AAJ KA RASHIFAL 6 November 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। आज के दिन बहुत बड़े लोन से आपको मुक्ति मिल जाएगी। उधार अगर आपने किसी को दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका जाएगा। जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मेष राशि को रविवार के दिन उपवास रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा इस दिन उपवास रखने वाले जातक को उपवास रखने के बाद भी नमक नहीं खाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 5।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। लाभ की स्थिति आपको बहुत अच्छी देखने को मिलेगी। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। घर में मेहमान आने से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ते हुए दिखाई देगी और सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई ऐसे व्यक्ति की एंट्री आपके जीवन में होगी जो कि आपके जीवन की दिशा को। लगभग बदलती हुई और खुशनुमा बनाती हुई दिखाई देगी। आज के दिन दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव भी बने रहेंगे। वृश्चिक राशि वाले जातकों को रविवार के दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लाल रंग के आसन पर बैठकर सूर्य चालीसा का पाठ जरुर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपको अपने कामकाज में जो भी दिक्कतें आ रही थी वो दूर हो जाएगी। घर परिवार में पेरंट्स का विशेष सहयोग और आशीर्वाद आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी। वहीं संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। छात्रों का अगर कोई रिजल्ट आ रहा है तो वो आपके लिए मनमुताबिक जाने वाला है। मिथुन राशि वाले लोगों को ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अपने हाथ तो रविवार के दिन लाल लाल पीले और नारंगी रंग के धागे को बांधना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य भाग्य के दम पर पूर्ण होते चले जाएंगे। आज के दिन आपकी इच्छाओं का सम्मान जरूर दुनिया करेगी। आज के दिन आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ धन धार्मिक स्थलों की यात्रा भी संभव है और पीछे जाकर किसी की मदद करने से आपके मन में प्रसन्नता और सुकून के भाव उत्पन्न होंगे। कर्क राशि वाले लोगों को रविवार के। दिन सूर्यास्त से पहले गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाल और पीले रंग का कपड़ा जरुर दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज के दिन भ्रम की स्थितियों से बाहर निकलें। डिसिजन मेकिंग को आज के दिन करना पड़ेगा। ससुराल वालों से आर्थिक लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा। आज के दिन आपकी मनोकामना पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन सोचे समझे कार्य तय समय पर पूर्ण होने से आपके मन में सुकून उत्पन्न होगा। और जानवरों से थोड़ा सावधान रहें। सिंह राशि वाले जातकों के लिए प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देना जरूरी है। क्योंकि आपकी राशि स्वामी। ही सूर्य है और रोजाना सूर्य स्त्रोत का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः दाम्पत्य जीवन में सुखों। के भाव बढ़ते हुए दिखाई देंगे। जीवनसाथी के। साथ में मतभेद खत्म हो जाएंगे। लव रिलेशनशिप में हैं। तो आज के दिन आपके प्रेम को परिवार की सहमति। मिलती हुई। दिखाई देगी और आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापारिक योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए कुछ प्लैनिंग बनाते हुए दिखाई देंगे। कन्या राशि वाले जातक रविवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को पीला लाल, नारंगी रंग का भोजन जरुर दान करें। ऐसा करने से आपकी दरिद्रता कम होगी दूर होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोग और शत्रु दोनों ही आपके खिलाफ कुछ भी कर लें, परास्त हो जाएंगे। श्वास संबंधी समस्याओं में आज आपको रिलीफ मिलेगा और उससे रिलेटेड कोई शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। ननिहाल से भी आपको फाइनेंशियली और मेंटली सहयोग मिलता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन घर में कोई नया मेहमान आएगा, जिससे आपके घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। तुला राशि वाले जातकों को इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद उगते हुए सूर्य के सामने बैठकर ॐ सूर्याय नमः ओम भास्कराय नमः ओम आदित्य नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि के चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके संतान संबंधित बाधाओं को दूर कर लेगा। संतान से सम्बंधित सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आप संतान प्राप्ति की अभिलाषा करते हैं। तब भी आज आपको सुखद समाचार गुड न्यूज जरूर मिलेगी। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर अपने पैरंट्स का और अपने टीचर का नाम रोशन करते हुए दिखाई देगी। साहित्य में आपके कार्यों को सराहा जाएगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि वाले जातकों को रविवार के दिन सूर्य स्त्रोत और सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा तांबे का सूर्य भी अपने गले में धारण कर सकते हैं या फिर अपने घर में आप उत्तर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक लाभ की स्थितियां आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। वहीं मां से भी आपको फाइनैंशली हेल्प मिल सकती है। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। नए घर में अगर आप प्रवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ बना हुआ है। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी आज के दिन आप कर सकते हैं। वहीं नए वाहन की खरीदारी भी आज के दिन संभव है। रविवार के दिन धनु राशि वाले जातकों को सूर्य उदय से पहले उठकर लाल रंग के आसन पर बैठकर सूर्य चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 9 |
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन अपनी मां से न उलझें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी मां का सपोर्ट आज के दिन मिलना ही चाहिए। इसीलिए अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण के चले आज के दिन घर के बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद आपको जरूर प्राप्त होगा। मकर राशि वाले लोगों को रविवार के दिन व्रत रखना चाहिए। साथ ही उन्हें रविवार के दिन पीले रंग के भोजन को खाने की सलाह दी गई है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपको वाणी से मोहित करता हुआ दिखाई देगा, तभी आपकी वाणी से बहुत प्रसन्नचित नजर आएंगे। महफिल की जान बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन मित्रों के साथ शाम अच्छी गुजरेगी। वहीं आज के दिन राजनीति में भी आपका वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कुंभ राशि वाले लोगों के लिए रविवार के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी गई है और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा 3।
मीन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए मौज से भरा रहेगा। साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा और कुटुंब से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ददिहाल से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। मीन राशि वाले लोगों को रविवार के दिन अपनी कलाई में तांबे का कड़ा धारण करना चाहिए। साथ ही घर के बुजुर्गों के साथ अपने व्यवहार को और अच्छा बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1 |