AAJ KA RASHIFAL 7 December 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धनागमन की कई विशेष योजनाएं कई नए स्त्रोत आज के दिन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। इस तरफ बुजुर्गों का आशीर्वाद और दूसरी तरफ पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों से मुक्ति मिल जाएगी। वर्कप्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। प्रमोशन इंक्रीमेंट के चांसेस बनेंगे दत्तात्रेय गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आपके जो भी आप काम करने जाने उसको एक अच्छी प्लानिंग से अगर आप करेंगे तो उसमें बहुत अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे जो नौकरीपेशा लोग है उनकी नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी और आज के दिन आप अच्छी नौकरी प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। ददिहाल से संबंध और अधिक सुंदर सुदृढ़ और प्रगाढ़ होंगे। भगवान दत्तात्रेय के मंदिर जाकर व्रत का संकल्प जरूर लें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। वर्क प्लेस पर कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। अतः आज के दिन आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करना है। हालाँकि लाभ की स्थिति अभी अच्छी रहेगी। इसीलिए बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आज आपके लाभ को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। ॐ द्रां दत्तात्रेयाय नम: ॐ नारायण नमः मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियों को लेकर आएगा। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर चुका जाएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। नौकरी पेशा लोगो को इंक्रिमेंट के प्रबल योग आज के दिन बन रहे हैं। वहीं व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे और अपने व्यापार को उन्नतिदायक और एक अच्छी पोजीशन में पहुंचाते हुए दिखाई देंगे। जरूरतमंदों को भोजन आपको आज के दिन जरूर करवाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर जो कठिनाइयां अब तक चल रही थी वो कठिनाईयां आज के दिन खत्म हो जाएगी। अधिकारियों का साथ और योग जरूर मिलेगा। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के चांसेस बने हुए हैं। जो गवर्नमेंट सर्वेंट हैं उनको मनचाही ट्रांसफर के भी प्रबल योग आज के दिन बन रहे हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं और मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जा सकती है। भगवान दत्तात्रेय की मूर्ति का गंगा जल से आज के दिन अभिषेक जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। आज के दिन काम में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन जो भी सोचा है मन में उस कार्य को करके आप अपने मन में संतुष्टि का भाव उत्पन्न करेंगे। आज के दिन अगर आपने नया काम शुरू किया है तो वो काम अच्छी रफ्तार पकड़ता हुआ दिखाई देगा जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा। भगवान दत्तात्रेय की मूर्ति पर हल्दी, सिंदूर और केसर का तिलक जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन यात्राएं अधिक संपन्न हो सकती हैं। यात्राओं में अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। हालाँकि जो भी यात्राएं होगी वो आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत मिलते हुए दिखाई देंगे। अचानक से कहीं विशेष लाभ की स्थिति भी आज आपके जीवन में आ सकती है। ससुराल वालों का पूरा तालमेल और साथ आपको देखने को मिलेगा। भगवान दत्तात्रेय की विधिविधान से आज के दिन पूजा आराधना करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः लाइफ पार्टनर से अच्छा सहयोग आज के दिन आपको प्राप्त होगा। आज के दिन आपको उनसे फाइनैंशली सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। वहीं आज के दिन जो भी सोचकर काम करेंगे उन कार्यों में आप अच्छी सफलता निश्चित रूप से प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी और सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भगवान दत्तात्रेय को पीले फूल और पीले वस्त्र ज़रूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं से संपन्न रहेगा। आज लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रु पक्ष परास्त हो जाएगा। आज के दिन रुपए पैसे से सम्बंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। ननिहाल से भी आर्थिक मदद मिलेगी। पीली वस्तुओं का दान आपको आज के दिन जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाई बहनों के साथ में अच्छा गुजरेगा। कुछ विशेष और इम्पोर्टेन्ट डिसीजंस आज आपको अपनी लाइफ में लेने। सकते हैं परन्तु आपके लिए सकारात्मक मोड़ लेकर आयेंगे। वहीं आज के दिन संतान से संबंधित समस्या खत्म हो जाएगी और उसके प्रति आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज के दिन छात्रों को मनवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी और साहित्य और सृजन में आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति भी होगी। भगवान दत्तात्रेय की पूजा उत्तर पूर्व दिशा में बैठकर जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आर्थिक लाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। मां का साथ और सहयोग मिलेगा जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो आपकी मां के सहयोग से पूर्ण होते चले जाएंगे। जो भी कार्य आपने हाथ में लिया उसमें आप सफलता निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे। नए वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में भी सफलता हासिल होगी। गुरूवार पूर्णिमा अथवा दत्तात्रेय जयंती के दिन स्फटिक माला से प्रतिदिन निम्न मंत्र का जाप 108 बार जरूर करें। ॐ ग्राम देवता स्वाहा आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 1।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है। प्रेम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो आपके बड़े भाई बहनों की सहायता से पूर्ण होते चले जाएंगे। प्रोपर्टी में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन ग्रोसरी के व्यापारियों को विषेश लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। भगवान दत्तात्रेय पर बरगद के पत्तों की माला जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 4।
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]