[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 5 June 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा संभलकर रहना है। परिवार से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। थोड़ा सा अपने मन को धैर्य में रखिए और विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। अपने परिवार को संभालने की ये घड़ी है इस समय। आज के दिन आपको प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सजगता रखनी है क्योंकि ऐसे कार्यों में आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। किसान वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा सा सामान्य तरीके से गुजरेगा। वहीं पशुपालन और दूध डेरी से संबंधित जो लोग काम करेंगे उनके लिए आज का दिन ठीक जाने वाला है। आज के दिन आपके भाई बहनों से तकरार हो सकती है। इसीलिए अपने भाई बहनों से जितना हो सके तकरार से बचें। अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आज के दिन पारिवारिक स्थिति का प्रभाव आपके प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ेगा। यानी कार्य क्षेत्र में भी आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। चिंता से घिरे रहेंगे और उस वजह से आप के कार्य सही समय पर पूर्ण ना होने से नाराज के भी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकती है। अतः आज के दिन अपने कार्य को तटस्थ होकर करें और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग अलग रखें ताकि आप अपने कार्यों को सही तरीके से कर पाएं। आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा से भी बचना चाहिए क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। अनायास भय की स्थिति को अपने जीवन से हटाइए अपने मन में जो भी भ्रम या मिसअंडरस्टैंडिंग किसी के लिए है तो उसे निकाल दीजिए। तब ही आप कॉन्फिडेंट होंगे और अपने कार्यों को कंप्लीट करेंगे। आज के दिन आपको सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए और ओम नमो मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 5 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भर्मण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज के दिन रचना रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी जो गायन के क्षेत्र में या फिर कोई डांसिंग के क्षेत्र में उन्हें आज के दिन अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। आप अपने प्रयासों को और अधिक तेज कर दीजिए। आखरी वीडियो आज के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो सकते हैं। आज के दिन आपकी सोची हुई इच्छा या फिर मनोकामना पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे तो आज के दिन आप अपने माता पिता और भाई बहनों के साथ में कहीं बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। उनके साथ बिताए गए पल आपके लिए यादगार बनकर रह जाएंगे। आज के दिन आपके इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और कोई सुखद समाचार आज आपको अपने अध्यापक से प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके लाइफ पार्टनर से ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी। वहीं लव रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर को हर तरीके से प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए आप उनके लिए आज के दिन किसी गिफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं। सूर्य को अर्घ्य देते हुए आज ओम नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा छह।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा ही रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। अगर आपके भाई बहन विवाह योग्य हो चुके हैं तो उनके शादी सगाई जैसे संबंध आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन घर की महिलाओं के लिए आप कुछ खरीदारी करते हुए दिखाई देंगे। घर में और कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आपकी बातों को हल्के में नहीं लिया जाएगा और आप जो भी बोलेंगे उसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ेगा। आज के दिन ऐसी वाणी बोलिए जो कि आपको और आपके परिवार को शीतलता प्रदान करे और लोगों का भला कर सके। आज के दिन कोई दूरगामी यात्रा हो सकती है या फिर कोर्ट जाने की प्लानिंग आज के दिन आपके घर में संपन्न हो सकती है। आज के दिन आपको सामाजिक मान सम्मान में भी बढोतरी होगी और शत्रु जोकि अब तक आपके काम में किसी न किसी प्रकार से अड़चने डाल रहे थे। ऐसे शत्रुओं का आज के दिन नाश हो जाएगा। आपकी राशि वालों को भगवान सूर्य भगवान् को अर्ध्य देते हुए ॐ आदि-भूताय नमः का जाप करें | आपका शुभ रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 5 June 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। काम में सारी दिक्कतें आज के दिन दूर हो जाएगी और काम द्रुतगति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपकी इच्छाओं का सम्मान किया जाएगा और धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आप अपनी रुचि को दर्शाते हुए उसमें निपुणता भी आज के दिन हासिल कर लेंगे। पिता के साथ वाद विवाद की स्थितियों से आज के दिन आपको बचना चाहिए। आपको क्या करना चाहिए? सूर्य को अर्घ्य देते हुए ओम सुख प्रदाय नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पिंक, शुभ अंक रहेगा आठ।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कोई बड़ा काम आपका संपन्न हो जाएगा। कोई बड़ी समस्या से आप मुक्त हो जाएंगे, जिससे आप थोड़ा सा रिलैक्स महसूस करेंगे। पर आज के दिन अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलें कि आज के दिन खर्चे अनर्गल बढ़ने की वजह से आपको फाइनेंस की प्रॉब्लम आ सकती है और किसी से फाइनैंशली हेल्प लेनी पड़ सकती है। आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करें और कोई भी रिस्की काम करने से थोड़ा सा बचें। किसी के साथ भी वाद विवाद की स्थितियों में न पड़ें। किसी अनजान व्यक्ति से बिल्कुल भी न झगड़ें क्योंकि वो झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है और उसका नुकसान आपको भी देखने को मिलेगा। आज के दिन पिता का साथ और सानिध्य आपको प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आप कोई भी कार्य करने में असफल नहीं होंगे। यानि हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आपको क्या करना चाहिए? सूर्य भगवान को अर्क देते हुए ओम भान नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ऑरेंज और शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 5 June 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ की स्थितियां लेकर लाभ को और अधिक बढ़ाने का प्रयास आपको जरूर करना चाहिए। कुटुम्ब से आपका शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। आपका सर्कल लेवल बढ़ेगा। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। शाम को आप अपने मित्रों के साथ में गेट टुगेदर के प्रोग्राम कर सकते हैं। वहीं घर में भी मेहमानों का आवागमन रहेगा। रिश्तेदारों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश करें। उनको आज के दिन कोई शुभ समाचार नौकरी से संबंधित प्राप्त हो सकते हैं। आपको क्या करना चाहिए। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हुए सूर्य भगवान् को अर्ध्य देते हुए ॐ शांताय नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 5 June 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभल कर और अपने कामों में थोड़ा सा तटस्थ रहकर आगे बढ़ने का है। विद्यार्थी वर्ग को कोई शुभ समाचार आज के दिन अपनी पढ़ाई से संबंधित मिल सकते हैं। वही आज के दिन कोई दूरगामी यात्रा सम्पन्न हो सकती है, परन्तु इस यात्रा में आपको अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखना है। पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। अतः उनकी देखभाल करें ताकि जल्दी ही वो स्वास्थ लाभ प्राप्त कर सकें। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की तकरार से बचें, क्योंकि इससे खराब हो जाएगा। दोनों के सम्बन्ध बिगड़ेंगे आज के दिन आपको न चाहकर भी तकरार की समस्या में फंस सकते हैं, जिससे आप भी चिंतित रहेंगे और उनका भी मन उदास रहेगा। इसलिए आज के दिन कोई भी परिस्थितियों को अपने जीवन में उत्पन्न ही ना होने दें। आज के दिन लव रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को समय ना देने के कारण उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपको क्या करना चाहिए? भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हुए सूर्य भगवान् को अर्ध्य देते हुए ॐ इन्द्राय नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा दो |
v
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके अधूरे पड़े हुए काम भी पूरे हो जाएंगे, जिससे परिवार में आपको सराहा जाएगा। आपकी प्रसन्नता चारों तरफ होगी। पैरेंट्स का भी आपको पूरा सहयोग आज के दिन प्राप्त होगा। गेट टू गेदर के प्रोग्राम मित्रों के साथ बन सकते हैं। कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम आज आपका बन सकता है। वहीं आज के दिन आप धर्म कर्म के कार्यों में भी लगे रहेंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम भी आपके परिवार के साथ आपका बनता हुआ दिखाई देगा। लाइफ पार्टनर से आपके संबंध और भी अधिक मधुर होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के सम्बन्ध आज के दिन आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज आपको क्या करना चाहिए? सूर्य भगवान को अर्क देते हुए ओम आदित्य नमः इस मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी, शुभ अंक रहेगा नौ | AAJ KA RASHIFAL 5 June 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा और अनुकूल नहीं थोड़ा सा संभलकर रहें। अपने भेद को किसी के साथ शेयर न करें। यानी अपने मन की गहराईयों को किसी के साथ में बांटने का प्रयास न करें क्योंकि वो व्यक्ति आपके भावुकता का फायदा उठा सकता है। आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए आज के दिन अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। किसी और के भरोसे यदि आप अपने कामों को रखा तो वो आपके कामों में नुकसान ला सकता है। आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा से बचना चाहिए क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। घर में रहकर अपने परिवार के साथ वीकएंड को इंज्वॉय करें। आज आपको क्या करना चाहिए भगवान सूर्य भगवान के सूर्य नारायण के दर्शन करते हुए उनको अर्ध्य देते हुए ओम नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 5 June 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन के मधुरता को उसके आकर्षण को और अधिक बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। नवविवाहित दंपति है तो कहीं बाहर घूमने जाने का प्लैन आज आपका बन सकता है, जिससे आप एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे और एक दूसरे को बेहतर तरीके से समय दे पायेंगे। आज के दिन आपकी दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है, परन्तु यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। कलाकारों के लिए आज का दिन कला के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल करने का रहेगा। घर में भाई और भतीजे के आगमन से घर का माहौल भौतिक होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके कोई भी काम अधूरे नहीं रहेंगे। सत्कार्यों में आपको प्रसन्नता और विजय की प्राप्ति होगी। आपको क्या करना चाहिए। आपको सूर्य भगवान् को अर्ध्य देते हुए ॐ सहस्त्र किरनाय नमः मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा पाँच।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोग शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। अपने शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहे। आज के दिन कोई भी कार्य द्रुतगति से न करें। कार्यों में बहुत ज्यादा शांति से आपको आगे बढ़ना चाहिए तभी वो कार्य निर्विघ्न आप संपन्न होते चले जायेंगे। आज के दिन कोई बात विशेष रूप से आपके जीवन में आ सकती है, परन्तु उस बाधा को दूर करने के लिए आज आपको अपने मित्रों की सहायता भी लेनी पड़ सकती है। गलत मित्रों की संगति से थोडा सा बचें और शत्रुओं से थोडा सावधान रहें। आपका मित्र कौन आपका शत्रु है? इस बात को जानना और पहचानना आपके लिए अति आवश्यक है। आज के दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हुए सूर्य भगवान् को अर्ध्य देते हुए ॐ ब्राह्मणे दिवाकर नमः मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा सात | AAJ KA RASHIFAL 5 June 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को पूर्ण कर लेंगे, जिससे आप पूरे दिन को एन्जॉय कर पाएंगे। आज के दिन सन्तान की तरफ से आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं मां के साथ भी आपकी बॉन्डिंग और भी अधिक बेहतर होगी। भाई बहनों से उत्तम लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। शाम को आप अपने कजंस और भाई बहनों के साथ में कहीं गेट टुगेदर के प्रोग्राम कर सकते हैं, जिससे आप लोगों के बीच की बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। साहित्य जगत से जुड़े लोगों को आज के दिन मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको क्या करना चाहिए? सूर्य को अर्ध्य देते हुए ॐ जायिने नमः मंत्र का जाप ज़रूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा यलो और शुभ अंक रहेगा छह |
[/vc_column_text][vc_video image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]