Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology, Astro Gyaan|Featured, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Featured|Numerology

AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से उन्नति दायक रहेगा। परिवार और रिश्तों में अच्छा तालमेल और सामंजस्य देखने को मिलेगा। व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे। नौकरी में शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। किसान वर्ग और एग्रीकल्चर से संबंधित यानि खेती बाड़ी से सम्बंधित कार्यों में सफलता सुनिश्चित है। प्रत्येक शनिवार नदी के बहते जल में आपको काले तिल प्रवाहित करने चाहिए। ऐसा करने से शनि के दोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। जो कार्य आपने हाथ में लिए हैं उन कार्यों में आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोई भी कार्य आपको आज के दिन जल्दबाजी में नहीं करना है। कार्यों को सोचे समझे तरीके से करेंगे तो उसमें अच्छी सफलता हासिल करेंगे। हर शनिवार को काले कपडे में काले तिल और काली उड़द बांधकर गरीबों को दान जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा तीन।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वाणी से आज आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। आकर्षक व्यक्तित्व का धनी हर व्यक्ति होगा। हर व्यक्ति आप से मित्रता करने का प्रयास करेगा। जो कार्य आपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। कुटुम्ब में आज के दिन आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा और व्यापार में कुछ विशेष कार्य से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शनिवार के दिन मुट्ठी भर काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर के ऊपर से उबार कर घर के उत्तर दिशा में जरूर फेंक दें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi

कर्क राशि – आप की खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छे तालमेल के साथ आगे बढ़ने का है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। कार्यों में लापरवाही कोताही ना करने से आप अपने कार्यों में अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। आज के दिन आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी और वर्क प्लेस पर भी सहकर्मियों के साथ मिलकर आप अपने टारगेट को अचीव कर ही लेंगे। शनिवार के दिन कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ में चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा आठ।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः उत्तरोत्तर लाभ की स्थितियां आज आपको जीवन में देखने को मिलेगी। विदेशों से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए एब्रॉड जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनका सपना आज के दिन पूर्ण हो जाएगा। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी और वर्क प्लेस पर भी आज आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आज बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक साबित होगा। एक लोटे में शुद्ध जल में काले तिल डालकर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का जाप जरुर करें। इसके बाद शमी के फूल और बेलपत्र भी भगवान भोलेशंकर को चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभं अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन अच्छे लाभ की स्थितियां आपके लिए लेकर आया है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें लाभ ही लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज आगे बढ़ सकते हैं। कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन आपके द्वारा किया जा सकता है। वही मैन्युफैक्चरर्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। खासकर जो टेक्सटाईल मार्केट से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों का अच्छा तालमेल और अच्छा व्यवहार देखने को मिलेगा। शनिवार के दिन बाहर जाते समय मुट्ठी भर तिल लेकर बाहर जाएं और उसे काले कुत्ते के सामने डाल दें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा छह।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर आपकी उपलब्धियों को और अधिक बढ़ाएगा। आज के दिन अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। प्रमोशन इंक्रीमेंट और मनचाही ट्रांसफर के योग भी आज के दिन आपके जीवन में बन रहे हैं। लव रिलेशनशिप में आज आपको सफलता प्राप्त होगी और मैरिटल लाइफ आपकी बहुत ही अच्छी और खुशनुमा होती हुई दिखाई देगी। शनिवार के दिन शनि मंदिर में एक मुट्ठी काले तिल को सरसों के तेल में मिलाकर शनि देव को जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन कार्यों में आ रही दिक्कतें परेशान। या खत्म हो जाएगी। जो काम अपने हाथ में लिए हैं, उन्हीं कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी और कार्य में जो दिक्कतें अब तक आप फेस कर रहे थे वो समाप्त हो जाएगी। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। शनिवार के दिन काले तिल, जौ का पीसा हुआ आटा और तेल मिश्रित करके एक रोटी पकाएं और उसे अच्छी तरह से दोनों तरफ से सेकें। फिर इस तेल मिश्रित गुड़ चुपड़ कर व्यक्ति पर सात बार वार कर भैसों को जरूर खिला दें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा दो

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियाँ समाप्त हो जाएगी। आपकी दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों से परहेज रखें और सही तरीके से अपने कार्यों को करते हुए धनार्जन करने का प्रयास करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष में काले तिल के साथ में कच्चा दूध, गंगाजल, शहद, गुड को स्टील या चांदी के बर्तन में डालकर अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जरूर प्रज्वलित करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज के दिन अगर लव रिलेशनशिप में आपके प्रेमी या प्रेमिका आपसे रूठ है तो आज के दिन वो मान जाएंगे। लव रिलेशनशिप को परिवार वालों की सहमति मिल जाएगी और विवाह के बंधन में बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन जो छात्र छात्राएं हायर एजुकेशन के लिए एब्रॉड की ट्राय कर रहे हैं, उनको इससे संबंधित कुछ समाचारों की प्राप्ति होगी। वही अधिकारियों के साथ मैं आज के दिन बात चीत करते समय विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन मां का मन आहत करने से भी बचे। शनिवार को काले तिल गरीबों में दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आज आपको थोड़ा सा जूझना पड़ सकता है। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। अपने विरोधियों के प्रति थोड़ा सा सावधान रहें। आज के दिन अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। गलत मित्रों की संगति आज आपको पथभ्रष्ट कर सकती है। ऐसे मित्रों से बचें और थोड़ा सा दूर रहें। शनिवार को काले तिल में काले कपड़े में काले तिल और काली उड़द की दाल बांधकर किसी गरीब को दान कर दें। ऐसा नियमित रूप से कम से कम 11 से 21 शनिवार जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 4 February 2023 in Hindi

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए हर काम को सिद्ध करने का है। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज के दिन आत्म मंथन की तरफ आगे बढ़ेंगे। आपके बच्चों से आपको पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। मय कलाकारों का आज का दिन बहुत ही अच्छा जाने वाला है क्योंकि आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। मान सम्मान की प्राप्ति आप करते हुए दिखाई देंगे और कला के क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है। शनिवार के दिन सूखा नारियल लेकर सरसों का तेल और काले तिल मिलाकर चीटियों के बिल में दबा दें | आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा दो।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *