Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 31 December 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

31 december 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 31 December 2022

मेष राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगी। आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है क्योंकि ग्रह योग का निर्माण आज आपकी राशि में हो रहा है। इसीलिए आज के दिन बहुत बचते बचाते आपको अपने कार्य करने चाहिए। वाणी को बिलकुल मौन रहकर आपको अपने कार्य करना क्योंकि वाणी से बने बनाये रिश्ते और कार्य दोनों ही बिगड़ सकते हैं। अधिकारियों के साथ संतुलन बनाकर रखें। आज के दिन दूरगामी यात्रा से आपको बचना चाहिए और जो भी कार्य करें उसमें सोच समझकर आपको आज के दिन आगे बढ़ना चाहिए। प्रत्येक शनिवार के दिन भैरव महाराज के दर्शन आपको जरूर करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 2 |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। कर्जे की स्थिति से आप परेशान हैं तो आज वो विकराल रूप लेकर आपके सामने आएगी। नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है सहकर्मियों के साथ आज के दिन थोड़ा सा तालमेल बनाकर चलें। गाय के दूध में चंदन घिसकर प्रतिदिन अपने मस्तक पर जरूर लगाएं। शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 9।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितयां लेकर आएगा। गलत डिसीजन से आपको बचना चाहिए। कहां आपको अपना पैसा निवेश करना है, उसके बारे में सोच समझकर आपको निर्णय लेना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। अपने भाई की हेल्प आपको इसमें मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। काले रंग का कुत्ता आपको पालना चाहिए और उसकी सेवा एक बार आपको ही करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 4।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। तब वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतें आज आपके सामने आकर खड़ी होगी। कुछ प्रॉब्लम्स के चलते आज आप अपने नए कार्यों को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। इसीलिए आज के दिन जो काम आपके हाथ में है और जो काम आप लिए बैठे हैं उन्हीं कार्यों को सतत रूप से करने का प्रयास करें। आज के दिन दूरगामी यात्रा से आपको बचना चाहिए। पिता के द्वारा आपको उपेक्षित किया जा सकता है। वहीं उनके साथ वैचारिक मतभेद भी आज के दिन संभव है। अतः रिश्तों में संभलकर चलें। कोवें को रोटी खिलाते रहें | आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहने का है। भाग्य के भरोसे न बैठें। अपने पिछले पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। उसके बाद नए कार्य की शुरुआत करें। आज के दिन जो भी काम आप हाथ में लेंगे उसमें आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। परंतु कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियों से अगर आप परेशान हैं तो उन कार्यों को करने के लिए थोड़ा सा अपने हौंसलों को बढाएं। थोड़ा सा वाक् चातुर्य से आपको आगे बढ़ना चाहिए। काले कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी हुई रोटी जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 1।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन यात्राएं अधिक संपन्न हो सकती है। सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। लंबी दूरी की यात्रा को खुद ड्राइव करके कहीं पर भी ना जाएं। आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें क्योंकि एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है। गुप्त शत्रु आपको वर्क प्लेस पर परेशान कर सकते हैं। आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। भावुकता से कोई भी कार्य ना करें। थोड़ा सा प्रैक्टिकल होकर चलेंगे तो आपके कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। बहते हुए पानी में बादाम जरूर बहाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य सुखों में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद आज के दिन समाप्त हो जाएंगे। रिश्तों में माधुर्य स्थापित होगा। लाइफ पार्टनर के साथ ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। आपको जो भी कार्य करना है उसके लिए थोड़ा सा चतुराई से आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। पानी पर थोड़ा सा संयम करते हुए आपको आगे बढ़ना है। शब्दों को तोल मोल कर जरूर बोलें। अपने घर में प्रतिदिन झाड़ू पोछा और साफ सफाई जरूर रखें क्योंकि गंदगी से आपके कार्य अटक सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 5।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना आज के दिन आपको करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से आपको ख्याल रखना चाहिए। आज के दिन किसी से भी न उलझें केवल सतत रूप से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। मातृपक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। धैर्य रखें और अपने परिवार को भी धैर्य बनाएं। आज के दिन रूपए पैसे से सम्बंधित कार्यों को किसी और पर ना डालें। चाहे वो कितना भी आपका विश्वसनीय व्यक्ति क्यों न हो। ऐसे कार्यों को आप खुद खड़े रहकर पूर्ण करने का प्रयास करें। चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास सदैव रखें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 9।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयाँ ला सकता है। सोशल मीडिया पर आपको ट्रोल किया जा सकता है। संतान से सम्बंधित गहरी समस्या में आज आप डूबे रहेंगे। छात्रों को मनोनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होने से निराशा आज आपके मन में आ सकती है। पर आशावादी बने रहें तो आज नहीं तो कल सफलता जरूर मिलेगी और पैरेंट्स को धैर्य बनाये रखना है। बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करके उनकी समस्याओं को सुनें और उसका निवारण करने का प्रयास करें। फटे कपड़े, फटे जूते, चप्पल कभी भी अपने घर पर ना रखें। नहीं न पहनें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 2 |


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंस के लिए आज आपको स्ट्रगल करना पड़ सकता है। अचानक खर्चा आपको परेशान कर सकता है। बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक हानि हो सकती है। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए आज के दिन आपको संभल कर रहना चाहिए। कुष्ट रोगियों की मदद आपको आज के दिन जरूर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 4।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज के दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग जरुर देखने को मिलेगा। आज के दिन राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा परंतु जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेंगे तो उन्हें आपके लिए उलट सकता है। नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती हैं। इसलिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आज के दिन छोटे भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। शनिवार को काली वस्तुओं का दान जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 7।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कुटुंब के साथ में एक अच्छी और बेहतर ट्यूनिंग से आगे बढने का है। परन्तु किसी न किसी प्रकार से कुछ न कुछ रूकावट आज के दिन आपको देखने को मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज थोडा सा परेशान नजर आयेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए काम आज आपके अटक सकते हैं। धैर्य के साथ अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ाएं और जरूरत न हो तो नए कार्य की शुरुआत से बचें। एक मिटटी के पात्र में सरसों का तेल भरकर एकांत जमीन में इसे आप दबा दें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali