AAJ KA RASHIFAL 4 September 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। पर यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जिस भी उद्देश्य से आप यात्रा करेंगे वो उद्देश्य आपका निश्चित रूप से पूर्ण होगा। आज आपके गुप्त शत्रु समाप्त होंगे और गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत बनते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को आय के नए स्रोत आज के दिन प्राप्त होंगे। कन्फ्यूजन के बादल हटेंगे और अधिकारियों के सहयोग से आप अपने कार्यों को पूर्ण रूपेण सजगता से कर पाएंगे। मेष राशि वाले जातकों को रविवार के दिन उपवास रखने की सलाह दी गई है। मेष राशि के जातकों को रविवार के दिन उपवास रखना चाहिए और उपवास में बिना नमक का भोजन आपको आज के दिन करना चाहिए। रविवार के दिन नमक ग्रहण ना करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 1। AAJ KA RASHIFAL 4 September 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ अंडरस्टैंडिंग को बढ़ाने का है। वीकेंड पर आप अपनी फैमिली के साथ और क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। दूरगामी यात्रा संभव है परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन बन जायेगी और आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपके लाइफपार्टनर की मदद से आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी। वृषभ राशि वाले जातकों को रविवार के दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लाल रंग के आसन पर बैठ कर सूर्य चालीसा का पाठ जरुर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 8।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा समस्याओं से भरा रह सकता है। स्वास्थ संबंधी समस्या विशेष रूप से आपके जीवन में आ सकती है। जिस वजह से आप थोड़े से परेशान होते हुए दिखाई देंगे। थोड़ा सा आज के दिन आपको रेस्ट करना चाहिए। कहीं भी अतिरिक्त कार्य करने का प्रयास न करें। मां के साथ ट्यूनिंग बहुत ही बेहतर होगी और उनकी देखभाल से आप जल्दी ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अगर कोई लॉटरी में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको शुभ समाचार संबंधित मिल सकते हैं। मिथुन राशि वाले लोगों को अपने हाथों पर रविवार के दिन लाल पीले नारंगी रंग के धागों को बांधना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। आपके साहस भरे कार्यों से आपके पारिवारिक सदस्य आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। कोई भी रिस्की काम आज के दिन आप बहुत आसानी से और सफलता पूर्वक संपन्न कर लेंगे। आज के दिन आपके टेक्निकल फील्ड से संबंधित कार्यों में आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सन्तान की तरफ से भी कोई गुड न्यूज़ आज के दिन आपको प्राप्त होगी। कर्क राशि वाले लोगों को रविवार को सूर्य सूर्यास्त से पहले गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाल और पीले रंग का कपड़ा जरुर दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा । 4। AAJ KA RASHIFAL 4 September 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके संपत्ति से संबंधित मामलों में केयरफुल रहने का है। कोई भी आपके साथ फ्रॉड कर सकता है। थोडा सा सजग रहें। माल के रखरखाव पर आज के दिन खर्चा हो सकता है। माता के साथ भी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसीलिये अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें और उनकी बातों को आत्मसात करने का प्रयास करें। वो आपका भला ही चाहेगी। इसीलिए जितना केयरफुल होकर आप अपनी मां की बातों को सुनेंगे उतना ही आप जीवन में सफलता भी अर्जित करेंगे। सामाजिक मान सम्मान में आज आप के वृद्धि होगी जो इस राशि वाले जातकों के लिए बताया गया हैं। उन्हें प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिए और सूर्य स्त्रोत का पाठ जरूर करना चाहिए क्योंकि आपकी राशि स्वामी सूर्य है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 5।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का योग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं आज के दिन पूर्ण होंगी। विदेश यात्रा के योग आज के दिन आपके बन रहे अधिकारीयों के साथ आपकी ट्यूनिंग और अच्छी और बेहतर होती हुई दिखाई देगी। परिवार के साथ शाम को कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे आप सभी के बीच में और भी बेहतर होगी और शाम और भी अच्छी हो जाएगी। कन्या राशि वाले जातकों को रविवार के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को पीला लाल और नारंगी रंग का भोजन दान करना चाहिए। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 9।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन रिश्तेदारों से मेल मिलाप के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी से सबको मोहित करते नजर आएंगे। घर की महिलाओं को आज आप शॉपिंग करा सकते हैं और उनके लिए कुछ गिफ्ट की खरीददारी भी करते हुए दिखाई देंगे। घर में छोटे भाई बहन हैं तो उनके विवाह संबंधी आज के दिन होते आपको प्राप्त होंगे जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। तुला राशि वाले जातकों को इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद उगते हुए सूर्य के सामने बैठकर ॐ सूर्याय नमः ओम भास्कराय नमः ओम आदित्य नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सूर्य नारायण का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ.अंक रहेगा 2 | AAJ KA RASHIFAL 4 September 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कॉन्फिडेंस के साथ आप अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे। आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आज आपका आकर्षण चरम पर रह सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ में भी आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होगी। अपने लव मेट के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों को उसके बारे में बताकर आप अपने परिवार की सहमति आज के दिन प्राप्त कर लेंगे। ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि वाले जातकों को रविवार के दिन सूर्य स्त्रोत सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा वृश्चिक राशि वाले ताम्बे का सूर्य भी अपने गले में धारण कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपको विदेशी कंपनियों के साथ टाईअप करने का मौका मिल सकता है। वहीं आज के दिन आपके कार्यों में आपकी सजगता देखने लायक रहेगी। कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वहीं कर्मक्षेत्र में आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अपने बॉस से मेल के जरिए कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। रविवार के दिन धनु राशि वाले जातकों को सूर्योदय से पहले उठकर लाल रंग के आसन पर बैठ कर सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा पिंक और शुभ अंक रहेगा 5 । AAJ KA RASHIFAL 4 September 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतःआज का दिन लाभ की स्थितियों को बढ़ा सकता है। आज के दिन फाइनेंशल कंडीशन इम्प्रूव रहेगी। आपका सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। समाज में आपका स्थान प्रतिष्टित व्यक्तियों में आ जाएगा। आज के दिन परिवार के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भूमिका अग्रणी रहने वाली है। मकर राशि वाले लोगों को रविवार के दिन व्रत रखना चाहिए। साथ ही उन्हें रविवार के दिन पीले रंग के भोजन को खाने की सलाह दी गई है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 2 |
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः। दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और उपलब्धियों से भरा रहेगा। काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। कार्यों में बाधाएं दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। आज के दिन सोचे समझे कार्यों में भी आपको बहुत अच्छी सफलता प्राप्त होगी। वहीं पिता के साथ मैं आप आने वाले भविष्य के लिए कुछ स्ट्रैटजी और प्लैनिंग बना सकते हैं और उनके द्वारा आपको अच्छा मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। कुंभ राशि वाले लोगों के लिए रविवार के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रातः काल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए ॐ सूर्याय नमः का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । भाग्य आपका साथ देगा। आप अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुतगति से सम्पन्न होंगे। आपकी इच्छाएं पूर्ण हो जाएगी। आज के दिन आप कोई भी कार्य अपने हाथ में लेंगे तो उसमें आप बहुत अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और वे जाकर लोगों की सहायता करके आप प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। मीन राशि वाले लोगों को रविवार के दिन अपनी कलाई में तांबे का कड़ा जरूर धारण करना चाहिए। साथ ही अपने घर के बुजुर्गों के साथ साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें और उनका आशीर्वाद रोजाना सुबह उठते ही जरूर लें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 2 | AAJ KA RASHIFAL 4 September 2022 in Hindi
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali