Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 4 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

4 november 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 4 November 2022 in Hindi

मेष राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति स्वतः ही आपका उधार चुकाकर जाएगा। आज के दिन थोड़ा सा डर किसी भी काम को करने में आपको रहेगा। आपको लगेगा मैं काम करूं या नहीं हो गया नहीं पर अपने मन में कन्फ्यूजन की स्थिति को निकाल दें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े विजय आपकी निश्चित है। आज के दिन जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर तालमेल खराब हो सकता है, क्योंकि शुक्र आपके सप्तम भाव में स्वग्रही है पर कार को भावना कर रहे हैं। इसीलिए आज के दिन थोड़ा सा अपने दांपत्य जीवन में सफल करें। सब संभलकर चलें और व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन संभलकर चलने वाला रहेगा। श्री हरि के चरणों का दर्शन करें और गुड़ का भोग आज के दिन उन्हें जरूर लगाएं और खुद भी उस प्रसाद को ग्रहण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर आज के दिन कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पिता के मार्गदर्शन से कोई बड़ा ऑर्डर। आपको प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन नई योजनाओं के क्रियान्वयन करने का है। जॉब से जुड़े हुए लोग अधिकारियों का पूरा पूर्ण सहयोग प्राप्त कर लेंगे। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जाएगी। भगवान को पंचामृत का भोग आज के दिन जरूर लगाएं और उसे खुद भी ग्रहण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्य आज के दिन फटाफट से पूर्ण हो जाएंगे। यात्राएं अधिक होंगी। परंतु यात्रा आपके लिए कुशल और मंगलमयी रहेगी। स्टूडेंट्स को आज के दिन अपने सब्जेक्ट से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष प्रसिद्धि भरा रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा आज के दिन आपको करनी चाहिए और तुलसीदल का सेवन आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कुछ व्यवधानों के साथ शुरू हो सकता है। कार्य में कुछ दिक्कतें परेशानियां या व्यवधान आ सकते हैं। अतः अपने कार्य को बहुत सतर्क रहकर पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, जिससे नुकसान की स्थितियां और अधिक बढ़ जाये। भावुकता में आकर अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ भी शेयर न करें। आज का दिन हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अगर अपनी खुद की कोई पर्सनल प्रैक्टिस कर रहे हैं तो उसमें आज आपको कोई विशेष और सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। भगवान को सफेद चन्दन आज के दिन जरूर अर्पित करें और खुद भी इस चन्दन को अपने माथे पर जरूर लगायें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन लाइफ पार्टनर के साथ में बहुत ही अच्छा और हंसी खुशी से व्यतीत होगा। उनकी सहायता से आपको आर्थिक लाभ भी आज के दिन प्राप्त होगा। आज के दिन कोई भी नये कार्य की शुरुआत से पहले पुराने पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और लोहे के व्यापारियों को मशीनरी से संबंधित काम करने वाले लोगों को आज के दिन बहुत ही अच्छे और शुभ समाचार अपने कार्य क्षेत्र में प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको कोई बड़ा ऑर्डर अपने काम में प्राप्त हो सकता है। इंजिनियर्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको देखने को मिलेगी या फिर अटका हुआ इन्क्रिमेंट आज के दिन आपको मिल जाएगा। भगवान को शुद्ध जल आज के दिन अर्पित करें और पूरे घर में उस जल का छिड़काव भी जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3 |


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको बहुत सावधान रहकर अपने कार्यों को करना है। अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर नहीं करना है। अपने कार्यों के अन्दर एकाग्रचित होकर खुद खड़े रहकर उस कार्य को पूर्ण करें अन्यथा नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। आज के दिन आपको टेक्नीकल फील्ड में अच्छी महारत हासिल करेंगे जिनका गैराज है कोई मैकेनिक है। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगी। टीचर के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। टीचिंग लाइन से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि आज के दिन प्राप्त होगी। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ आज के दिन करें और शंख की ध्वनि जरूर बजाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और सोच समझकर आगे बढ़ने का है। आज के दिन जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। धैर्य के साथ अपने कार्य को पूर्ण करेंगे तो आपके काम द्रुत गति से होते चले जाएंगे। हालांकि विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में कुछ दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ेगा। फिर भी लक्ष्य प्रधान बनते हुए आप अपने कार्य में सफलता जरुर प्राप्त करेंगे। आज के दिन अगर लव रिलेशनशिप में हैं तो खण्डित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। भगवान को पंचामृत अर्पित करें और आज के दिन उनका कीर्तन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। इसलिए आज का दिन थोडा सा स्ट्रगल से भरा रहेगा। किसान वर्ग के लिए आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। वहीं दूध डेरी और पशुपालन से रिलेटेड जो लोग काम करते हैं उनके लिए भी आज का दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज आपके शत्रु और विरोधी आपके कार्यों में व्यवधान डालने में सफल हो सकते हैं। अतः आज सजगता अधिक रखनी पड़ेगी। भगवान के चरणों को स्पर्श करें और उन्हें भोजन जरुर अर्पित करें। प्रसाद के रूप में आप भी उस भोजन को ग्रहण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और और शुभ अंक रहेगा। 6 |


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि। भाई बहनों का साथ और योग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। प्रॉपर्टी और जमीन से संबंधित कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन वर्क प्लेस पर अगर आईटी फील्ड से जुड़े हुए या बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो उसमें आपको बहुत बड़े और बड़े काम मिल सकते हैं। मान सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों के द्वारा आज आपको प्रमोट किया जा सकता है। भगवान को पीले वस्त्र आज के दिन जरूर अर्पित करें और इसे वर्ष भर सहेज कर अपने पास जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 9।


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपको वाणी से सफलता दिलवाएगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर भी अधिकारियों का साथ मिलेगा और एक टीम को लीड करने का सुअवसर भी आज के दिन आपको प्राप्त होगा। बुजुर्गों की सहायता से आप अपने ज्ञान में आज के दिन वृद्धि करेंगे और वर्क प्लेस पर अपने कार्यों को इमानदारी से कर अधिकारियों का विश्वास हासिल करेंगे। भगवान को फलों का भोग आज के दिन जरूर लगाएं। प्रसाद के रूप में आप भी ग्रहण करें। आपका शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


कुम्भ राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर आगे बढ़ने का जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न लें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। अपने बड़ों की सहायता से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। कोई बड़ा निर्णय आज के दिन आपको नहीं लेना चाहिए। जो खिलाड़ी हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। खिलाड़ियों को अपने मनमुताबिक परिणामों की प्राप्ति होगी। भगवान के लिए घी का दीपक जलाएं और खूब भजन कीर्तन आज के दिन करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 8।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च के स्थान में आज के दिन चन्द्रमा बैठे हैं। अत आज के दिन अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। इसके लिए आपको अपने मन और दिमाग दोनों को नियंत्रित करके चलना पड़ेगा। बैलेंस करके चलना पड़ेगा जितनी जरूरत है उतना ही खर्च करेंगे तो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज का दिन अधिकारियों से अच्छे तालमेल का है। आज के दिन आपके अधिकारी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग करेंगे और घर में आपके छोटे भाई बहन उनके मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनेगी। भगवान को ढेर सारे फूल आज के दिन अर्पित करें और उनके चारों चरणों को स्पर्श करके क्षमा याचना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7 |