Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 4 December 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

4 december 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 4 December 2022

मेष राशि – आपकी राशि में चंद्रमा आज के दिन गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा फिट रहने वाला है। कुछ दुविधा अपने मन में है तो अपने प्रियजनों को उस दुविधा को व्यक्त जरूर करें। इससे आपकी दुविधा का हल आपको जरुर प्राप्त हो जाएगा। आज के दिन कठिनाइयां जरूर आएगी परंतु आपको कन्फ्यूज होने की आवश्यकता नहीं है। इस समय प्रोफेशनल लाइफ में अपनी विजन को आपको क्लीयर अपने जीवन में रखना पड़ेगा। यात्राएं संभव हैं परंतु यात्राओं में अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। हर रोज हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमानाष्टक का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रीन और शुभ अंक रहेगा। 2 |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। घर की स्थितियां आज के दिन बढ़ सकती हैं। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलने का प्रयास करें। बजट भी बिगड़ जाएगा। कर्ज की स्थितियां आज के दिन आपके जीवन में प्रवेश कर सकती है। अतः हो सके तो उधार लेने से बचें। लेना आवश्यक हो तो अपना बजट देखकर चलें और सिस्टमैटिक ढंग से लोन लेने का प्रयास करें ताकि उस लोन का भुगतान आपको लंबे समय तक ना करना पड़े। आज के दिन पारिख परिवार में सौहार्द का माहौल बना रहेगा और पारिवारिक सदस्य मेल जोल से अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आप कोई भी गलत मार्ग को अपनाने का प्रयास न करें। यानि पैसों के लिए शॉर्टकट ना अपनाएं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक लाभ की स्थितियों को कम और खर्चों को ज्यादा बढ़ा सकता है। निवेश करते समय विशेष रूप से सावधानी रखें। किसी को ना तो उधार दें और ना ही किसी से उधार लें। आज के दिन आपके बड़े भाई बहनों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। अपने वजन के समान कच्चे कोयले को बहती हुई नदी में जरुर प्रवाहित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कर्मप्रधान और हैक्टिक रह सकता है। आपके जीवन में कुछ कठिनाइयाँ कुछ काम को लेकर उलझनें आज के दिन चलती रहेगी परंतु आपके पिता का साथ और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा जिससे आप अपनी कठिनाइयों को पार कर पाएंगे। आज के दिन कोई बड़े डिसीजन लेने से बचें। रुटीन के कार्यों को करने का प्रयास करें और विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ी सी अधिक मेहनत का समय रहेगा। अंगारक दोष को दूर करने के लिए सरसों, सात तरह के अनाज, जौ, सिक्का और कपड़े का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 |


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके लिए कर्म प्रधान रहना चाहिए। भाग्य के भरोसे ना बैठें। अपने कार्यों को अपने कर्म के दम पर पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट से बचें। आज के दिन आपके नए कार्य की शुरुआत भी आपको नहीं करनी चाहिए। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। यात्रा को आज आपको टाल देना चाहिए। आपको अंगारक योग से मुक्ति प्राप्त करने के लिए मंगलवार और रविवार का व्रत करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 1।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्वथा अनुचित रहने वाला है। रूटीन के कार्यों को पूर्ण करें। किसी के साथ बहस से बचें। आज के दिन अपने मनोभावों को जरूरत से ज्यादा किसी के साथ व्यक्त ना करें। अपने विश्वसनीय लोगों के साथ भी आपको अपने मन की बातों को कहने से रोकना होगा। आज के दिन अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करेंगे तभी आपके कार्य द्रुत गति से पूर्ण हो पाएंगे। आज के दिन नए कार्य की शुरुआत से बचें और ससुराल वालों से तालमेल में अपनी वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें। लाल रंग से संबंधित चीज़ों का आपको दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पारिवारिक मुद्दों में आपको हस्तक्षेप से रोकेगा। कुछ काम आपके अटक सकते हैं। आज के दिन जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज के दिन रुपए से संबंधित कार्यों में बहुत अधिक सजगता की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग दूरगामी यात्रा से बचें। ताम्बे का एक छेद वाला सिक्का गले में जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 3 ।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं का आज आपको सामना करना पड़ सकता है। रोगों में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन कोई भी कार्य द्रुतगति से करने का प्रयास ना करें। काम में स्थिरता आज के दिन आपको कम नजर आएगी। शत्रु और विरोधी भी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। अतः उनसे बचकर रहें और रूटीन में चल रहे कार्यों को पूर्ण करें। एक तांबे का छल्ला अनामिका अंगूठी में जरूर पहनें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 5 |


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए खासकर विद्यार्थी वर्ग के लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। पढ़ाई में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। काम में आपके अटकाव की स्थिति आ सकती है। करियर को लेकर कुछ शुभ समाचार आज के दिन आपको मिल सकते हैं। परंतु आप यदि उम्मीद नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता को अपने लिए सुनिश्चित कर पाएंगे। आज के दिन आपके भाई बहन और कुटुम्ब का मार्गदर्शन और साथ आपको भरपूर देखने को मिलेगा। हमेशा अपने पास एक रेशम का लाल रंग का रुमाल अपने साथ रखें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 8 ।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकता है। भूमि संबंधी विवादों से दूर रहें। प्रोपर्टी के लेन देन के कार्यों में थोडा सा सजग रहें। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद से बचें। अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ तीन बार जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9 |

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके बल और पराक्रम को बढ़ाएगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। बड़े भाई बहनों की सहायता से आप अपनी समस्याओं को दूर कर पाएंगे। हर मंगलवार को मीठी चीज़ों का आपको दान करना चाहिए। नमक का सेवन बिल्कुल भी ना करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आयेंगे। आज के दिन कुछ बड़े निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। परंतु इन निर्णयों में आपको अपने परिवार को और अपने घर के बड़ों को सम्मिलित करना बेहद आवश्यक है वरना ये निर्णय गलत भी निकल सकते हैं। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है और घर में शादी सगाई जैसे न्योते प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आपको इस योग में हनुमान जी को सिंदूर का चोला जरूर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3 |

Related Posts