Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology, Astro Gyaan|Featured, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Featured|Numerology

AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो कार्य भी निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपके करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। संतान प्राप्ति के पूर्ण योग बने हुए हैं। मई विद्यार्थी वर्ग का दिन आज के दिन सार्थक साबित होगा। लक्ष्य प्रधान परीक्षा और पढ़ाई करके आप अपने नंबरों को भी अच्छा करेंगे और अपने जीवन को सार्थक करते हुए दिखाई देंगे। मंगलवार के दिन सुबह सुबह पीपल के कुछ पत्ते तोड़कर ले आएं और उन पत्तों पर चंदन और कुमकुम से श्रीराम का नाम जरूर लिखें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए फाइनेंशियली जद्दोजहद से भरा रह सकता है। कुछ मुद्दे जो आपके घर में भी आपको बेचैन कर सकते हैं और इसका असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ सकता है। अपने मन को शांत। मंत्र और छोटी छोटी बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। वर्क स्ट्रेस न लें और आज के दिन तटस्थ होकर अपने कार्यों को करेंगे तो सभी कार्य सही समय पर पूर्ण हो पाएंगे। आज का दिन प्रॉपटी में इन्वेस्टमेंट का नहीं है, अतः इससे भी आपको बचना चाहिए। किसी पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा उसकी जरूर करें। इसके बाद पीपल के नीचे बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा आठ ।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और पराक्रम से भरा रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको अपने वर्कप्लेस से संबंधित मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मुकदमों में फैसला आपके पक्ष में जाएगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। पिता की सहायता से आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। हनुमान जी को सिंदूर और तेल आज के दिन जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। धन लाभ के स्त्रोत आज के दिन आपको प्राप्त हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपका अटका हुआ पैसा आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा चारों तरफ की जाएगी। मान सम्मान प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। वहीं कुटुम्ब में भी आपकी एक अलग पहचान बनती हुई दिखाई देगी। हनुमान जी के मंदिर में एक नारियल पर स्वास्तिक जरूर बनाएं और आपको हनुमान जी को वो नारियल अर्पित कर देना है। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा आठ।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खर्चों से आपको मुक्ति मिलेगी काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को भाएगा। आज के दिन समाज में आपका अलग स्थान होगा। धार्मिक कार्यों से आप ओत प्रोत रहेंगे और किसी धार्मिक नॉवल को पढ़ने में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपको अपनी श्रध्दा के अनुसार हनुमान मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा पर चोला जरूर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा नौ AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आकस्मिक लाभ की परिस्थिति आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। रिस्की काम में हाथ डालने से आपको बचना चाहिए। सहकर्मियों के साथ थोड़ा सा तालमेल बिगड़ सकता है। अतः उनके साथ तालमेल बनाकर चलें। जहाँ तक हो सके मौन रहकर अपने कार्यों को करें। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा और परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। मंगलवार के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर एक वट वृक्ष का पत्ता जरूर लाएं। उसमें उसे गंगा जल से आपको धोना चाहिए। उस पत्ते पर लाल रंग के पेन से अपनी इच्छा लिखकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा तीन।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11 भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन वर्क प्लेस पर की गयी मेहनत सार्थक सिद्ध होगी। उसका अच्छा लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा। कोई अटके हुई योजना चल निकलेगी। मनोबल बढ़ेगा। आज के दिन सर्कल लेवल बढ़ेगा। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। परिवार के साथ उसमें आप हिस्सा ले सकते हैं। हनुमान जी को पान का बीड़ा आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन वर्क प्लेस पर कुछ काम आपके अधूरे रह सकते हैं। अतः उन कार्यों को द्रुत गति से पूर्ण करने के लिए थोड़ी सी सावधानी के साथ इन कार्यों को करने का प्रयास करें। आज के दिन जो भी कार्य आप के मन में सोचे हुए हैं उसको पिता के साथ साझा जरूर करें। उनकी सलाह आज आपके बड़े काम आएगी। वहीं आज के दिन थोड़ा सा गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए लोगों को कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही ट्रांसफर के योग आज के दिन बन रहे अधिकारियों के साथ थोडा सा तालमेल बनाकर रखें। हनुमान जी पर हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब के फूलों की माला जरुर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा पांच । AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे और आज के दिन रिस्की कामों में किया गया इन्वेस्टमेंट आपके लिए सार्थक साबित होगा। परन्तु आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। सोच समझकर कोई भी डिसीजन लेने की जल्दबाजी में किए गए कार्य का उल्टा रिजल्ट आ सकता है। मंगलवार को भगवान हनुमान जी के सामने बैठ कर श्री राम चन्द्र के किसी एक मंत्र का इच्छानुसार पाठ जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा छह।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज के दिन यात्राओं से आप थोड़े से परेशान दिखाई देंगे। आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जानवरों से चोट लग सकती है। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आज के दिन खुलते हुए दिखाई देंगे। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अपने काम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मंगलवार का व्रत आपको करना चाहिए और गरीबों को भोजन जरूर कराएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा दो AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए हर कार्य को कंप्लीटली और श्रध्दा से पूर्ण करने का रहेगा। व्यापारीवर्ग के लिए व्यापार में उत्तरोत्तर लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। वहीं आज के दिन अटके हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आज के दिन राजनीति से जुड़े हुए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। मंगलवार के दिन रामरक्षा स्त्रोत का पाठ आपको जरूर करना चाहिए और भोग स्वरुप हनुमान जी को गुड़ और चने जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा एक।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परंतु श्वास संबंधी समस्याओं से घिरा रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। पानी पीने में बिल्कुल भी लापरवाही ना करें और साथ ही योगा मेडिटेशन प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं। आज के दिन जो भी मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं उनको आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। वर्क प्लेस पर अपने अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको सौंपी जा सकती है। मंगलवार के दिन बजरंग बली के मंदिर जाकर उन्हें केसर का तिलक अर्पित करें। साथ ही इस तिलक को अपने माथे पर भी जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 7 February 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *