AAJ KA RASHIFAL 6 December 2022
मेष राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहें है। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा कन्फ्यूजिंग रह सकता है। काम में दिक्क़तें और परेशानियां बढ़ सकती है जो काम अपने हाथ में लिए हैं, उन कामों को आपको किसी से पूछकर करना चाहिए। कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन आपको नहीं लेना चाहिए। परिवार वालों से संबंध खराब हो सकते हैं। अत अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने जीवन में आगे बढ़ें आपको मान एक दोष के निवारण के लिए ॐ भौमाय नमः, ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। बहुत के फोलोअर्स वर्क प्लेस पर आगे बढ़े। किसी सहकर्मी के साथ मैं आज के दिन आपके तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन गलत जगह पर इन्वेस्टमेंट करने से बचें और रिश्वत लेने का प्रयास न करें वरना आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। नौकरी से भी आज के दिन आपको हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग विदेशों से आज के दिन अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। प्रत्येक मंगलवार का व्रत आपको रखना चाहिए और हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद जरुर बांटें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयां जरूर आएगी पर आप अपनी बुद्धि बल और चातुर्य से उन कठिनाइयों को पार कर जाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में आज आपकी बढ़ोतरी होगी। वहीं आज के दिन व्यापार में कुछ विषेश लाभ की परिस्थितियां भी आपके लिए बनेगी। व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर आज आप काम करते हुए दिखाई देंगे। मंगलवार को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ जरुर करें और मंगलवार के दिन लाल कपडे जरुर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन वर्कप्लेस पर अधिकारियों के द्वारा आपको डाँटा जा सकता है। उनकी नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। वहीं आज के दिन आपको केयरफुल होकर अपने कार्यों को करना पड़ेगा। नए और रिस्की कामों से आपको परहेज करना चाहिए। आज के दिन ऐसे कामों में निवेश करने से बचें। व्यापारी वर्ग अपने काम में कुछ बदलाव के लिए कुछ प्रयास करते हुए दिखाई देंगे। वहीं घर पर आपके मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। हनुमान मंदिर में लाल सिन्दूर जरुर चढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों को लाल मसूर की दाल और लाल वस्त्र का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे परंतु आज के दिन अजनबियों पर भरोसा ना करें। युवक युवतियों को जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको निराशा आज के दिन नौकरी में मिल सकती है। आज के दिन हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। कुंडली में मंगल दोष को दूर करने के लिए लाल, मसूर की दाल, लाल, वस्त्र, लाल, गुलाब, दूध, दही, शक्कर और शहद से पूजा करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको यात्राओं में विशेष रूप से ध्यान रखना है। दूरगामी यात्रा से आज के दिन आप हो सके तो बचे आज के दिन जानवरों से सावधान रखें रहें और आज के दिन कोई भी विशेष कार्य की शुरुआत ना करें। जो रूटीन में चल रहे कार्य हैं, उन्हीं को करने का प्रयास करें। जरूरत से ज्यादा अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें। मारूति के मंदिर में जाकर 21 मंगलवार तक हनुमान जी को बूंदी के लड्डू, मीठे पान के पत्ते, लौंग और इलायची जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दाम्पत्य जीवन में उथल पुथल के भाव आज के दिन देखने को मिलेगा कुछ कार्य जो कि आपके अधूरे रह गए हैं वो आज द्रुत गति से पूर्ण हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग योजनाओं को एक तरीके से और एक मैनेज तरीके से पंक्तिबद्ध तरीके से कार्य करें ताकि आप इन योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकें। आज के दिन आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। आज के दिन कोई भी कॉन्ट्रोवर्शियल बात ना करें। ये बातें आपकी वायरल हो सकती हैं और सोशल मीडिया पर आपको ट्रोल भी किया जा सकता है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज के दिन शत्रु आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से संबंध रखने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपको अपने वर्क प्लेस पर बहुत ही अवेयर होकर काम करना पड़ेगा। आज के दिन दूरगामी यात्रा से बचें और आज के दिन ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ की भी संभावना बनी हुई है। मंदिर में केसरिया रंग के गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें और प्रतिदिन इनकी पूजा जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमाँ आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं। परिणाम सकारात्मक नहीं रहेंगे। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता आपके मन में उत्पन्न होगी। आज के दिन साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को अपयश की प्राप्ति हो सकती है। अतः आज के दिन अपनी लेखनी पर विशेष रूप से ध्यान दें। मंगल यंत्र की पूजा आराधना आपको करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 7 |
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन फाइनेंशियली थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। किसी से ना उधार लें और न ही किसी को उधार दें। मां के साथ संबंधों को बनाए रखने के लिए शांति, धैर्य से और अपनी वाणी पर संयम रखते हुए काम लें। आज के दिन पारिवारिक कलह का प्रभाव आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी देखने को मिलेगा और इस वजह से आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। मंगला गौरी और वट सावित्री का व्रत आज के दिन जरूर करें। मंगला गौरी और वट सावित्री का व्रत आपको जरूर करना चाहिए। केसरिया आपका शुभ रंग रहेगा और आपका शुभ अंक रहेगा 5।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। आज के दिन जो काम अपने हाथ में लिए हैं, उन्हें द्रुत गति से पूर्ण कर पाएंगे। पॉलिटिक्स में आज के दिन आपको नहीं पड़ना चाहिए। आज के दिन आप अपनी हॉबी को समय देंगे और उससे मानसिक शांति की अनुभूति करेंगे। आज के दिन रिस्की कामों में इनवेस्टमेंट आपने पहले कर रखा है तो उसका लाभ आपको प्राप्त होगा। शिवलिंग पर लाल रंग के पुष्प आपको रोग यानि रोजाना अर्पित करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए पारिवारिक कलह के माहौल को उत्पन्न कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुखों की कमी रहेगी। आज के दिन आपके कुटुम्ब में भी मान सम्मान आपको प्राप्त नहीं होगा। बुजुर्गों का सम्मान आज के दिन करें। शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। बहुत ज्यादा आरजू बडो से करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हर मंगलवार को हनुमान जी को केसरिया चोला जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]