Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 6 March 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 6 March 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन थोड़ा सा आपके लिए कठिन रहने वाला है। कठिनाइयों के बावजूद आप अपने हौसलों के दम पर अपने कार्यों को पूर्ण कर ही लेंगे। परिवार का आपको पूरा मोरली और फिजीकली फाइनेंशियली हर तरीके से सपोर्ट आज के दिन मिलता हुआ दिखाई देगा। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापारी वर्ग आज के दिन गलत फैसले लेने से बचें। इसीलिए शांति से अपने फैसलों को लें और एक बार पूरा विचार कर के फिर ही किसी निर्णय पर पहुंचें। घर में श्री शिव रुद्राभिषेक जरुर करें है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा एक।

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्च को थोडा सा बैलेंस करने के लिए आपको किसी से उधार भी लेना पड़ सकता है। आज के दिन गलत तरीके से कमाया हुआ धन आपको परेशान और मुश्किलों में डाल सकता है। आज के दिन आपको अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। पिता से वाद विवाद की स्थितियों से भी बचना होगा, वरना स्थितियां और ज्यादा गंभीर रूप। आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ मिल सकती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप आज के दिन आपको जरुर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा आठ।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक लाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। वहीं अगर कोई रिस्की काम में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज के दिन आप सोच समझ कर उस इन्वेस्टमेंट में आगे बढ़ सकते हैं। आपको ऐसे कार्यों में बड़ी और अच्छी सफलता जरूर प्राप्त होगी। मैनेजमेंट से जुड़े हुए कार्य आज आप द्रुत गति से संपन्न करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बन सकती है। महाराज दशरथ कृत संतान स्त्रोत्र का पाठ इस राशिवालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा आठ।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए वर्कप्लेस पर कई सारी चुनौतियों से भरा रहेगा। नई योजनाएं अटकेगी। काम अटक अटक कर होंगे। पुरानी योजनाएं चलेगी नहीं। अधिकारियों के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल नहीं बैठेगा। व्यापारी वर्ग व्यापार में कितना भी प्रयास कर लें, बहुत जोर लगाने पर व्यापार में आपको सफलता प्राप्त नहीं करेंगे। दिन बहुत निराशा से भरा रहेगा परंतु उसके बावजूद अगर आप पॉजिटिव रहें तो जरूर सफलता प्राप्त करेंगे। पिता को पिता का मोरल सपोर्ट आज आपको जरुर देखने को मिलेगा। मई आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। लोहे के कटे कटोरे में सरसों भरकर अपना सरसों का तेल भरकर अपना चेहरा उसमें देखकर आप छाया दान कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा छह।

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अटकाव की स्थितियां ला सकता है। निवेश अटक सकता है, योजनाएं अटक सकती है। काम करने की प्रोग्रेस जो रफ्तार है वो भी धीमी हो सकती है। आज के दिन बहुत सोच समझ कर आपको अपने कार्यों में आगे बढ़ना होगा। नए कार्य की शुरुआत से बचना होगा। पुराने पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को आप पहले संपन्न करें। आज के दिन जल या वायु यात्रा संभव है परंतु यात्रा में अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। नुकसान हो सकता है। इसीलिए थोडा संभलकर रहें। काले तिल अथवा साबुत उड़द की दाल का आपको दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा चार।

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। यात्राओं से भरा और थका देने वाला आज का दिन रहेगा। सहकर्मियों के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। गुप्त शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आज के दिन बहुत शांत रहकर आपको अपने कार्यों को करना पड़ेगा। गोपनीय तरीके से अपने कार्यों को कीजिए तो आपके कार्यों में आप सफलता जरुर पाएंगे। आज के दिन रिस्की कामों में इनवेस्टमेंट आपके लिए ठीक नहीं है। ससुराल वालों के साथ तनाव हो सकता है। अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखकर चलें। शनि देव के बीज मंत्र ॐ प्रेम प्रेम प्रोम शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप नियमित रूप से करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला अंक रहेगा नौ।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन लाइफ पार्टनर के साथ में वाद विवाद की स्थितियों को लेकर आगे बढ़ेगा। वहीं अगर रिश्ता ऑलरेडी खराब चल रहा है तो और ज्यादा गंभीर रूप ले सकता है। बहुत ज्यादा शांत रहकर अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करें। अगर लव रिलेशनशिप में हैं तो आज के दिन अपनी लव मेट से धोखा मिल सकता है। मन आहत दुखी और टूट सा जाएगा पर अपने आप को आपको टूटने नहीं देना है। अपने आत्मबल को बनाए रखना और मूल्यांकन करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ जाना है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। कुछ योजनाओं में नुकसान हो सकता है अतः थोड़ा सा संभलकर व्यापार करें। किसी भी अजनबी कंपनी के साथ या किसी अजनबी व्यक्ति के साथ टायप बिल्कुल भी ना करें। नियमित रूप से शमी के वृक्ष को जल देकर उसकी पूजा जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्ठम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन शत्रुओं को न्योता दे सकता है। हालाँकि आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से उनको परास्त जरूर करेंगे। रूपए पैसे से सम्बंधित कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। कर्ज की स्थितियों से भी आपको मुक्ति मिल जाएगी। ननिहाल की तरफ से पैरंट्स को लेकर और आपके ग्रैंड पैरंट्स को लेकर कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। उनका विशेष रूप से ध्यान रखें और आज परिवार को संभालने में आपको बहुत ज्यादा अपना एफर्ट्स लगाना चाहिए और आज के दिन समझदारी से अपने रिश्तों को भी संभालें। शनिवार को या फिर हर दिन किसी गरीब अथवा असहाय की यथासंभव सहायता जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। करियर में आ रही बाधाएं दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। आज के दिन कुछ सुखद समाचार। करियर से रिलेटेड आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं उन कार्यों को आज के दिन आपको तटस्थ रूप से पूर्ण करना होगा। मेहनत में कमी रखी तो परिणामों में भी कमी आ जाएगी। आज के दिन शांत रहकर अपने पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। शनिवार या शनि जयंती पर चींटियों के स्थान पर चीनी और गेहूं का आटा जरुर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशियली आज का दिन दिक्कतों से भरा रह सकता है। अपने फाइनेंस को ध्यान में रखते हुए अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें। जो भी कार्य करें उसमें सोच समझकर आगे बढ़ें। बड़े निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों में शांत रहकर उनकी बातों को उनके गुस्से को झेलें और बाद में शांति से उनको समझाएंगे तो बातचीत का सही हल निकल ही जाएगा। वर्क प्लेस पर आपको शांत रहकर अपने कार्यों को करना है। सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलें। महाराज दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ इस राशिवालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा सात।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आत्मबल और पराक्रम में वृद्धि। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपके सपने पूरे। और वर्कप्लेस पर आ रही दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आप मेंटली प्रिपेयर रहेंगे। व्यापारी वर्ग नई योजनाओं का क्रियान्वयन आज के दिन करते हुए दिखाई देंगे। शनि के नक्षत्रों या शनि के शनि का होरा होने पर उसमें उत्तम गुणवत्ता वाला नीलम रत्न जरुर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा छह।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः पारिवारिक स्थितियां आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेंगी। कुटुम्ब का आपको पूर्ण रूपेण साथ और सहयोग देखने को मिलेगा। आपके अटकाव की स्थिति समाप्त हो जाएगी और विशेष धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। कोई भी कार्य जल्दबाजी में आज के दिन आपको नहीं करना चाहिए। अपने कार्यों को सुगमता से करने का प्रयास करें और कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां अपनों से शेयर जरुर करें। इससे आपको उसका यथासम्भव हल जरुर प्राप्त होगा। अपनों से छोटों के साथ अच्छा व्यवहार करें और धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार की सफाई जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा नौ।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts