करने में आपकी रूचि बढ़ेगी। मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए हैं तो आज के दिन आपको ऐसे क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। इंजीनियर इंजिनियर्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई शुभ समाचार आपको अपने कार्य क्षेत्र में प्राप्त हो सकते हैं। अपने मस्तक पर केसर का तिलक आज के दिन जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा एक |
[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=FS6eT9_aqKo” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]