Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 31 August 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

AAJ KA RASHIFAL 31 August 2022


 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। काम में आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। शत्रुपक्ष आपसे भयभीत रहेगा। आप को कोई इम्पोर्टेन्ट काम करने जा रहे है तो आज के दिन आपको उस कार्य में सफलता जरूर हासिल होगी। मातृपक्ष से आपको विषेष लाड़, दुलार और सहायता प्राप्त होगी। वहीं रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आज आप सजगता बनाए रखें क्योंकि ऐसे कार्यों में नुकसान हो सकता है तो अगर आप खुद खड़े रहकर इन कार्यों को पूर्ण करेंगे तो निश्चित रूप से लाभ की स्थितियों को पाएंगे। गणेश गणेश को। गणेशोत्सव के दौरान रोजाना 11 दुर्वा हल्दी के जल डालकर श्री जी को जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 3 | AAJ KA RASHIFAL 31 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन अपने सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो लाभ की परिस्थितियां भी आपको आज के दिन अपने कार्यों में देखने को मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आपके अधूरे पड़े हुए कार्य आप आज के दिन द्रुत गति से संपन्न होंगे। अतः गणेशजी को सफेद फूल पर इत्र लगाकर नौ दुर्वा के साथ अर्पित करें और सफेद लड्डुओं का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 1।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। मां के साथ आपकी ट्यूनिंग को और अधिक बेहतर करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। सोचे समझे कार्यों में आपको अच्छी सफलता आज के दिन प्राप्त होगी। श्रीगणेश जी को गुड़ का नैवेद्य आज के दिन जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 8। AAJ KA RASHIFAL 31 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ इम्पॉर्टेंट डिसीजन आज आप अपने वर्क प्लेस पर ले सकते हैं। हालांकि वो थोड़े से कठोर होंगे परंतु वो आने वाले समय में आपके लिए बहुत ही सकारात्मक साबित होंगे। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी और उनके साथ शाम को आप कोई गेट टुगेदर के प्रोग्राम में शरीक हो सकते हैं। ओम् श्री श्वेतार्क देवाय नमः मंत्र का जाप कम से कम 108 बार आपको प्रतिदिन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 6।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वाणी से सबको मोहित करने का है। वहीं जो लोग आईटी फील्ड में जुड़े हुए हैं जो लोग एकाउंटिंग का काम करते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और उत्तम समाचारों से भरा रहेगा। आज के दिन अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार में कुछ विशेष लाभ की परिस्थितियां आज के दिन देखने को मिलेगी। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गुड़ की 11 गोली बनाकर रोज भगवान श्री गणेश को अर्पण करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। आपका शुभ रंग मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 7 | AAJ KA RASHIFAL 31 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष और सफलतादायक रहने वाला है। कार्यों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म होने वाली है। आज का दिन आपके लिए बहुत उत्तम परिणामों से भरा रहेगा। कोई भी काम आपके मन में है तो उस काम को आपको कह देना ज्यादा बेटर है। कोई बात अंदर रखे आप उस बात को सोच सकते हैं। इससे अच्छा है कि आप अपने परिवार के साथ अपनी मन की बातों को शेयर कर दें। शायद आपकी समस्या का कोई हल निकल आए। गणेश उत्सव के दौरान रोज भगवान श्री गणेश को साबुत हरे मूंग की 108 संख्या में आपको जरुर चोला चढ़ाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 4 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। बाहर से आपको कुछ जॉब के अच्छे ऑफर आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं, जो फील्ड में वो अपना जॉब स्विच कर सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में दूरगामी यात्रा संभव है। आज के दिन अपने सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो लाभ की परिस्थितियां भी आपको आज के दिन अपने कार्यों में देखने को मिलेगी। आज के दिन अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। खासकर अपने वजन का आपको आज के दिन विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। वजन के लिए नियमित रूप से प्राणायाम व्यायाम जरुरी है तो उसको अपने दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनायें। तुला राशि वाले लोगों को तराजू में तोल कर सवाया लड्डू का भोग भगवान श्री गणेश को लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 2 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन की दिशा को बदल देगा। वहीं आज के दिन मित्रों के साथ में अच्छा समय व्यतीत होगा। कर्म क्षेत्र अन्दर आप अपने कर्तव्यों का पालन बहुत अच्छे तरीके से करेंगे, जिससे विशेष लाभ की परिस्थितियां और अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। श्री गणेश को लाल रंग के हर रंग के चावल आज के दिन जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 6 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वर्क प्लेस पर बहुत सारा काम लेकर आएगा। थोड़ी सी तकरार कमजोरी अनुभव करेंगे, परंतु एक टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो सभी कार्य सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे। जिससे आप रिलैक्स भी महसूस करेंगे। आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, परंतु आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए अपने अधिकारियों का विश्वास हासिल कर ही लेंगे। आज के दिन पिता का साथ और सानिध्य आपको जरूर प्राप्त होगा। हल्दी की पाँच गठान श्री गणेश नमः का जाप करते हुए गणेश जी पर जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 9। AAJ KA RASHIFAL 31 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा और आपके अधूरे पड़े हुए कार्य आप आज के दिन द्रुत गति से संपन्न होंगे। जो युवक युवतियां अपने भाग्य को आजमाना चाहते हैं, वे कुछ नया करना चाहते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जॉब स्विच करने के चांसेज आज के दिन बनते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज के दिन आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। इस राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी इसका गणेश उत्सव के दौरान रोजाना पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 7।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके रोजमर्रा के कार्यों में जो अड़चनें अभी तक आ रही थी उसे खत्म कर देगा। गुप्त धन की प्राप्ति के पूर्ण योग आज के दिन बन रहे हैं। वहीं आज के दिन बहुत प्रैक्टिकल होकर आपको सोचना होगा। भावुकता में गलत डिसीजन ले सकते हैं। इसलिए भावुक होने की अपेक्षा थोड़ा सा प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को करें। अपने कार्य को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें तो आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। श्री गणेश जी पर सिंदूर का तिलक आज के दिन जरूर लगाएं। उनके मस्तक के मध्य में हल्दी का तिलक साथ में जरुर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन लाइफ पार्टनर के साथ में मौज मस्ती में बीतेगा और एक अच्छी बॉन्डिंग आपको अपने वैवाहिक जीवन में देखने को मिलेगी। लव रिलेशनशिप में अगर आप किसी को मन में चाहते हैं तो उसे आज अपनी भावनाएं जरूर व्यक्त करें। आज के दिन आपके लाइफ पार्टनर की मदद से आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन होंगे और व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे जो कि आगे चलकर आपको बहुत अच्छा लाभ भी दिलवाएगी। हल्दी की जड़ पर आठ बार ॐ गंगनम गंग गंग गंग श्री नमः लिखकर भगवान श्री गणेश को जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9 | AAJ KA RASHIFAL 31 August 2022 in Hindi

 

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *