Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS

AAJ KA RASHIFAL 5 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 5 February 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको जरूर मिलेगा। आज के दिन आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। छोटे भाई बहन, खासकर उनसे अगर आपकी कोई अनबन चल रही है तो वो आज समाप्त हो जाएगी। आज आप अपनी हॉबी से अपने कार्यों में कुशलता हासिल करेंगे। ब्राह्मण को लाल मसूर लाल वस्त्र बांधकर दक्षिणा सहित दान करने से जीवन में सारी बाधाएं दूर हो जाती है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा एक । Today Horoscope 5 February 2023 English blog

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है । किसी विशेष कार्य से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, परंतु ये जिम्मेदारी आप बखूबी निभाएंगे। आज के दिन रिसर्च से संबंधित कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में जाएगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों का अटका हुआ प्रमोशन इन्क्रिमेंट आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो सकता है। किसी कन्या को खीर खिलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा आठ।

मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कनफ्यूजन से भरा रह सकता है। डिसिजन मेकिंग थोड़ी सी कमजोर होगी पर आज के दिन आप अपने परिवार की सहमती से कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें आप सफलता जरूर हासिल करेंगे। आज के दिन आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारों तरफ होंगे और सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जो कार्य आपके हाथ में नहीं है उसे आज आप कुशलता पूर्वक संपन्न करेंगे। पिता का पूरा साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। ब्राह्मण को किसी हरे वस्त्र की मूंग की दाल रखकर किसी किसी हरे वस्त्र में मूंग की दाल रखकर दान करें। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा आठ। Today Horoscope 5 February 2023 English blog

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा क्रिटिकल हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत से आपको बचना चाहिए। जो रूटीन में चल रहे उन्ही कार्यो को करने का प्रयास करें। ज्यादातर मौन रहकर अपने कार्यों को करें। किसी के पचड़े में ना पड़ें यानि किसी के साथ झगड़ा न करें। वाद विवाद की स्थितियों से जितना हो सके बच कर चलने का प्रयास करें। आज के दिन रिश्वत न लें क्योंकि रिश्वत लेने पर आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। किसी पुजारी को लाल कपडे में आटा और गुड़ बांधकर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा छह।

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छे लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। युक्ति से अपने कार्यो को बनाने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपके कार्यों से आपके अधिकारी भी प्रसन्नचित नजर आएंगे। व्यापार में विशेष लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको देखने को मिलेगी और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। किसी गरीब को सात तरह के अनाज का दान आपको जरुर करना चाहिए। आपके सभी अवरोध दूर होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा चार। Today Horoscope 5 February 2023 English blog

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः कर्म प्रधान आज के दिन आपको बनना होगा। आपके कार्यों में आ रही दुविधाएं अपने आप समाप्त हो जाएगी। जो कार्य अपने हाथ में लिए हैं उन कार्यों को तटस्थ रूप से पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन अटका हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। आज के दिन आपके परिवार से संबंधित कोई बड़ी समस्या आपके दूर हो जाएगी। विष्णु मंदिर में बेसन के लड्डुओं का भोग आप को जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा नौ।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य वर्धक कार्यों में आज आपका मन अधिक लगेगा। कुछ अधूरे कार्यों में आज आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। आज के दिन परिवारिक सदस्यों से मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। अतः अपने पारिवारिक सदस्यों के बीच में ना आने दें। वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। गाय को खीर खिलाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच। Today Horoscope 5 February 2023 English blog

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आज का दिन यात्राओं से भरा रहेगा। परंतु यात्राओं में आपको अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। आज के दिन दूरगामी यात्राओं में आपको ट्राय करके बिल्कुल भी न जाएं क्योंकि एक्सीडेंट की संभावना बनी हुई है। हो सके तो यात्रा को अवॉइड करें। आज के दिन अपने कार्यों में आपको किसी का हस्तक्षेप नहीं झेलना चाहिए। खुद अपनी बुद्धि से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। निर्धन तथा असहाय व्यक्तियों को भोजन, वस्त्र और जूते चप्पलों का दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष सफलतादायक रहेगा। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी कार्य को सम्पन्न आज के दिन कर पाएंगे। जिससे आप बहुत अधिक रिलैक्स महसूस करेंगे और धन लाभ की परिस्थितियां भी बढ़ेगी। आज के दिन जीवनसाथी का मार्गदर्शन और साथ आपको भरपूर देखने को मिलेगा और उसके आर्थिक समस्याओं को दूर करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। आज के दिन घर घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। चने की सवा किलो दाल और सात पीले रंग के। फूलों को वस्त्र में बांधकर पुजारी को जरुर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो। Today Horoscope 5 February 2023 English blog

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि वाला रहेगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में बिलकुल भी ना करें। कार्यों में आपको बहुत ज्यादा सावधानी रखनी पड़ेगी। हालांकि आज श्वास संबंधी समस्या से भी गुजरना पड़ सकता है परंतु अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देंगे तो शाम तक स्वास्थ लाभ के प्रबल योग बने हुए हैं। तेल में की पुड़िया आज के दिन आप गरीबों को जरूर बाटें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा पांच ।

कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। कोई इम्पोर्टेन्ट रिजल्ट आपको आज के दिन प्राप्त होगा जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्नचित नजर आएंगे। आज के दिन संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कलाकारों के लिए मान सम्मान और प्रसिद्धि दायक दिन रहेगा। गृह प्रवेश के पूर्ण योग बने हुए हैं। काले वस्त्र में बांधकर काला तिल तथा सरसों के तेल को किसी ब्राह्मण को जरुर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा छह।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनैंशली आज आप बहुत उतार चढ़ाव की परिस्थितियों से गुजरेंगे। आज के दिन आपको अपना मन मजबूत रखना पड़ेगा। अनर्गल अपने मन में भटकाव की स्थितियां लाकर आप अपने बजट को बिगाड़ सकते हैं। आज के दिन सोच समझकर खर्च करेंगे तो बहुत अधिक बैलेंस होकर चलेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मां का सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा और वर्क प्लेस पर अधिकारियों का सहयोग आपके लिए सदैव रहेगा। किसी गरीब को एक कंबल का दान आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा नौ। Today Horoscope 5 February 2023 English blog

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *