AAJ KA RASHIFAL 6 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियाँ आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। वर्क प्लेस पर प्रमोशन और इन्क्रिमेंट के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। अधिकारीयों से अच्छा तालमेल आज के दिन आपका रहेगा। अगर आपके कोई काम पेंडिंग चल रहे हैं तो वो काम आज के दिन निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। ग्रॉसरी, किराना और एग्रीकल्चर यानि किसान वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और उत्तम सफलता दायक रहेगा। सर्कल लेवल आज के दिन आपका बढ़ने वाला बनने वाला है और आज के दिन आपके घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। इस सत्र शुक्ल पक्ष में अभिमंत्रित संतान गोपाल यंत्र को अपने घर में स्थापित करके लगातार 16 गुरूवार को व्रत रखकर केले और पीपल के वृक्ष की सेवा करें। इससे जल्द ही आपके संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 1 |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहेगा। आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुतगति से सम्पन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च शिक्षा से संबंधित विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पिता का मार्गदर्शन आज के दिन आपको अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में देखने को मिलेगा। व्यापारी। अपने काम में कुछ बदलाव आज के दिन कर सकते हैं और ये आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेंगे। आज का दिन करियर में आपको कुछ विषय और समाचारों की प्राप्ति करवाएगा। पति पत्नी गुरूवार का व्रत जरुर रखें और इस दिन पीले वस्त्र पहनें। पीली वस्तुओं का दान करें। यथासंभव पीला भोजन ही करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 9 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। यात्रा आज के दिन संभव है। आज के दिन कुछ विशेष कार्य से आपको बाहर जाना पड़ सकता है और वो कार्य आपका निर्विघ्न संपन्न होगा। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित काम काज में आपको सफलता मिलेगी। संतान सुख के लिए स्त्री गेहूं के आटे की दो मोटी लोई बनाकर उसमें भीगी चने की दाल और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर नियमपूर्वक गाय को जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 8।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने का रहेगा। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी न करें। यात्राओं को आज के दिन टालें। अगर यात्रा करनी भी है तो खुद ड्राइव करके कहीं पर भी न जाएं। आज के दिन जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आज के दिन खुलते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। शुक्ल पक्ष में बरगद के पत्ते को धोकर साफ करके उस पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाकर उस थोड़े से चावल पर और एक सुपारी रखकर सूर्यास्त से पहले किसी मंदिर में अर्पित जरूर करें और प्रभु से संतान का वरदान प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 5।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अत आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। लव रिलेशनशिप में आप किसी को मन ही मन चाहते हैं तो उसे आज आप प्रपोज कर डालिए। वो अपने आपके प्रपोजल को नहीं टकरायेगा। आज के दिन वैवाहिक जीवन में सुखों की अनुभूति आप करते हुए दिखाई देंगे। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार के विस्तार की योजना पर आज आप काम कर सकते हैं। मई आज के दिन आपको किसी और की बातों पर नहीं आना चाहिए। केवल खुद के बुद्धि और विवेक से अगर आप जो भी निर्णय लेंगे तो उसमें आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। किसी गुरूवार को पीले रंग के धागे में पीली कौड़ी को कमर में बाँधने से संतान प्राप्ति की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 2।
कन्या राशि – आपकी राशि के चन्द्रमा के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोग शत्रु आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। अतः आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने विरोधियों से सावधान रहें। आज के दिन गलत मित्रों की संगति से बचें। आज के दिन कोई भी बड़ा निवेश करने से बचे रहें। ऋण की समस्या आज के दिन उत्पन्न हो सकती है। अतः आज के दिन अपने विवेक और बुद्धि से इस्तमाल, विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करें और न किसी को उधार दें। उन्हें किसी से उधार लाएं। संतान प्राप्ति के लिए स्त्री पारद शिवलिंग का नियमित रूप से पूजन करें और उनपर दूध से अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 4।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन संतान से संबंधित समस्याओं को दूर करेगा। संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आज के दिन सोचे समझे कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। कला के क्षेत्र में आप बड़ी प्रसिद्धि हासिल करते हुए दिखाई देंगे। कोई बड़ा निर्णय आज के दिन आपके कार्य क्षेत्र में लिया जा सकता है। हर गुरूवार को भिखारियों को गुड़ का दान करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 3।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । फाइनेंस स्ट्रगल का माहौल आज के दिन बन सकता है। घर में पारिवारिक विवाद बन सकता है। अतः शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन आपके सहकर्मियों का सहयोग आपको नहीं मिलेगा। अकेले ही आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। अधिकारियों द्वारा आज आपको अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। अतः आज के दिन आप अपने काम की वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव भी कर सकते हैं। रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन निःसंतान स्त्री यदि पीपल पर दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करते हुए संतान की प्रार्थना करें तो उसकी शीघ्र इच्छा जरुर पूरी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 7।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ योग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कोई कार्य आपके विवादित रह गए हैं तो आज के दिन भाई बहनों के सहयोग से वो कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। यात्रा के शुभ योग आज के दिन बन रहे हैं। वहीं पॉलटिक्स में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। श्वेत लक्ष्मणा बूटी की 21 गोलियां बनाकर उसे नियमपूर्वक गाय के दूध के साथ लेने से संतान सुख की प्राप्ति अवश्य होती है। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 1।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते नजर आएंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। वर्क प्लेस पर एक टीमवर्क की तरह कार्य करके आप अपने लक्ष्य को अर्जित करेंगे। अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकता है। आज के दिन परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। घर की महिलाओं के लिए आज आप कुछ खरीददारी भी करते हुए दिखाई देंगे। अहोई अष्टमी के दिन चांदी के नौ मोती लेकर इसकी माला बनाकर अहोई माता को अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 9 |
कुम्भ राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का है। कन्फ्यूजन की स्थितियों से बाहर निकलें। भ्रम की स्थितियों से जितना बाहर निकल कर आप अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगे, उतना ही आपके कार्य द्रुतगति से संपन्न होते चले जाएंगे। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। परंतु वर्क प्लेस पर कुछ परिवार के सदस्यों की सहायता से अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। आज के दिन घर के बड़ों का आशीर्वाद और उनका मार्गदर्शन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। मां गौरी को श्रंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए और सच्चे मन से संतान सुख की प्राप्ति की कामना मां गौरी से जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 6।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। कर्ज की स्थिति अनर्गल बढ़ सकती है। आज के दिन वाद विवाद की स्थितियों से बचें। रिस्की कामों में हाथ डालने से बचें। रिश्वत लेने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। आज के दिन जेल यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आज आपके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। आपको नौकरी से भी निकाला जा सकता है। दिन अच्छा नहीं है। आज के दिन जितना सतर्क होकर चलेगे उतना ही अपनी समस्याओं को कम पाएंगे। अनाथ बच्चों की जरूरतों को पूरा करने का संकल्प आपको जरूर लेना चाहिए। संतान सुख की प्राप्ति आपको अवश्य होगी। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 4 |