AAJ KA RASHIFAL 6 September 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए स्वास्थवर्धक और भाग्यवर्धक दोनों रहेगा | चुस्त तंदुरुस्त रहेंगे। सभी कार्यों को फटाफट से पूर्ण कर लेंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन बहुत ही शुभ है। जो युवक युवतियां हायर एजुकेशन के लिए अच्छे कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। वे कुछ लक्ष्य प्रधान कार्य करें। कोई प्रोजेक्ट टॉप कर रहे उस प्रोजेक्ट में आज के दिन आपको सफलता मिलेगी। वहीं धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा आज के दिन संभव है। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का सहयोग जरूर मिलेगा और अपनों के साथ में ताल मेल आपको अच्छा देखने को मिलेगा। एकादशी की सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को जल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग स्लेटी और शुभ शुभ अंक करेगा 7। AAJ KA RASHIFAL 6 September 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपके राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा परेशानियों से भरा रह सकता है। दिक्कतें जरुर आयेगी पर आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आप अपनी समस्याओं को दूर कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति जरूर करेंगे। विशेष आय के स्त्रोत आज के दिन आपको मिल सकते हैं। वहीं आप काम के साथ कुछ करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो पहले उस को योजना बंद कर दीजिए। उसके बाद ही आप उसे क्रियान्वित कीजिए वरना जल्दबाजी में किये गए काम से आपको नुकसान भी हो सकता है। आज के दिन ससुराल वालो के साथ में मतभेद सम्भव है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। एकादशी के योग में भगवान विष्णु के साथ साथ देवी लक्ष्मी का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक जरूर करना चाहिए। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और भगवान का अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सफलता दायक रहेगा। व्यापारी वर्ग कुछ नयी योजनाओं पर काम कर सकता है। आज के दिन आपकी योजनाएं चल निकलेगी, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। पार्टनर के साथ काम करने एक अच्छी ट्यूनिंग आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। कुछ क्रिएटिव आइडियाज आप अपने व्यापार में अपने बिजनेस में एप्लाई करेंगे, जिससे आप अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और तरक्की के योग बने हुए हैं। अधिकारियों के साथ ट्यूनिंग बहुत ही बेहतर होती हुई दिखाई देगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी और परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। इस दिन बाल गोपाल और गौ माता की प्रतिमा का अभिषेक इस राशि को करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को नये वस्त्र जरूर पहनाएं। तुलसी के पत्तों के साथ साथ माखन मिश्री का भोग भी उन्हें जरूर लगाएं। ओम् कृष्णाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 6 September 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया है। रोग और शत्रु चाहकर भी आपके पास नहीं आ पाएंगे। आप अपनी बुद्धि चातुर्य से अपने प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। आज के दिन गलत मार्ग पर चलने की अपेक्षा सही रास्ते पर चलकर अपने कार्य को अंजाम देने का प्रयास करें। हालाँकि आपके कार्यों में छोटे छोटे व्यवधान आपके विरोधियों के माध्यम से डाले जा सकते हैं, परंतु इस समय आपकी सजकता ही आपके काम आएगी। एकादशी पर जो लोग व्रत करते हैं, उन्हें पूरे दिन अन्न का त्याग करना चाहिए। इस तिथि पर फलाहार करना चाहिए और भगवान के मंत्रों का जाप करते हुए ध्यान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पाँचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। वर्क प्लेस पर कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। करियर को लेकर जो युवक युवतियां परेशान थे, उनकी परेशानी का अंत आज के दिन हो जाएगा। अपने नए कार्य की शुरुआत आप आज के दिन कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। जो खिलाड़ी हैं जो स्पोर्ट्स से रिलेटेड काम करते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। स्पोर्ट्स पर्सन आज के दिन अपने कार्यों में अच्छी सफलता और मैडल हासिल कर सकते हैं। किसी कृष्ण मंदिर या भगवान विष्णु के मंदिर में केसरिया ध्वज का दान इस राशि को जरूर करना चाहिए। भगवान को पीले फलों का भोग जरूर लगाएं। जैसे केले आम संतरा, बाद में इन फलों को गरीबों में बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आर्थिक रूप से आपको थोड़ा सा उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। इसीलिए थोड़ा सा अपना बजट देखकर अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आज के दिन मां से बहस हो सकती है। उस बहस का हिस्सा बनने की अपेक्षा मौन रहकर उनकी बातों को सुनना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज के दिन किसान वर्ग को खेती बाड़ी में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। फसल का सही मूल्यांकन प्राप्त होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और जो व्यापारी वर्ग है उनको आज के दिन अच्छे धनलाभ की स्थितियां अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद में भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम का पाठ आपको जरूर करना चाहिए। इससे आपकी परेशानियां कम हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा । 4। AAJ KA RASHIFAL 6 September 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सुयोग जरूर मिलेगा। अटके हुए काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। वर्क प्लेस पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छोटे भाई बहन यदि विवाह योग्य हों तो आज के दिन उनकी शादी सगाई जैसे चर्चे घर में चलेंगे, जिससे घर का माहौल और भी हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर उनकी सहायता से आप अपने कार्यों को सही तरीके से कर पाएंगे और अपने कष्टों को दूर कर पाएंगे। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को फल, मौसमी फल आदि का पूजन सामग्री जरूर चढ़ाने चाहिए। पूजा में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर करें। मिठाई का भोग तुलसी के पत्तों के साथ जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 5।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कुटुम्ब में मान सम्मान को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। कुछ काम जो कि बहुत समय से पेंडिंग चल रहा था, आज वो काम पूरा हो जाएगा, जिससे आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा बिजनेस के सिलसिले में नौकरी के सिलसिले में हो सकती है, परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जिस भी उद्देश्य को लेकर आप आज के दिन चलेंगे वो भविष्य आप जरुर पूरा करेंगे। आज के दिन एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन करते समय कुछ सिक्के उनके सामने जरुर रखें। पूजन के बाद सिक्के लाल रेशमी कपड़े में बांधकर अपने पर्स तिजोरी में हमेशा के लिये रख दें। इससे आपके धन के भंडार सदैव भरे रहेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 9।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपका आत्मविश्वास देखने लायक रहेगा। कामों में सफलता जरूर मिलेगी। सुखों में वृद्धि होगी। लक्सरी में प्रगति होगी। घर में कोई अटका हुआ काम आज आपका निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों की सहायता से आप अपने वर्क प्लेस पर भी कार्यों को पूर्ण कर पायेंगे। आज के दिन घर में किसी लग्जीरियस आइटम की खरीददारी संभव है। वहीं आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भी आप भरे रहेंगे। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में एक साबूत श्रीफल और सवा सौ ग्राम साबुत बादाम जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 2। AAJ KA RASHIFAL 6 September 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का है। आज के दिन विदेशी कंपनियों के साथ टाईअप हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए कुछ नए रास्ते। अपने व्यापार को बढ़ाने के मिलते हुए दिखाई देंगे। अपने प्रोजेक्ट किसी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ साझा जरूर करें। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण करने की आवश्यकता है क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। आज के दिन थोड़ा सा वर्क प्रेशर नौकरीपेशा लोगों पर हावी रह सकता है, परन्तु शांति से ही अपने कार्यों को करेंगे तो सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। इस एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में शक्कर डालकर जल अर्पित करें और शाम के समय पीपल के नीचे दीपक जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 6।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपके जीवन में अच्छी बनी हुई है। उसका फायदा आज आपको प्राप्त जरुर होगा। जो मैन्युफैक्चरर है उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज के दिन आपको कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। वहीं आज के दिन यात्रा संभव है परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी | सामाजिक मान सम्मान में आज के दिन प्रतियोगी और पारिवारिक सदस्यों के साथ मैं किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। इस एकादशी की रात्रि में अपने घर में और भगवान विष्णु के मंदिर में भगवान श्री हरिविष्णु के सामने नौ बत्तियों वाला रातभर जलने वाला दीपक जरूर लगाएं। इससे आर्थिक प्रगति में तेजी आएगी। आपका शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सफलता दायक रहेगा। काम में कुछ दिक्कतें परेशानियां जरूर आएगी, परन्तु उन परेशानियों का समाधान आप जल्द ही ढूंढ लेंगे। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों का साथ और योग जरूर प्राप्त होगा। वहीं जो बिजनस कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। कुछ बड़ा ऑर्डर आपको अपने बिजनेस में प्राप्त हो सकता है। नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे तो आज के दिन के लिए बहुत ही उपयुक्त रहने वाला है। अगर आप अपने बिजनेस में अपने साथ साथ अपने लाइफ पार्टनर का भी नाम डालते हैं तो आप और भी अच्छी ग्रोथ बिजनेस में कर सकते हैं। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पीले पुष्पों से श्रृंगार जरूर करें। उन्हें सुगंधित चंदन लगाएं और उसके बाद बेसन से बनी मिठाई का नैवेद्य जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 7 | AAJ KA RASHIFAL 6 September 2022 in Hindi