Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 4 June 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 4 June 2022 in Hindi


 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए फिट रहने वाला है। कुछ समस्याएं आपके जीवन में जरूर आ सकती हैं, परंतु आप डटकर उनका मुकाबला भी करेंगे। महिला अधिकारियों के लिए आज का दिन थोड़ा टिपिकल हो सकता है। नए अधिकारियों से थोड़ा सा तालमेल बनाकर रहें। आज के दिन वकीलों का बहुत ही अच्छा सम्मान किया जाएगा और वकालत में आपको बहुत अच्छे लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। आज के दिन आप कोई भी काम करने जा रहे हैं। उस काम में बहुत ज्यादा संलग्न होकर आगे बढ़ेंगे तो उस काम में सफलता पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अपने परिणामों को सकारात्मक पाने का नहीं देगा। थोड़ी सी निराशा आपको अपने रिजल्ट से हो सकती है, परन्तु आशावादी बने रहने में ही आपके जीवन का सार है। आगे बढकर आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतना ही रिजल्ट को अपने लिए सकारात्मक पायेंगे। कन्फ्यूजन की स्थितियों को अपने जीवन में स्थान न लेने दें और किसी भी बात के लिए अगर आपके मन में उहापोह की स्थिति बनी हुई है तो आज के दिन आपको अपने परिवार के सदस्यों से सलाह लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन आपको शनि देव के मंदिर में जाकर वहां की साफ सफाई करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 4 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके बल को बढ़ाता हुआ। आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा। सामाजिक तौर पर आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग बढती हुई दिखाई देगी। आज का दिन व्यापारी वर्ग को अच्छे और उत्तम लाभ की स्थितियों तक पहुंचाएगा। वहीं कोई बड़ी डील आज आपकी हो सकती है। मैन्यूफेक्चरिंग से रिलेटेड अगर आप कोई काम करते हैं या फिर आपकी कोई फैक्ट्री है या फिर कोई इंडस्ट्री के मालिक हैं तो आज के दिन आप अपने कार्य क्षेत्र को बढ़ाने के लिए कुछ नई जमीन की खरीददारी कर सकते हैं या फिर नई मशीनरी की खरीददारी करते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन छात्रों के लिए जो कि बाहरी स्टडी कर रहे अब्रॉड में पढ़ाई कर रहा है, उनके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा संभलकर रहें। आज के दिन कोई भी अनिर्णय की स्थिति में आपको नहीं आना है। अपने कॉन्फिडेंस लेवल को बनाए रखें और जो भी डिसीजन सोच समझकर और शांति से उस डिसीजन में आगे बढ़ें तो वो डिसीजन आपके लिए पॉजिटिव निकलेगा। आपके शत्रु पक्ष चाहकर भी आज आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। शनि देव का ध्यान लगाकर आज उनके मंत्रों का उच्चारण जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा छह।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कुटुम्ब से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। संतान की तरफ से जो भी चिंता आपके मन में चल रही थी, वो आज खत्म हो जाएगी। आज के दिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन डिस्ट्रक्शन का है। अपने डिस्ट्रैक्शन को कम करके अपनी पढ़ाई में थोड़ा सा अधिक ध्यान देना आपके लिए आवश्यक है। वरना आपको आने वाले भविष्य में नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन क्लैट से जुड़े हुए छात्रों को सुखद समाचार दिलाता हुआ दिखाई देगा। वहीं यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज के दिन आप जुडिशरी की पढ़ाई में अपने लक्ष्य को अर्जित करके सभी के चहेते बनते हुए दिखाई देंगे। कोई बड़ी उपलब्धि आज के दिन आपको प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट और लॉटरी में इन्वेस्टमेंट से बचें। थोड़ा सा सावधानी से इन्वेस्टमेंट करें वरना आज के दिन उस इन्वेस्टमेंट में नुकसान की स्थितियां अधिक देखने को मिल सकती है जो लोग बाहर काम करने एब्रॉड में जाकर काम कर रहे हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अच्छे लाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने कार्य क्षेत्र मंं देखने को मिलेगी। शनि देव को काले तिल, लोहा, सरसों का तेल आदि अर्पित आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा नौ |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भर्मण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज के दिन आपके संबंधों में मजबूती आएगी। बदलाव से संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। किसी धार्मिक ग्रन्थ के अध्यन अध्यापन में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक तौर पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप पानी से रिलेटेड कोई भी काम करते हैं या फिर सफेद वस्तुओं का काम करते हैं तो आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी उन्नति और प्रगति देखने को मिलेगी। आज घर की महिलाओं के लिए चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। आज के दिन वर्क प्लेस पर आपको थोड़ा सा सतर्क होकर चलना पड़ेगा। आपके खुद के साथ के सहकर्मी ही आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। कोई भी कार्य करें तो अपने अधिकारियों का विश्वास लेकर आप उस कार्य में आगे बढ़ें। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम लाभ की स्थितियां उत्पन्न करेगा और आकस्मिक धनलाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा। किसी आश्रम में अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा आठ ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए रहने वाला है। कोई भी काम करने जा रहे थोड़ी सी सतर्कता बनाए रखें। खर्चों में थोड़ा सा नियंत्रण करें क्योंकि आज के दिन अनर्गल खर्च की संभावना बन रही है। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए इंक्रिमेंट और प्रमोशन का रहने वाला है। वहीं जो युवक युवतियां नौकरी चेंज करने की सोच रहे हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार और करना चाहिए। आज के दिन नौकरी चेंज करने से बचें। मई नई जॉब की तलाश के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। निराशावादी परिणाम आज के दिन आपको प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग दूध, डेरी, पशुपालन या फिर किसान खेती बाड़ी का काम करते हैं या फिर ग्रोसरी का काम करते हैं। फल फ्रूट और सब्जी का काम करते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और उन्नति दायक रहेगा। शनिवार को पक्षियों को अनाज जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 4 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि को लेकर आया है। लाभ की स्थितियां उत्तम देखने को मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ आज के दिन आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जो युवक युवतियां रोजगार की तलाश कर रहे उनकी वो तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। आप अपनी लाइफ में सेटल होते हुए दिखाई देंगे। यदि आप कोई एंट्रेंस एक्जाम का एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आज एग्जाम होना है तो वो एग्जाम आपके लिए सकारात्मक रहेगा। वही अगर उस एग्जाम का परिणाम है तो वो परिणाम आज आपके लिए पॉजिटिव जाने वाला है। आज के दिन आप कोई भी काम हाथ में लेगें, उसका निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। लेवल और सर्कल बढ़ेगा और सर्कल में कुछ वीआईपीज भी आप के जुड़ते हुए दिखाई देंगे। आज आप अपनी सुख सुविधाओं और संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कोई नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं या फिर घर में कोई लग्जीरियस आइटम की खरीदारी करते हुए दिखाई देंगे। शनि देव के मंत्र का आज के दिन जाप करें। शांति सरसो के तेल चढ़ाने से सनी के दोष से आपको मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा नौ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन काम में कुछ उलझन कुछ समस्याएं आ सकती है, पर आप हर कठिनाई को पार करते हुए शाम तक अपने लक्ष्य को हासिल जरूर कर लेंगे। आज के दिन आपको अपने जीवन साथी के साथ तालमेल बनाकर रखना है। यदि वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा तो आज के दिन आपका रिश्ता खंडित हो सकता है। इसलिए थोड़ा सा सोच समझ कर अपने वैवाहिक जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन लव रिलेशनशिप में भी आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इसीलिए आज के दिन थोड़ा सा अपने पार्टनर की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी से भी सीरियस रिलेशनशिप बनाने से पहले उसके बारे में पुनर विचार करे। उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल जरूर कर लें। आज का दिन व्यापारियों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे, पर पार्टनरशिप में किया गया काम आज के दिन आपके लिए सही नहीं रहेगा। इसीलिए स्वतंत्र रूप से अपने कार्यों को संपादित करें। आज के दिन आपको गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है जो कि आपकी प्रसन्नता में चार चांद लगा देंगे। शनि देव को काले वस्त्र आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 4 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके। भाग्यवर्धक रहने वाला कोई भी काम करने जा रहा है तो उस काम में आप थोड़ा सा सोच समझकर आगे बढ़ें। आपके सुखों में वृद्धि होगी। आपका आकर्षण बढ़ेगा और शत्रु भी आज आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन कोई जलीय यात्रा संभव है। वहीं आज के दिन कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो अपने इष्ट देव को याद करके उस कार्य में संलग्न हों। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं आज आपके सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। कोई वाहन की खरीदारी नए वाहन की खरीददारी आप करते हुए दिखाई देंगे। कुछ रोगों के रोगियों को काले वस्त्र, शर्बत और लोहे की वस्तु का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 4 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना उपयुक्त नहीं है। कोई भी नए कार्य की शुरुआत से बचें। दूरगामी यात्रा से बचें क्योंकि एक्सिडेंट होने की संभावना बनी हुई है। मई आज के दिन ऐसे शत्रुओं से सावधान रहें जिन्हें आप पहचानते नहीं हैं जो कि आपके मित्र और रिश्तेदार रूपी हो सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से थोडा सा बचकर रहें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख दें। आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। वहीं जो काम अपने हाथ में लिया है, उसे पूरा करके ही आज आप दम लेंगे। सुखों में वृद्धि होगी और आज के दिन मां से आपको धन लाभ की संभावनाएं देखने को मिलेगी। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी होती हुई दिखाई देगी और पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपसी तालमेल से सॉल्व हो जाएगा। ढ़ाई किलो उड़द की दाल खरीद कर मंदिर में आज के दिन दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा सात |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाइफ पार्टनर से आज आपकी ट्यूनिंग अच्छी होने वाली है। एक अलग ही आकर्षण आपको अपने रिश्ते में महसूस होगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होने से बचें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना भी आज के दिन बन रही है। इसलिए ऐसे संबंधों से थोडा सा तनाव आपके वैवाहिक जीवन में हो सकता है। अतः ऐसे संबंधों से थोडा सा दूर रहें। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अपने जॉब की जगह चेंज करनी पड़ सकती है। यानि अनायास ही जॉब छोड़ना पड़ सकता है। आज के दिन आपको अपने मां के स्वास्थ को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है तो उनके स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। कलाकारो के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहेगा। जरूरतमंदों में अन्न और वस्त्रों का दान आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा छह | AAJ KA RASHIFAL 4 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति अवेयर रहने का है। इसलिए थोडा सा सतर्क रहें। आज के दिन शत्रुओं से सावधान रहें। आप अपनी कर्मठता और अपनी बुद्धिमता के बल पर अपने शत्रुओं को परास्त करते हुए दिखाई देंगे। प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति होगी। मां से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी और फाइनैंशली आप अपने आपको स्ट्रॉंग महसूस करेंगे। आज के दिन भाई बहनों से अच्छा लाभ आपको प्राप्त होगा। उनसे बहुत अच्छा सपोर्ट मिलेगा। वहीं राजनीति में अटके काम आज आपकी द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। वही व्यक्तित्व बहुत अधिक आपका इमानदार रहेगा, जिससे आपकी ईमानदारी के चर्चे चारो तरफ होंगे और सभी लोग आपको सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। शनि देव की स्तुति आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा चार | AAJ KA RASHIFAL 4 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः संतान की तरफ से आज आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। आज के दिन कोई भी कार्य करने जा रहे है तो मन में उस कार्य का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। उस कार्य में आपको निश्चित रूप से सफलता जरूर देखने को मिलेगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा और पैतृक व्यवसाय में कुछ अच्छा लाभ आज आपको देखने को मिल सकता है। जो छात्र लॉकर हैं उनके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। विदेशों से आज आपको कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है। वहीं आज आपको अपने अधिकारियों का साथ नहीं मिलेगा। अकेले ही आपको अपने कार्यों को करना पड़ेगा। वहीं सहकर्मी आपके कार्यों में आपकी मदद नहीं करेंगे। वाणी पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें। किसी रिश्तेदार से आज के दिन अनबन हो सकती है। अतः थोडा सा विनम्र होकर आप अपने जीवन में आगे बढ़ें। शनि देव को सरसों का तेल आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा आठ ।

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=rGNbWuhmT2Y” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *