Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 30 September 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

30 september 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 30 September 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करता हुआ दिखाई देगा। कोई काम आपके अटके हुए हैं तो वो काम द्रुतगति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई समस्या आपके जीवन में है तो थोडा सा आपको गहन अध्ययन और विचार विमर्श करके इस समस्या का हल निकालना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए कार्यों का परिणाम भी अच्छा नहीं होता। इसीलिए आज के दिन जल्दबाजी में नहीं बल्कि धैर्य से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। नए कार्य की शुरुआत आज के दिन करने से बचे। मेष राशि वाले जातक मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा आराधना करने से आपको मंगलकारी जीवन की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी ट्यूनिंग बेहद ही अच्छी और खास होती हुई दिखाई देगी। हालाँकि छोटी छोटी बातों को मुद्दा बनाने का प्रयास न करें। एक दूसरे को समझे और एक दूसरे को साथ लेकर चलें, तभी आप अपने रिश्ते की गहराई को समझ पाएंगे। आज के दिन आपके अग्रेशन और गुस्से पर आपको कंट्रोल करना पड़ेगा। इससे प्रोफेशनल लाइफ आपकी बिगड़ सकती है। आज के दिन अधिकारियों की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। अतः अपने सौम्य व्यवहार से ही आप अपने कार्य को सिद्ध कर अपने अधिकारियों को प्रसन्न कर सकते हैं। वृषभ राशि वाले लोगों को माता महागौरी के स्वरूप की उपासना करनी चाहिए और आज के दिन ललिता सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। अविवाहित लड़कियां यदि मां महागौरी की पूजा आराधना करती हैं तो उन्हें उत्तम वर की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। आज के दिन आपके विरोधी आपके कार्यों में हस्तक्षेप करेंगे और उस वजह से आपके कार्यों में नुकसान की स्थिति बनेगी। आज के दिन आपको अपने प्रत्येक स्टाफ पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि कौन घर का भेदी हो सकता है। वो आप को ज्ञात नहीं है और कोई घर का भेदी ही आपके कार्यों में नुकसान ला रहा है। आज के दिन आपको खुद खड़े रहकर अपने कार्य को पूर्ण करना पड़ेगा। तभी आपके कार्यों में आप उत्तम परिणामों की प्राप्ति कर पाएंगे। आज के दिन ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इस राशि के लोगों को देवी यंत्र स्थापित कर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आराधना करनी चाहिए। साथ ही तारा कवच का रोजाना पाठ करें। आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए अच्छा जाने वाला है। विद्यार्थी वर्ग को अपने मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार आज के दिन प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन जो भी खिलाड़ी हैं जो खेल जगत में अच्छा करना चाहते हैं। उनको अपने खेल से संबंधित कोई समाचारों की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी। साहित्य जगत से जुड़े वे लोग आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि करेंगे और वर्क प्लेस पर आपको कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी आज के दिन मिल सकती है। कर्क राशि वाले लोगों को मां शैलपुत्री की पूजा आराधना करनी चाहिए और लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 7।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। तब फाइनैंशली आज के दिन किसी बात को लेकर आपको तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में कई दिक्कतें हैं। आज के दिन आपके सामने आकर खड़ी हो सकती है, परन्तु आपका धैर्य और आपका थोड़ा सा संयम ही आज आपको अपनी समस्याओं से निकाल पाएगा। आज के दिन मां के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। उनका पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। परंतु भूमि संबंधी विवादों से आज के दिन आपको बचकर रहना चाहिए। सिंह राशि वाले लोग मां कुष्माण्डा की विशेष रूप से पूजा आराधना करनी चाहिए और दुर्गा के मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1 |


कन्या राशि – आपकी राशि चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और योग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कोई बड़ी गुड न्यूज आज के दिन आपको प्राप्त हो सकती है। जिससे आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, परंतु आज के दिन आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी। इस राशि वाले लोगों को मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करना चाहिए। लक्ष्मी मंत्रों का सविधि जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा। कुटुम्ब में आप सभी को मोहित करते हुए नजर आयेंगे। कुटुम्ब में आपकी एक अलग पहचान अलग छवि बनेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। घर की महिलाओं के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं और आज अधिकारी भी आपके कार्यों से प्रसन्नचित्त नजर आएंगे। तुला राशि वाले लोगों को मां गौरी की पूजा आराधना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 2 |


वृश्चिक राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए आकर्षक व्यक्तित्व से भरा रहेगा। लोग आपसे आकर्षित होंगे। शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। परन्तु वर्क प्लेस पर कुछ कार्यों को लेकर आप थोड़ा सा कन्फ्यूज रहेंगे। आज के दिन आपको अपने घर के बुजुर्गों से सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए ताकि आपके कार्य बाधित न हो। आज के दिन मंगल और चंद्र का दृष्टि योग बन। अतः आज के दिन आप अपने कार्यों को सुगमता से करने के लिए एक पराक्रम का उपयोग करेंगे और ये पराक्रम सही दिशा में लगेगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों को स्कंदमाता की पूजा आराधना सृष्टि मानेगी। दुर्गा सप्तशती का पाठ नवरात्रि के दौरान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 5।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन खर्च की स्थितियां अनर्गल बढ़ सकती हैं। शॉपिंग करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। आज के दिन किसी के साथ भी वैचारिक मतभेद न रखें और किसी के साथ कटुता वश कोई भी बात न बोलें। जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। आज के दिन अधिकारियों से थोड़ा सा तालमेल बनाकर रखें। रिस्की कामों में हाथ न डालें और रिश्वत देने का प्रयास बिल्कुल भी न करें, वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को मां चंद्रघंटा की पूजा आराधना करनी चाहिए और मां चंद्रघंटा से संबंधित विधि विधान से मंत्रों का उच्चारण और अनुष्ठान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 3।


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन आपको अपने कुटुंब से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। आज के दिन आपके सोचे समझे काम तय समय से पहले ही पूर्ण हो जाएंगे, जिससे आप रिलैक्स करते हुए अपने मित्रों के साथ अच्छा क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे ओर। आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा। मकर राशि वाले जातकों को कालरात्रि मां की पूजा आराधना अच्छी मानी गई है और निर्वाण मंत्र का जाप आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 9।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर कुछ बड़े फैसले आज के दिन आपको लेने पड़ सकते हैं परन्तु ये फैसले आपके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएंगे। आज के दिन पिता के स्वास्थ को लेकर थोड़ी सी चिंता के भाव आपके मन में उत्पन होंगे परन्तु आपकी देखभाल से वो जल्द ही स्वास्थ लाभ भी प्राप्त करेंगे। हायर एजुकेशन से जुड़े छात्रों को आज के दिन सतर्क होकर अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहिए। वहीं जो लोग विदेशी कंपनियों के साथ टाईअप किए हैं, इंपोर्ट एक्सपोर्ट या हेंडीक्राफ्ट से संबंधित काम करते हैं। उनको आज के दिन अच्छा लाभ अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगा। कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए कालरात्रि की उपासना सर्वथा लाभदायक साबित होती है और देवी कवच का पाठ आपको नवरात्रि के दौरान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 7 |


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अत आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। अगर आप गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए हैं तो आज के दिन आपको प्रमोशन से संबंधित कोई समाचार मिल सकता है। वहीं मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े लोगों को आज के दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग ने इन्हीं योजनाओं का आज के दिन क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। मीन राशि वाले लोगों को मां चंद्रघंटा की पूजा आराधना करनी चाहिए और चंद्रिका यानी हल्दी की माला से यथासंभव बगलामुखी मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पिच और शुभ अंक रहेगा 8।

Back to list

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *