Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 6 June 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 6 June 2022 in Hindi


मेष राशि – चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग को और अधिक गहरा करेगा। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है पर समय रहते ही आप परिस्थितियों को सामान्य भी कर लेंगे। आज के दिन आपको कन्फ्यूजन की स्थिति अपने काम में हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सहायता आपको अपने कार्यों में जरूर लेनी चाहिए। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और वहीं शत्रु भी आपसे मित्रता करने को तत्पर रहेंगे। आज के दिन बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए और अटके हुए सभी काम आप के निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। मीन विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विद्याध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होंगी और संतान के प्रति जो भी चिंता आपके मन में चल रही थी, वो आज के दिन खत्म हो जाएगी। शिवलिंग पर सहजता से अभिषेक आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 6 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के प्रति थोड़ा सा डावांडोल रहेगा। आप को धन संबंधी कोई बड़ी समस्या हो सकती है, जिससे आपको किसी से उधार लेकर काम चलाना पड़ सकता है। आज के दिन मानसिक बहस करने से बचें क्योंकि उनके साथ वार्तालाप बिगड़ सकता है और इससे आपकी बात और अधिक बिगड़ जाएगी। आप उन्हें अपनी बातों को समझा नहीं पाएंगे। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहकर अपने कार्य क्षेत्र में बढ़ना पड़ेगा, क्योंकि अकेले ही आपको अपने कार्य पूर्ण करने पड़ सकते हैं। किसी का भी सहयोग नहीं मिलेगा और अधिकारियों के द्वारा वर्क लोड भी अधिक रहेगा। आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को अपने सरकारी कार्यों में सारी बाधाएं अपने अधिकारियों की शिकायत दूर हो जाएगी। अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिसकी वजह से आपके कार्य और अधिक सरलता से आप पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक मदद मिलने की संभावना बन रही है। शिवलिंग पर कच्चे दूध और मक्खन से अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा रेड और शुभ अंक रहेगा आठ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए हर तरीके से कामों को सिद्ध करने का रहेगा। कार्य सिद्ध होंगे। कामों में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएगी। सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सुख आपको भरपूर रूप से प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति फ्लक्चुएशन से भरी हुई है तो वो ठीक हो जाएगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वहीं आपके काम द्रुत गति से होते चले जाएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। पिता का और सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन बॉस से आपको एप्रिसिएशन आपके कार्यों के लिए मिल सकता है। आज के दिन कोई बड़ा काम सम्पन्न होने से आप थोड़ा सा रिलैक्स महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। खासकर जो कला के क्षेत्र से कला वर्ग के छात्र हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। शिवलिंग पर हरे फलों के रस से आज के दिन अभिषेक जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ब्ल्यू, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 6 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

 

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके कुटुम्ब से तालमेल और अधिक बढ़ेगा। जिस रफ्तार से अब तक मनमुटाव चल रहा था वो आज के दिन खत्म हो जाएगा। रिश्तेदारी में कोई भी काम आज के दिन आप बहुत आसानी से संपन्न कर सकते हैं। मनमानी से सबको मोहित करते नजर आएंगे और आपके ऊपर लोगों को गर्व होगा। परिवार के साथ में मिलकर कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन आप बना सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मुकदमे आपके लंबित चल रहे उनका फैसला अगर आ जाना है तो वो फैसला आपके पक्ष में जाएगा। वहीं व्यापारी वर्ग को लाभ की स्थितियां आज के दिन अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। यदि आप अपने व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन कोई योजना सफलता पूर्वक क्रियान्वित भी होती हुई दिखाई देगी। मैनेजमेंट की स्टडी कर  रहे छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और विशेष शुभ समाचारों से भरा रहेगा। शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें और बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, शुभ अंक रहेगा एक।AAJ KA RASHIFAL 6 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन थोड़ा सा। कभी कभी कन्फ्यूजन की स्थिति से घिरा रहेगा। पर आप अपने कन्फ्यूजन को दूर करते हुए अपने मार्ग को प्रशस्त जरूर करेंगे। आप अपने बड़ों की सहायता जरूर प्राप्त होगी। आज के दिन पिता से विशेष रूप से मदद मिल सकती है, जिसकी वजह से आपके कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। हालांकि आज के दिन आप उनसे प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन नौकरी में नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में भी सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। जो युवक युवतियां हैं जिन्होंने अपना नया काम शुरू किया। आज के दिन उनको कुछ बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा सा संभलकर रहें। आज के दिन आपको इंडिविजुअल अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहिए। पार्टनर के साथ काम करने से आपको धोका ही प्राप्त होगा। आज के दिन दूरगामी यात्रा से आपको बचना चाहिए। यात्रा आपके लिए शुभ और मंगलमय नहीं है। शिवलिंग पर शुद्ध घी से अभिषेक जरुर करें और गुड़ चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गहरा नीला, शुभ अंक रहेगा पांच।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। खर्च में थोड़ी सी वृद्धि हो सकती है, अतः अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आज के दिन मानसिक रूप से वर्क प्रेशर आपके ऊपर हावी रहेगा, जिससे आप थोड़े फ्रस्ट्रेट नजर आएंगे। आज के दिन काम अनुकूल रहकर अपने कार्यों को करें तभी आप सभी कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे वरना काम भी पूरे नहीं होंगे और आप अपने स्वास्थ पर भी इसका बुरा असर डाल सकते हैं। आज के दिन आपका भाग्य आपका साथ देगा और भाग्य के दम पर आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन शेयर मार्केट, लॉटरी, डिजिटल करंसी या फिर कोई भी रिस्की काम में आपको फायदा है। शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें हरे और नीले पुष्प भोलेनाथ को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा वाइन कलर, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 6 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अच्छा लाभ। आज के दिन आपको अपने काम में देखने को मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां बनेगी। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आज आपको उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ जाएगी। आज के दिन काम में भी आप गति पकड़ेंगे और कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे लेवल और सर्कल बढ़ेगा। कुछ गणमान्य व्यक्ति आपके सर्कल में जुड़ते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और परिवार के साथ में आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मानित किए जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तकरार से बचें और लव रिलेशनशिप में अपने पार्टनर से आपको पूरा सहयोग आज के दिन प्राप्त होगा। शिवलिंग पर दही और मिश्री से अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा दो।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पर काम की थोड़ी सी अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक और मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए डॉक्टर्स के लिए सर्जन के लिए फार्मेसी से जुड़े हुए लोगों के लिए नर्सिंग स्टाफ के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कोई शुभ समाचार आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन अगर आप इम्पोर्ट एक्सपोर्ट और हेंडीक्राफ्ट से रिलेटेड काम करते हैं तो आपके काम में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। थोड़ा सा संभलकर चलें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विद्या अध्ययन में रही दिक्कत दूर हो जाएगी और सारे डाउट टीचर्स की सहायता से क्लियर हो जाएंगे। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे और आपकी इच्छाएं पूर्ण हो जाएगी। शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा रोज गोल्ड और शुभ अंक रहेगा आठ ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज धन धान्य से परिपूर्ण रहेंगे। आप लोगों की सहायता के लिए आगे आएंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और समाज सेवा जैसे कामों में आपके मन को शांति मिलेगी। आज के दिन ऐसे नेक कार्यों में आपके परिवार का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आप अपने घर में बनाते हुए दिखाई देंगे या फिर किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी आज के दिन आप कर सकते हैं। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा नहीं है। पढ़ाई सही नहीं है व आपके परिणाम को प्रभावित कर सकता है। इसलिए बस प्रायोरिटी अपनी पढ़ाई को जरूर दें। आज के दिन मित्रों से विशेष लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। वहीं आप आज के दिन कोई बड़े कार्य को सिद्ध कर पाएंगे, जिससे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। शिवलिंग पर मिश्री और बादाम आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा चार | AAJ KA RASHIFAL 6 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको थोड़ा सा संभलकर चलना है। कोई भी काम आप बहुत जल्दबाजी में ना करें क्योंकि उस काम में आपको असफलता मिल सकती है। आज के दिन ऑफिस के काम में हाथ डालने से बचें। वहीं संतान की तरफ से चिंता आपके मन में उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन आप उसके कैरियर को लेकर थोड़े चिंतित होते हुए दिखाई देंगे। परन्तु यदि आप किसी सही व्यक्ति से सलाह लेकर अपने बच्चे को आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से वो सही लक्ष्य तक पहुँच पाएगा। आज के दिन अपने शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि ऐसे शत्रु आपके काम में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। कोई भी कार्य कर रहे हैं तो आप सोच समझ कर उस कार्य में आगे बढ़ें। पहले उस कार्य के बारे में पूरी जांच पड़ताल कर लें। उसके बाद ही उस काम में हाथ डाले। शिवलिंग पर जामुन और नीले पुष्प जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ रंग रहेगा नौ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और कल्याणकारी रहेगा। आपको अपने पार्टनर से पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। उनके नाम से अगर आपने कोई योजना शुरू की है तो इस योजना से आपको बहुत ही अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त होगा। आज के दिन सोचे समझे कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। कलाकारों के लिए आज का दिन कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का रहेगा। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन थोडा सा हो सकता है, परन्तु सफलता भी उतनी ही अधिक होगी। आज के दिन आपको अपनी मां से पूरा सपोर्ट मिलेगा और पारिवारिक स्थिति आपके लिए बहुत ही फेवरेबल रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ में मिलकर अगर कोई बिजनस करना है तो उस बिजनस में आपको उनकी पूर्ण सहायता आज के दिन प्राप्त होगी। शिवलिंग पर चावल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाईट क्रीम, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 6 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए श्वास संबंधी समस्याओं को न्यौता दे सकता है। अतः अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। खासकर के खान पान का ध्यान रखें। पेट से संबंधित समस्याएं आज के दिन आपको परेशान कर सकती है। आज के दिन कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो थोड़ा सा उस कार्य को लिख लें और अपने कामों की लिस्ट बना लें। वरना कोई भी काम सही तरीके से ऑर्गनाइज में पूर्ण नहीं हो पाएगा। आज के दिन आपके ज्ञान के चर्चे चारो तरफ होंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक ग्रन्थ के अध्यन अध्यापन में आज के दिन आप निपुणता भी हासिल करते हुए दिखाई देंगे। भाई बहनों से कोई विशेष लाभ आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है और पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद, आपसी बातचीत और तालमेल के द्वारा सॉल्व हो जाएगा। शिवलिंग पर बेलपत्र और पीले फल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा सात ।

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=eNxPWfpqgW4″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *