Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS

AAJ KA RASHIFAL 6 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 6 February 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर कर आपकी समृद्धि को सुनिश्चित करता हुआ दिखाई देगा। मां के साथ मैं आपका व्यवहार और भी अधिक प्रगाढ़ होगा और उनके साथ आपका दिन और भी अधिक बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मध्यान के बाद का समय विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। संतान सुख में वृद्धि होगी और संतान से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वही वर्क प्लेस पर भी आप नई नई उपलब्धियों को अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। किसी इम्पोर्टेन्ट काम के सिलसिले में आपको दूरगामी यात्रा करनी पड़। परंतु यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। उन्हें प्रसन्न करने के लिए यानी भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्ति के लिए दूध, दही और मक्खन से बनी चीजों का भोग भगवान श्री कृष्ण को जरूर लगाएं। माखन मिश्री तो उनका प्रिय भोजन है इसलिए वो उन्हें जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 6 February 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में आज आपके प्रतियोगी भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। मनोकामना और इच्छा पूर्ति के लिए आज का दिन परफेक्ट रहने वाला है। कोई भी इच्छा अगर आपके मन में है तो आज उसे मांग लीजिए। आपकी वो इच्छा जरुर पूरी होगी। आज के दिन आपको थोड़ा सा फाइनेंशियली दिक्कतों का सामना शाम को करना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपका अटक सकता है या कोई धन राशि में अटका की स्थिति आ सकती है। इसीलिए आज के दिन सोच समझ कर फाइनैंशली अपने जीवन में आगे बढे। बजट देख कर चलें किसी से भी ना उधार ले ना किसी को उधार दें। कृष्ण भगवान को पीले वस्त्र पहनना बहुत ही पसंद है। अतः भक्त पीले कपड़े पहन कर भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना करें तो वे जल्दी आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा तीन ।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सौभाग्य में वृद्धि दायक रहेगा। धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएगी। आपके कार्यों में आ रही दिक्कतें परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आज के दिन आपके कुटुम्ब में मान सम्मान में वृद्धि होगी। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको अपने अधिकारियों के द्वारा सौंपी जा सकती है। भाई बहनों का लाड़ दुलार मिलेगा। शाम को आप उनके साथ गेट टू गेदर कर सकते हैं। भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न प्रसन्न करने के लिए कृष्ण ने गायत्री मंत्र अर्थात ॐ देवकी नंदन विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण प्रचोदयात का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा दो

कर्क राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। समाज में मान सम्मान और प्रसिद्धि आपकी बढ़ती हुई दिखाई देगी जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो आपके लाइफ पार्टनर की मदद से पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। परिवार का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर आपके सहकर्मियों का साथ और योग आपको भरपूर मिलेगा। उनके सहयोग से आप सही समय पर अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। भगवान श्री कृष्ण को चंदन अतिप्रिय है तो उन्हें चंदन का तिलक जरूर लगाएं और उसके बाद उस तिलक को अपने मस्तक पर भी जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 6 February 2023 in Hindi

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अत अपने खर्चों पर नियंत्रण करके अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें। जो भी कार्य आप हाथ में लें उस कार्य को द्रुत गति से संपन्न करते हुए अपने जीवन में आप संकल्प के साथ आगे बढ़ें। अगर दृढ़ निश्चय करेंगे तो हर कार्य की पूर्ति आज के दिन आपकी जरूर हो जाएगी वरना कार्य अधूरे रह सकते हैं। आज के दिन आपकी चंचल प्रवृति आपके परिवारिक सदस्यों को भाएगी और शत्रु भी आज आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आपको कृष्ण मंत्र या कृष्ण कृष्ण का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा पांच ।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। आपने अगर किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर जाएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। खर्च की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्लैनिंग बनाकर आज आपको चलना होगा। हालांकि मध्यान के बाद कोई विशेष खर्चा आपके जीवन में आ सकता है जिससे थोड़ा सा फाइनेंशियली दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसके लिए थोड़ी सी बचत राशि हमेशा अपने पास रखें ताकि विपरीत स्थितियों में आपकी फाइनेंशियल कंडीशन डावाडोल ना हो। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते समय भगवान श्री कृष्ण को तुलसी अतिप्रिय है तो तुलसी जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा एक । AAJ KA RASHIFAL 6 February 2023 in Hindi

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और कर्मप्रधान रहने वाला है। आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के द्वारा आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन काम में कुछ अमेंडमेंट कर सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग व्यापार में नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का यदि कोई रिजल्ट। नहीं तो वो रिजल्ट आज आपके लिए सकारात्मक रहेगा और आज के दिन आपका मान सम्मान और सर्कल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा तीन।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहेगा। आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। आपके अधूरे पड़े हुए कार्यों में भी आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज के दिन आपकी कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। पिता के साथ आपकी बॉण्डिंग अच्छी होगी और उनकी सहायता से आप किसी बड़े संकट से निकल जाएंगे। कृष्ण भगवान के मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे हुए मंत्र की 11 माला जाप जरुर करें। क्लीन कृष्णाय वासुदेवाय, हरि, परमात्मा, मने, प्रणत, क्लेश, विनाशाय, गोविन्दा नमो नमः इस मंत्र का आपको जाप 11 माला जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 6 February 2023 in Hindi

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ कार्य आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। कुछ यात्रा आपकी संपन्न होगी परंतु वे सुखद और मंगलमय रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्यों की गिनती छोटी होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और वहीं धार्मिक कार्यों में आपकी प्रवर्ति बढ़ेगी। शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक जरूर लगाएं और ॐ वासुदेवाय नम मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा छ ।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन वैवाहिक जीवन में एक आनंद की अनुभूति आप करते हुए दिखाई देंगे। लव रिलेशनशिप में किसी को मन ही मन चाहता है तो उसे अपने मन की अभिव्यक्ति जरूर करें। वे आपकी अभिव्यक्ति को जरूर समझेंगे और आपके साथ सहमति जरूर दर्शाएंगे। आज के दिन विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। व्यापार में आ रही दिक्कतों का आपको हल आज के दिन प्राप्त शाम तक होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको जानवरों से सावधान रहना है क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। सुबह स्नान आदि करने के बाद राधा कृष्ण मंदिर जाकर दर्शन जरूर करें और उन्हें पीले फूलों की माला जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा दो AAJ KA RASHIFAL 6 February 2023 in Hindi

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं के प्रति आपको थोड़ा सा सतर्क होकर चलना पड़ेगा। वरना दिक्कतें परेशानियां और नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। गलत मित्रों की संगति से आज आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन व्यापार में आ रही दिक्कतें खत्म हो जाएगी और शाम तक आपको व्यापार से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। राधा कृष्ण के मंदिर में भगवान कृष्ण को पीले फूलों की माला आपको जरुर अर्पित करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा छह।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके करियर में आ रही बाधाओं को दूर कर देगा। हालांकि विद्यार्थी वर्ग थोड़े से डिस्ट्रक्ट हो सकता है, परंतु डिस्ट्रक्शन को अपने जीवन में स्थान न लेने दें। आज के दिन आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। स्वास्थ संबंधी समाचारों की प्राप्ति होगी और गलत मित्रों की संगति छूट जाएगी। श्री कृष्ण को पानी वाला नारियल और केला आज के दिन जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा एक AAJ KA RASHIFAL 6 February 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *