AAJ KA RASHIFAL 6 January 2023
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपका मनोबल बहुत ही दृढ़ रहेगा। दृढ़ता से आप अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में आयी दिक्कतें खत्म हो जाएगी। नौकरी में अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा और व्यापार में भी आप आज अच्छी उन्नति तय करते हुए दिखाई देंगे। कुछ विशेष योजनाएं जो बहुत लंबे टाइम से अटकी हुई थी वो आज के दिन चल निकलेगी। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा और भाई बहनों का सहयोग जरूर मिलेगा। यदि किसी जातक का सूर्य कमजोर है तो गुड़ खाकर जल पीकर उसे कोई भी कार्य प्रारंभ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा। 3।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए धन संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति दिलवा देगा। वहीं थोड़ा सा अग्रेशन और गुस्सा जो आपकी वाणी में रहता है उसे थोड़ा सा कम कर दें ताकि आप अपने बिगड़े। कामों को भी और शीघ्रता से बना सकें। आज के दिन आपकी मैच्युरिटी और इमानदारी के चर्चे चारों तरफ होंगे और समाज में आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। बहते पानी में गुड़ की एक डली आपको बहा देनी चाहिए। इससे आपके आपको सूर्य दोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 6।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कई संभावनाओं से भरा रहेगा। कुछ काम आपके अटक सकते हैं। वहीं कुछ काम द्रुत गति से संपन्न भी होंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धिमता से अपने अटके हुए कार्यों को भी शीघ्रताशीघ्र पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन शेयर मार्केट में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं सामाजिक मान सम्मान में भी बढोतरी होगी। 800 ग्राम गेहूं और 800 ग्राम गुड़ आठ दिन तक मंदिर में भेट करें। इससे आपको सूर्य दोष से मुक्ति मिलेगी और आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा हल्का हरा और शुभ अंक रहेगा 7।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। हालांकि आज के दिन विदेशों से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा जो आईटी फील्ड में जुड़े हुए हैं और कोई तकनीकी काम आप करते हैं तो निश्चित रूप से आज के दिन आपको अपने कार्य में कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कार्य निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। आज के दिन धार्मिक अनुष्ठान भी आप अपने घर में करवा सकते हैं। बंदरों को आपको रोजाना गुड़ खिलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 9 |
सिंह राशि – आपकी चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। जो काम आप के अटक गए हैं वो काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी लग्जरी आज आप अपने जीवन में जाएंगे और कोई लग्जीरियस आइटम की खरीदारी भी आज के दिन आप कर सकते हैं जो कार्य आपके मन में बहुत लंबे टाइम से जिज्ञासा लिए हुए थे। आज आपकी वो जिज्ञासाएं शांत हो जाएगी। पढ़ाई में विद्यार्थी वर्ग को अच्छे और महत्वपूर्ण परिणामों की प्राप्ति होगी। अगर आप चाहते हैं कि आपके रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे हो जाएं तो देसी गुड़ घर में रखें और समय समय पर उसे थोड़ा थोड़ा खाते रहें। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा। 2 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयां आपके जीवन में ला सकता है पर आप जल्दी ही कठिनाइयों को पार कर लेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए और अटके हुए काम आज आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। पिता का पूरा साथ और मार्गदर्शन आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। विदेशों से कोई बड़ा ऑफर आज के दिन आप प्राप्त कर सकते हैं। हनुमान जी को गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाते हैं। इससे उनकी कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 9 |
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्य वर्धक रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे जो काम अपने हाथ में लिए हैं वो कार्य आज आप निर्विघ्न संपन्न कर पाएंगे। आज के दिन आपकी जिज्ञासाओं का अंत होगा। राजनीति से जुड़े हुए काम भी आज आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज किसी बड़ी मुश्किल से आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से निकल जाएंगे। इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। यदि किसी जातक को भय से मुक्ति चाहिए तो ताम्बे के बर्तन में गुड़ रखकर हनुमान जी के मंदिर में जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 7 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कार्यों में जो सारी बाधाएं हैं वो दूर हो जाएगी। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत मिलते हुए दिखाई देंगे। वहीं गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे। जो लोग माइनिंग से संबंधित या ठेकेदारी से संबंधित कंस्ट्रक्शन लाइन से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष लाभ की स्थितियां लेकर आया है। सात गुड़ की डलियों के साथ ₹1 का सिक्का और हल्दी की सात साबुत गांठें पीले कपड़े में बांध कर आपको नदी में बहा देना चाहिए। बहते समय आप कामना अपने मन में आपकी मनोकामना बोलें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना निश्चित रूप से पूर्ण होगी। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम और शुभ अंक रहेगा 4।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाएगा। जो कार्य आप हाथ में लिए हैं, आज के दिन वो निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और रिश्तों में तालमेल और सामंजस्य देखने को मिलेगा। आज के दिन परिवार के साथ के रिश्तों को आप इंज्वॉय करते हुए दिखाई देंगे। घर से बाहर नौकरी की तलाश में निकलते समय रास्ते में किसी भी गाय को आटा और गुड़ खिलाकर जाएंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 8।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन शत्रुओं से भरा हुआ है। अत अपने शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। अपने आंख, नाक, कान खुले रखें और जो भी कार्य करें अपने अधिकारियों को विश्वास में लेकर करें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें और नए कार्य की शुरुआत से आज के दिन आपको बचना चाहिए। सपोर्ट आज के दिन आपको अपने ननिहाल पक्ष से देखने को मिलेगा। यदि किसी की शादी में अड़चनें आ रही है या फिर शादी में देरी हो रही है तो गुड़ का दान जरूर करें। विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ अंक रहेगा 6।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए डिस्ट्रक्शन से भरा रह सकता है। परन्तु संतान से सम्बंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं खेती बाड़ी से सम्बंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। अटका हुआ जमीनी मामला आज के दिन निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। वहीं आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। अगर आपका कोई पारिवारिक विवाद हो और खास तौर पर भाई बहन के बीच अनबन हो तो सवा किलो गुड़ जमीन में दबा दें। इससे मामला सुलझ जाएगा और फैसला आपके लिए मान्य रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 5।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कुछ आर्थिक दिक्कतें और समस्याएं लेकर आ सकता है। वहीं आज के दिन थोड़ा एकांत में रहकर अपना समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। थोड़े से आशावादी होने की आवश्यकता है क्योंकि निराशा व्यक्ति को गर्त में गिरा देती है। इसीलिए आशावादी रह कर अपने कार्यों को करें। आज नहीं तो कल सफलता आपको जरूर छुएगी और निश्चित रूप से उन्नति के रास्ते आप अपने जीवन में तय करेंगे। अगर आपको चोट लगती रहती है तो दुर्घटना की आशंका है तो हनुमान जी के मंदिर में ताम्बे के बर्तन में गुड़ रखकर दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 8।
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali