AAJ KA RASHIFAL 4 August 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा शिक्षा के माध्यम से। लोगों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हुए दिखाई देंगे। यानी टीचर्स के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहेगा। कलाकारों के लिए आज का दिन थोड़ा स्ट्रगलिंग रहने वाला है, परंतु आपको हिम्मत नहीं आनी है क्योंकि आज नहीं तो कल आपको अपनी कला का सही मूल्यांकन जरूर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें, क्योंकि आज के दिन कोई बड़ा झगड़ा आप दोनों के बीच में हो सकता है, जिससे आप दोनों टेंशन में आ सकते हैं। इसलिए विनम्र होकर एक दूसरे की बातों को सुनें और समझे। सावन में रोज एक किस बेलपत्रों पर चंदन से ॐ नमशिवाय लिख कर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा 8 । AAJ KA RASHIFAL 4 August 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। रोग और शत्रु दोनों ही आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं। उन दोनों से आपको अवेयर रहना है। आज के दिन गलत मित्रों की संगति से बचें क्योंकि वे आपको उपद्रव कर सकते हैं। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सजगता रखें। कर्ज की समस्या बढ़ सकती है। अत आज के दिन किसी से उधार लें और न ही किसी को उधार दे। आज के दिन वर्क प्लेस पर सामान्य तरीके से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। अगर आपके घर में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो सावन में रोज सुबह घर में गौमूत्र का छिड़काव जरुर करें और गुगल धूप जरूर दिखाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ मिलेजुले परिणामों के साथ आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। विद्यार्थी जी के जीवन में दिन के शुरूआत में कुछ कठिनाइयां आ सकती है, परंतु दिन ढलते रहते आप इन कठिनाईयों को पार करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति जरूर करेंगे। कार्यक्षेत्र के अन्दर अनर्गल किसी के साथ बहस न करें। वाद विवाद की स्थितियों से बचें। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और मन में एकांत में रहकर आत्म मंथन की इच्छा जागृत होगी। ऐसा आपको कर भी लेना चाहिए क्योंकि आत्ममंथन से व्यक्ति अपनी गलतियों को देखता है और गलतियों को सुधारने का प्रयास करता है। यदि आप अपने विवाह विवाह में अड़चन महसूस कर रहे हैं तो रोज शिवलिंग पर केसर मिला दूध अर्पित करें। जल्द ही विवाह के योग बन जाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 6।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। अतः थोडा सा अपने फायनेंशियल स्थिति को देखकर चलें। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। मकान पर खर्चा हो सकता है अतः ऐसे खर्चो के लिए कुछ राशि अपनी अलग से जरूर रखें। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी किसी से उलझने की अपेक्षा अपने कार्यों पर एकाग्रचित होकर ध्यान दें। सावन में रोज नंदी को हरा चारा जरुर खिलाएं। इससे जीवन में सुख समृद्धि आएगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 9 । AAJ KA RASHIFAL 4 August 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। अतः आज का दिन आपके लिये दाम्पत्य जीवन के सुखों में कुछ खलल डाल सकता है, इसलिए थोडा सा संभलकर रहें। यदि आप विवाह योग्य हो चुके हैं तो आज के दिन आप की तलाश तलाशी जाएगी और थोड़ी सी निराशा उत्पन्न जरूर होगी। आज के दिन राजनीति के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे और भाई बहनों का आपको पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। सावन में रोज गरीबों को भोजन कराएं और अपने घर में कभी भी अन्न की कमी इससे नहीं होगी और पितरों की आत्मा तृप्त हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ रंग रहेगा। 3 ।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी वाणी से आपको सभी सबको मोहित करने आया। अपनी वाणी से सबको प्रसन्नचित्त करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और कुटुम्ब में भी आपकी एक अलग पहचान बनती हुई दिखाई देगी। आपकी पोजिटिव छवि आज आपके अधिकारियों को भी भाएगी और कही। कोई बड़ी योजना आज आपको सौंपी जा सकती है जिसको आपको लीड करने का मौका मिलेगा। व्यापार में अच्छी गतिविधियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और व्यापार को नई योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास भी करेंगे। पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 4 ।
तुला राशि – आपके राशि में आज के दिन चन्द्रमा खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। कुछ काम अटक सकते हैं परन्तु आपके पारिवारिक सदस्यों की सहायता से वो काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। नए कार्य की शुरुआत से आज के दिन आप बच्चे अपने पारिवारिक रिश्तों में मिसअंडरस्टैंडिंग को स्थान न लेने दें और प्रभुभक्ति और धार्मिक अध्ययन अध्यापन से आज आपका मैच्योरिटी लेवल भी बढ़ेगा। सावन में मछलियों को आटे की गोलियां जरूर खिलाएं। मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे धन लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा। 7 ।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा अपने कार्यों में सजग रहें। आज के दिन किसी से भी उलझने की अपेक्षा अपने कार्यों पर ध्यान दें। गलत मार्ग पर जाने का प्रयास न करें। रिश्वत लेने का प्रयास भी न करें वरना आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आज के दिन पारिवारिक सदस्यों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। बीमारियों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए दूध में काले तिल मिलाकर चांदी के लोटे से शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ रंग रहेगा। 6 ।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। धनलाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपके जीवन में बनी रहेगी। आज के दिन परिवार का सुख आप भरपूर प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। वैवाहिक जीवन का आनंद आप प्राप्त करेंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अच्छी उन्नति आप करते हुए दिखाई देंगे और नौकरी के साथ साथ कुछ साइड बिजनेस की प्लानिंग भी आज के दिन आप करेंगे। सावन में बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से घर की आर्थिक समस्या दूर होती है। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा। 2 | AAJ KA RASHIFAL 4 August 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कर्मक्षेत्र में आपको सफलता दिलवाएगा। आज के दिन पिता से न उलझें क्योंकि उनका मार्गदर्शन आपके बड़े काम आएगा और वैसे भी उनका अनादर करने से आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिये थोड़ा सा नकारात्मक रहेगा। आज के दिन आपको अपने हौसलों को बुलंद है और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना है, जिससे आप आने वाले भविष्य की प्लानिंग कर सकें और उसमें सफलता प्राप्त कर सकें। शिवजी की पूजा, पीले, फूलों, सूरजमुखी, गेंदा आदि से करें। गाय के दूध से बनी खीर का भोग उन्हें जरूर लगाएं। इससे सारे शारीरिक कष्ट दूर होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 9 |
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज का दिन ज्ञानवर्धक रहेगा। यानि आप लोगों को ज्ञान देने का लोगों से ज्ञान लेने का कार्य करते हुए दिखाई देंगे। लॉटरी शेयर मार्केट में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अधूरे पड़े हुए कार्य आज आपके द्रुत गति से पूर्ण हो जाएंगे और घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। पैसों की तंगी अगर आपके जीवन में चल रही है तो सोमवार के दिन जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव पर अभिषेक करें और जल में कुमकुम मिलाकर भगवान शिव पर अभिषेक कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 5 | AAJ KA RASHIFAL 4 August 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन नए कार्यों की शुरुआत से बचें। रिस्की काम में बिल्कुल भी हाथ न डालें। रोजमर्रा के जो काम आपके चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। आज के दिन गुप्त शत्रु प्रबल हो सकते हैं अतः बहुत सतर्क रहें। गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें और थोड़ा सा भावुकता में डिसिजन न लें। प्रेक्टिकल होकर सोचें। कच्चे दूध में चंदन मिलाकर सोमवार वाले दिन शिवलिंग पर चढ़ाने से ग्रह क्लेश से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 1 | AAJ KA RASHIFAL 4 August 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali