[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 5 JANUARY 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए कर्म प्रधान रहना चाहिए। थोड़ा सा सोच विचार की क्षमता पर अंकुश लगाएं। थोड़ा सा अपने कार्यों में तटस्थ होकर आगे बढ़ें थोड़ा concentration weak है इस concentration को बढ़ाने की आवश्यकता है। यदि आपका concentration बढ़ाएंगे तो कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता आपका इंतजार कर रही है। कठिनाइयां जरूर आएगी पर कठिनाइयां व्यक्ति को ओर सक्षम बनाती है इसलिए इन कठिनाइयों से डरने की या घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको अपने मुश्किल समय में भी अपने पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनकी सहायता से आप अपनी समस्याओं को solve करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन विशेष जिम्मेदारी का रहने वाला है। boss से अचानक आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि उस समय आपके मन में ऐसा ख्याल आएगा की आप उस जिम्मेदारी को कैसे पूरा करेंगे और उसके बाद आप अपने हौसले को जागृत करते हुए आत्मविश्वास के दम पर उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे जिससे आप boss की प्रशंसा के पात्र भी बनते हुए दिखाई देंगे। युवाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है | खास कर medical के student है उनके लिए बाहर से कुछ विशेष opportunities आज के दिन आपको प्राप्त हो सकती है और आप अपने collage का अपने देश का प्रतिनिधित्व बाहर करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी और अच्छा लाभ आप अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। मेष राशि वाले student को पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके बैठना चाहिए और पढ़ने से पहले पांच बार ॐ गण गणपतये नमः इस मंत्र का उच्चारण करके उसके बाद पढ़ने बैठें देखिएगा जल्दी से याद होगा आप अपने लक्ष्य को बहुत जल्दी पूर्ण कर लेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और आपका शुभ अंक रहेगा। 3। AAJ KA RASHIFAL 5 JANUARY 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा | कोई काम आपके अधूरे छूट गए है तो वो काम द्रुत गति से आज के दिन पूरे हो जाएंगे। आज के दिन share market में अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। धर्म कर्म के कार्यों से आप अपने आपको जोड़ेंगे और कुछ समाज कल्याण के कार्यों से आपके सामाजिक मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे उनकी तलाश आज के दिन खत्म होती हुई दिखाई देगी। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए अपने ego को आपके और आपके life partner के रिश्तों के बीच में न आने दें। आज के दिन कोई भी दूरगामी यात्रा संपन्न हो रही है तो थोड़ा संभलकर थोड़ा सा सजगता से उस यात्रा को करें क्योकि सामान चोरी होने की संभावना भी आज के दिन बन रही है। आज के दिन वृषभ राशि वाले student को परीक्षा में भेजने से पहले गुड़ खिलाकर आप उन्हें रवाना करें। शनिवार और मंगलवार के दिन सूर्यास्त के समय हनुमान जी के मंदिर में दीपक जरूर जलाएं। इससे आपको सफलता अपनी पढ़ाई में जरूर मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा नेवी ब्लू और आपका शुभ अंक रहेगा 7 ।
मिथुन राशि – आज आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है| अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का है | कार्य क्षेत्र में असफतला आज के दिन मिल सकती है | इसलिए उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। क़र्ज़ की स्थतिया आज आपको परेशान कर सकती है वही आज के दिन कोई भी risky investment आपको नहीं करना चाहिए। ससुराल वालों के साथ में थोड़ा सा तालमेल बिगड़ सकता है इसलिए इस तालमेल को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करने की कोशिश करेंगे और शाम तक परिस्थितियों को सामान्य भी कर पाएंगे। आज के दिन आपका भाग्य आपका साथ देगा और आपके अधूरे पड़े हुए सभी काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। higher education से जुड़े हुए छात्रों को आज के दिन कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन थोड़ा सा अपने रक्त विकारों पर थोड़ा सा ध्यान दें क्योंकि श्वास संबंधी कोई समस्या blood को लेकर हो सकती है। मिथुन राशि वाले छात्रों को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए। साथ ही घर से निकलते वक्त गणेश चालीसा का पाठ करके भगवान गणेश जी को लड्डू का भोग लगाकर घर से बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और आपका शुभ अंक रहेगा 3 । AAJ KA RASHIFAL 5 JANUARY 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। हालांकि कहीं दोनों के बीच में कुछ finances को लेकर टकराव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। थोड़ा सा अफसोस और असंतोष आपके और आपके life partner के बीच में finances condition को लेकर हो सकता है परन्तु फिर भी आप इसका कुछ न कुछ सटीक हल आज के दिन निकालते हुए दिखाई देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पढ़ाई में आपको मनमुताबिक परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी जिससे आपके मन में थोड़ी सी निराशा उत्पन हो सकती है परंतु निराशा को आप थोड़ा सा side में रखकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आपकी पढ़ाई आज नहीं तो कल आपके जरूर काम आएगी इसलिए घबराने की ओर हार मानने की आवश्यकता नहीं है जो हार गया वो अपने जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता इसीलिए तटस्थ होकर अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ें परिणाम आपको जरूर अपने मनमुताबिक हासिल होंगे। आज के दिन थोड़ा सा अपने नेत्रों का ध्यान रखें। कोई भी gadgets का आप उपयोग कर रहे है जैसे mobile computer और laptop हुआ तो आप विशेष रूप से चश्मा पहन कर या फिर अपने नेत्रों को protect करते हुए काम करें क्योंकि जो ज्यादा बैठते हैं इन gadgets के ऊपर उनके लिए आज के दिन बड़ी समस्या नेत्रों से संबंधित उत्पन्न हो सकती है। वैसे तो पढ़ने वाले सभी बच्चों को मां सरस्वती की पूजा आराधना करनी चाहिए लेकिन कर्क राशि वाले छात्रों के लिए यह अधिक फलदायी है। ये बच्चे पढ़ाई शुरू करने से पहले 21 बार ओम सरस्वत्यै नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें। सूर्योदय के वक्त आप सूर्य भगवान को जल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा golden और आपका शुभ अंक रहेगा। 6।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के लिए छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज आप कुछ दुविधा में रहेंगे और उस दुविधा का हल नहीं निकलने की वजह से आप थोड़ा परेशान भी नजर आएंगे। स्वास्थ संबंधी समस्या भी इस वजह से उत्पन्न हो सकती है। अपने BP के fluctuation का विशेष रूप से ध्यान रखें और छोटी छोटी बातों को ज्यादा सोचकर अपने आज को खराब न करें। भविष्य की बातों को भविष्य में ही रहने दें। जो भी होगा आपको face करना है। इस बात को आपको अपने मन में धारण कर लेना चाहिए। आज के दिन मित्रों के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा जिससे आप अपने आपको relax महसूस करेंगे। आज के दिन शत्रुपक्ष आप पर हावी हो सकता है आपके कमजोरियों का लाभ उठाकर आपके कार्यों में विघ्न डाल सकता है इसलिए अपने शत्रुओं को अपनी कमजोरी बताने की आवश्यकता नहीं है | आज जितना strong रहेंगे आपके शत्रु अपने मंसूबों में ऐसे ही नाकामयाब हो जाएंगे। सिंह राशि वाले छात्रों का मन यदि पढ़ाई में नहीं लगता हो बेचैनी होती हो तो अपना मुख पूर्व दिशा की ओर करके जरूर बैठें। पढ़ने से पहले table पर तुलसी के पांच पत्ते तोड़ कर रखें और इन पत्तों को रोज बदलते रहें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और आपका शुभ अंक रहेगा। 1। AAJ KA RASHIFAL 5 JANUARY 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत विशेष रहने वाला है | परीक्षा में उपयुक्त परिणाम की प्राप्ति होगी। कोई कार्य आज आपका अधूरा रह गया है तो उस कार्य को पूर्ण करने के लिए आप पूरा जोर लगा लेंगे और शाम तक निश्चित रूप से आपको उस कार्य में सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज का दिन career से related महत्वपूर्ण निर्णय लेने का रहेगा। कोई भी important decision ले रहे है तो पहले अपने माता पिता को उस decision के बारे में जरूर बताएं उसके बाद में किसी भी decision पर पहुंचे तभी आप उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे | उनकी तरफ से इस special Guidance भी आपको आज के दिन मिलेगी। साहित्य जगत से जुड़े लोगों के मान सम्मान में आज के दिन वृद्धि होगी। कोई भी कार्य अगर आप अपने मन मुताबिक करेंगे तो उस कार्य में आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि को और गहरा करेगा और किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि और सफलता देखने लायक रहेगी | संतान की तरफ से आज आपको सुखद समाचार की प्राप्ति भी होगी। कन्या राशि वाले छात्र छात्राएं सुबह स्नान करने के बाद सरस्वती मां की स्तुति करें और माँ को मिश्री का प्रसाद अवश्य चढ़ाएं। उत्तर दिशा की ओर मुख करके पढ़ाई करे और परीक्षा के दिन हरे नीले वस्त्र धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और आपका शुभ अंक रहेगा 2 ।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष फलदायक रहने वाला है। कार्य में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी परंतु आज के दिन कोई भी risky या बड़ा investment ना करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी fluctuation से भरी रहेगी पर आप उसे manage कर लेंगे। आज के दिन आपके भाई बहनों की तरफ से आपको विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके boss आपके कार्य से प्रसन्न चित्त नजर आएंगे। तुला राशि वाले छात्रों के हाथ से गाय को गुड़ रखकर रोटी जरूर खाएं। इसके अलावा रात में सोते समय इनके तकिए के नीचे थोड़ा सा नमक की पुड़िया बनाकर बांध कर रख दें इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी। concentration और अधिक बढ़ेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और आपका शुभ अंक रहेगा। 6 ‘ AAJ KA RASHIFAL 5 JANUARY 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको पूर्ण रूपेण देखने को मिलेगा। जीवन में आ रही बाधाएं आज के दिन आपको कहीं पर भी डगमगाने नहीं देगी। आप इन बाधाओं पर काफी डट के सामना करते हुए दिखाई देंगे। राजनीति में आज आपको कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक मान सम्मान में आज आपकी बढ़ोतरी होगी। cousin और भाई बहनों के साथ में शाम को आप कुछ get together के program में शरीक हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। कार्य में कुछ विशेष opportunities आज के दिन आपको प्राप्त हो सकती है वहीं व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से गुजरेगा। इस बात का थोड़ा सा विशेष रूप से ध्यान रखें। वृश्चिक राशि वाले छात्र सुबह स्नान करने के पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ करें। परीक्षा के दिन लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर उसके बाद परीक्षा देने जाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और आपका शुभ अंक रहेगा। 8।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि को लेकर आया है। आज आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जायेंगे । आज आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में निश्चित रूप से आज के दिन सफलता देखने को मिलेगी | वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे और इस वजह से आपके कुटुम्ब में मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन कोई भी दूरगामी आपकी यात्रा संपन्न होनी है तो वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहने वाली है। आज के दिन आपका सोचा समझा कार्य आज के दिन पूरा हो जाएगा जिससे आपका confidence level और अधिक increase होता हुआ दिखाई देगा। पढ़ने के वक्त मन में भटकाव उत्पन्न हो तो इस राशि वाले छात्रों को मां सरस्वती और गुरू का अपने ध्यान करना चाहिए। धनु राशि वाले छात्रों को पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और आपका शुभ अंक रहेगा 4 । AAJ KA RASHIFAL 5 JANUARY 2022 in Hindi
मकर राशि – आज आपकी खुद की राशि में चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा | आपका दिन आज के लिए थोड़ा सा मिले जुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा। कुछ कार्य आज आपके सरलतापूर्वक संपन्न होंगे और कुछ कार्यों में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ेगा परंतु जिन कार्यों में आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं उन कार्यों को पूर्ण करने में आपके परिवार का पूरा पूरा मार्गदर्शन और सहयोग आपको देखने को मिलेगा। दादा दादी का सानिध्य और आर्शीवाद प्राप्त होगा और घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करते हुए अपनी जिज्ञासाओं को शांत करते हुए दिखाई देंगे। कार्य क्षेत्र के अंदर confusion की स्थिति आने पर आज आप अपने boss से अधिकारियों से या अपने किसी अनुभवी मित्र से सलाह ले सकते हैं। आज के दिन पढ़ाई करते समय जो मकर राशि वाले जातक हैं उन्हें उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। साथ ही मां सरस्वती की वंदना करने के बाद भी पठन पाठन आपको शुरू करना चाहिए। परीक्षा के दिन घर से जाते समय हनुमान जी के पैरों में सिंदूर लेकर तिलक जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और आपका शुभ अंक रहेगा। 2।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए इतना खास नही रहेगा। पढ़ाई में कुछ दिक्कतें परेशानी आ सकती है। आज के दिन abroad से आपको कुछ बड़ी opportunities मिलने की संभावना बनी हुई है। कार्य क्षेत्र में abroad companies के साथ आपका tie -up हो सकता है परन्तु आप किसी भी companies के साथ tie -up करे तो पहले पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही उसके साथ काम में आगे बढ़ें। आज के दिन अपनी शर्तों पर काम करना आप पसंद करेंगे। किसी का interfere आपको अपने कार्य में नहीं बर्दास्त होगा जिस वजह से थोड़ा सा गुस्सा आपके ऊपर हावी हो सकता है इसलिए थोड़ा शांत रहकर अपने कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। आपका ज्ञान ओर भी अधिक बढ़ेगा और आपके ज्ञान की चर्चाएं दूर दूर तक होती हुई दिखाई देगी | पढ़ते समय अपना मुँह दरवाजे की ओर बिल्कुल भी ना रखें। जिस विषय को पढ़े सिर्फ उसको ही हाथ में रखे | पढ़ने से पहले भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान जरूर करें। परीक्षा के दिन घर से बाहर निकलते समय गुड़ जरूर खाकर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और आपका शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 5 JANUARY 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। आकस्मिक धन लाभ की वजह से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। कोई कार्य जो कि आपका बहुत लंबे time से अटका हुआ है उस कार्य में आज आपको विशेष रूप से सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो स्वयं आपको उधार चुकता कर देगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। कई दूरगामी यात्रा आपको अपने परिवार के साथ संपन्न करने का program बना सकते हैं। वहीं सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। circle और level दोनों ही बढ़ते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। lottery के माध्यम से और share market के माध्यम से आप अच्छा खासा लाभ आज के लिए प्राप्त करेंगे। पढ़ाई में मन लगाने के लिए माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं। इससे दिमाग में शीतलता आएगी। साथ ही मन में भी एकाग्र होकर पर पढ़ने की ललक आपमें होनी चाहिए और तिलक से एकाग्रता में वृद्धि होगी। घर से परीक्षा के लिए जाने से पहले गणेश स्तुति करना न भूलें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और आपका शुभ अंक रहेगा । 5
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/mWMzVqt-1uc” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali