Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 4 January 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 4 January 2023

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके फाइनेंस बहुत ही सिक्योर रहेगा। धन आगमन के नए नए स्त्रोत आज के दिन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वो आपके घर के बड़ों की सहायता से सॉल्व होता हुआ दिखाई देगा। वहीं आज के दिन बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। मेष राशि वालों को श्री गणेश की पूजा में लड्डू, अनार, छुआरा लाल, गुलाब और 11 दुर्वा अर्पित करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा 5।


वृषभ राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे और आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्यूंकि लक्ष्मी नारायण योग का लाभ आज आप प्राप्त करेंगे। अटका हुआ रुपया आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। बब्याल से भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वहीं सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और समाज में मान सम्मान, यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। आज के दिन आपके शत्रुओं का भी नाश होगा और आप अपने आपको बहुत स्ट्रॉंग महसूस करेंगे। और उतनी ऊँगली आप डिसीजंस भी लेंगे। पूजा में आपको मोदक सफेद रंग के फूल इत्र, मिश्री शक्कर और नारियल के लड्डू जरूर चढ़ाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 8।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए लाभ की स्थितियों को उत्तरोत्तर बढ़ाएगा, लेकिन खर्चे बढ़े हुए दिखाई देंगे पर उसके साथ लाभ भी बढ़ेगा। इसीलिए आपके खर्चे मैनेज हो जाएंगे। इसलिए आप महसूस करेंगे। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा की जा सकती है। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और जो व्यापारी वर्ग है। उनको विदेशों से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा या फिर विदेशी कंपनियों के साथ में आपका टाईअप हो सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको प्राप्त हो सकता है। आज के दिन यात्रा करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें और जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको आज के दिन शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। गजानंद की पूजा में मूंग के लड्डू, पान, हरी इलायची, दूर्वा, हरे फल और सूखे मेवे का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा। 2।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन लाभ की स्थितियों में आपके उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और वो भी अचानक लाभ आपको प्राप्त होगा। जिससे आप प्रसन्नचित भी नजर आएंगे। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और बड़े भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। सर्कल और लेवल बढ़ेगा। लंबोदर की पूजा में मोदक, चावल से बनी खीर मक्खन, गुलाब के फूल गणेश जी को जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा। 2।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के। दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर आपकी समस्याओं को खत्म कर सफलता दायक आपके लिए रहेगा। यदि आपके ऊपर कोई झूठे इल्जाम लगा रखे हैं। तो वो भी खत्म हो जाएंगे। आज के दिन अधिकारी भी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे और आपके प्रमोशन के द्वार खुलते हुए दिखाई देंगे। जो कोर जॉब में हैं उनको आज के दिन प्रमोशन मिल सकता। है। साथ ही मनचाहे ट्रांसफर के भी योग बनेंगे। जिन विद्यार्थी वर्ग का आज रिजल्ट आ रहा। है, उनके लिए रिजल्ट बहुत ही सकारात्मक रहेगा। गणेश जी की पूजा में गुड़ या गुड़ से बने मिष्ठान कनेर के फूल, लाल फल और छुआरा जरूर शामिल करें और उन्हें अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 8।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करने का है। आज के दिन आपके काम फटाफट से पूर्ण हो जाएंगे और नए कार्यों की शुरुआत भी आप करते हुए दिखाई देंगे। भाग्यवर्धक आपका दिन रहेगा भाग्य आज आपका पूरा पूरा साथ देगा और आज आपका कॉन्फिडेंस दुगना रहेगा। आपके काम द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएँगे। हरे फल मूँग की दाल के लडडू पान, हरी इलायची किसमिस, दुर्वा और सूखे मेवे का भोग गजानन जी को जरूर लगायें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन यात्राओं में थोड़ी सी सावधानी रखें। बहुत ज्यादा संभलकर रहें। किसी भी गुप्त शत्रु से बचकर रहें। आज के दिन गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत खुलेंगे और आपकी ओर से नुकसान की स्थितियों से आज आप बच जाएंगे। मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ आज के दिन देखने को मिलेगा। गणपति जी को लड्डू केला, सफेद रंग के फूल, इत्र और मिश्री का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 3।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार में कुछ बड़ा आज के दिन ऑर्डर आपको प्राप्त हो सकता है। आप का मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। एक अच्छी ब्रांडिंग आपके व्यापार में होती हुई दिखाई देगी। अपने व्यापार को आप आज के दिन सस्ते और स्टैब्लिश पाएंगे। जीवन साथी के नाम से किए गए काम में आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां भी देखने को मिलेगी। जो काम आपने अपने लिए जीवन में सोचे हैं वो आज के दिन आपको प्रायोरिटी से पूर्ण करने चाहिए। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी रहेगा और जीवनसाथी की मदद से आपकी कोई प्रिय वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जो कि बहुत पहले खो चुकी थी। गुड़ के लड्डू, छुआरा, अनार और लाल गुलाब के फूल गजानंद जी को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा रेड और शुभ अंक रहेगा। 6।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। वर्क प्लेस पर सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष से या मातृपक्ष से आपको विशेष लाभ की स्थितियां भी देखने को मिलेगी। इस समय केयरफुल होकर जो भी कार्य करेंगे उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। जो भी कार्य करें। थोड़ी सी सावधानी के साथ उसमें आगे बढ़ें। पूजा में पीले पुष्प पीले रंग की मिठाई, मोदक और केले का भोग गजानंद जी को जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 9।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन करियर को लेकर चल रही चिंताओं का अंत कर देगा। करियर में आप अपनी मंजिल को अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट अगर कोई आ रहा है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। वहीं ग्रुप स्टडी आज आपके लिए लाभदायक साबित होगी। संतान की तरफ से भी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और वो आपको प्रोफिट करवाएगी। कलाकारों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा रहेगा। गजानन जी की पूजा में मेवे से बने प्रसाद, किसमिस, सफेद फूल, तिल के लड्डू और चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर जरुर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 8।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आर्थिक रूप से आप अपने आप को सुदृढ़ पाएंगे। कोई भी काम अपने हाथ में ले रखा है तो उस काम को आप द्रुत गति से पूरा कर पाएंगे। आज के दिन प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। और मां के द्वारा आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पूजा में गजानन जी को मेवे से बना प्रसाद किसमिस, हरे फल, सफेद फूल, गुड़ के लड्डू और चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उन्हें जरुर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 1।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग जरुर मिलेगा। मनवांछित इच्छाएं आज के दिन आप पूरी कर पाएंगे। हॉबी से आप प्रसिद्धी हासिल करेंगे। राजनीति से अटके और जुड़े काम आपके निर्विघ्न संपन्न। हो जाएंगे। यात्राएं भी आपके लिए सुखद। मंगलमय रहेगी। और आपके घर में विवाह योग्य भाई बहन या संतान है या आप खुद हैं तो उनके शादी सगाई जैसे न्योते आज आपको प्राप्त होंगे। गजानन जी की पूजा में हरे वस्त्र, हरे पुष्प, बादाम, हरे रंग की मिठाई बेसन के लड्डुओं का भोग आपको जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8 ।

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali