AAJ KA RASHIFAL 30 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज के दिन आपको कर्मप्रधान बनना पड़ेगा। काम में कोई भी लापरवाही आज के दिन नहीं होनी चाहिए क्योंकि आज का दिन दिक्कतों से भरा हुआ है। अधिकारियों के साथ तालमेल नहीं बैठेगा, जिससे आपके कामों में भटकाव की स्थितियां बढ़ सकती है। सहकर्मी भी आपकी बातों को नहीं मानेंगे और एक अकेले व्यक्ति कभी भी किसी भी। को पूरा नहीं कर सकता। टीमवर्क की तरह अगर हम कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से सफलता को हमारे लिए सुनिश्चित कर पाते हैं। इसीलिए आज के दिन कुछ अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। जितना अधिक प्रयास करेंगे उतने ही अच्छे परिणामों तक आप पहुंच पाएंगे। घर में भी मतभेद हो सकते हैं। इसीलिए आज के दिन अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। सेहत संबंधी परेशानी इस राशि के जातकों को संभाव्यता शनिवार को द्वार पर घी का दीपक जरुर लगाएं और दुकान में तेल का दीपक जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 8।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा परंतु आज के दिन अगर जल्दबाजी में डिसीजन लिया तो उलटे परिणाम भी देखने पड़ सकते हैं। आज के दिन बहुत शांति से अपने कार्यों को करें। नए कार्य की शुरुआत बाद में करें। पहले पुराने पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को पूर्ण कर लें। उसके बाद ही नए कार्य को आपको शुरू करना चाहिए। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी और कोई विशेष कार्य संपन्न होने से आपके मनोरथ पूर्ण होंगे और प्रसन्नता और अधिक बढ़ेगी। आपको काली गाय को रोज रोटी देनी चाहिए। इससे धन में वृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 1।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में योग गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए ट्रैवलिंग करने का नहीं है। एक जगह स्थिर हो जायें और एक जगह पर रहकर ही अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। ससुराल वालों से कोई वैचारिक मतभेद संभाव्यता उनके साथ रिश्तों में बहुत सोच समझकर सजग सजगता के साथ आगे बढ़ें और शब्दों का इस्तमाल बहुत तोल मोल कर करें। आज के दिन आपके आसपास के लोग आपकी निजी बातों को जानने के इच्छुक रहेंगे। ऐसे लोगों से थोड़ा सा सावधान रहें और भावुकता वश कोई भी निजी बात उनके सामने प्रस्तुत न करें। वरना वे आपके बातों का फायदा उठाकर आपकी ही बदनामी कर सकें कर पाएंगे इसीलिए बहुत ज्यादा सजग हो। आज के दिन प्रेक्टिकल होकर अपने कार्यों में आगे बढ़ें। इस राशि के जातकों को दुर्गा माता का चित्र घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 2।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। व्यापारी वर्ग को कोई भी डिसीजन लेने से पहले सोच समझकर आगे बढ़ना है। आज आपके साथ धोखा भी हो सकता है। इसीलिए आप बहुत ज्यादा सतर्क होकर अपने कार्यों को करें। स्टॉप पर पूरी पूरी नजर रखें। आज का दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए स्ट्रगलिंग रहने वाला है। वहीं दाम्पत्य जीवन में भी किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसलिए ऐसे मतभेदों से बचने के लिए शांत और मौन रहना ही आज आपके लिए ठीक रहेगा। किसान वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। खेती बाड़ी में नुकसान हो सकता है और कलाकारों को अपने कार्यों में कुछ न कुछ स्ट्रगल की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आप को गुरुवार के दिन पीपल की जड़ में तेल का दीपक जरुर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 3।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कोई काम आपका अटक सकता है। उधार की शक्तियां बढ़ सकती है, जिससे आप थोड़े से फाइनैंशली परेशान होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन ननिहाल पक्ष से भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है। धैर्य के साथ अपने रिश्तों को संभाले और खुद को भी संभाल कर अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। विरोधियों से थोड़ा सा सावधान रहे हैं। बुखार, कमरदर्द, हृदय रोग की शिकायत इन राशिवालों को रहती है तो इन्हें लाल धागा धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके घरेलू कामकाज के लिए उत्तम बना हुआ है। परिवार का सहयोग आप जरूर देंगे और उससे आपकी बॉन्डिंग आपके फैमिली मेंबर्स के साथ और अधिक स्ट्रॉन्ग होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन की रूपरेखा भी बन सकती है और आज के दिन आपके कुछ डिसीजन आपके करियर में नए और बड़े मुकाम आपको दिलवा सकते हैं। इसीलिए आज के दिन सोच समझकर निर्णय लें। किसी अनुभवी मित्र से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। पेट संबंधी रोग इस राशि। जातकों को हो सकता है। अत चीनी हरी सब्जी का सेवन करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन फाइनेंशल कंडीशन थोड़ी सी क्रिटिकल हो सकती है। आज के दिन अचानक से कोई नुकसान की वजह से आप बहुत परेशान होंगे। पूरा दिन उस नुकसान की भरपाई में निकल जाएगा, जिससे आपके दूसरे कामकाज भी प्रभावित हो सकते हैं। अपने पारिवारिक सदस्यों पर अपनी खीज को न निकालें और शांति से धैर्य से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। जल्दी ही इन समस्याओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी। गुर्दे मधुमेह कमरदर्द से ये जातक परेशान हो सकते हैं। इसलिए इन्हें लक्ष्मी पूजन करना चाहिए और मोर पंख अपने घर में जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 1।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सहयोग आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं तो वो द्रुत गति से और अपने भाई बहनों के सहयोग से पूर्ण हो जाएंगे। आज के दिन चिंता के भाव माओं को अपने जीवन से निकाल दें। आप जितना कॉन्फीडेंट रहेंगे उतना ही तटस्थ वे में और भी अपने डिसीजंस को अप्लाई कर सकेंगे और आपके शत्रु भी आपसे कांपे होंगे। आज के दिन आपकी हॉबी से आपको प्रसन्नता और अधिक मिलेगी। बवासीर, हर्निया जैसे रोग इस राशि के जातकों को संभव है। अतः शनिवार को लोहे का दान करने से आपको लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 9 ।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए मान सम्मान से सम्बन्धित गुजरने वाला है। मान सम्मान पर चोट लग सकती है। आज के दिन ऐसे लोगों से दूर रहें जो कि आपके सामने तो मीठे हैं। परंतु आपकी पीठ पीछे आपकी भयंकर बुराई करके आपके सम्मान को ठेस पहुंचाना चाहते हैं। आज के दिन अच्छे और बुरे का फर्क आपको पता होना चाहिए, तभी आप सफलता को सुनिश्चित अपने जीवन में कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे और जीवनसाथी के साथ में बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होगी। मई अगर भूमि से संबंधित कुछ अटकाव की स्थितियां चल रही है, उसके क्रय विक्रय से संबंधित परेशान हैं तो वो परेशानियां खत्म हो जाएगी। रक्त विकार और चोट का भय इस राशि के जातकों को रहता है। इसीलिए ऊनी वस्त्र और वैसाख माह में पानी का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 6।
मकर राशि – आपकी खुद की राशि में चन्द्रमाँ आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत शांत रहकर अपने कार्यों को करने का है। अपने घर के बुजुर्गों का सम्मान करें। उनसे किसी भी बात को लेकर बहस न करें। वरना उनका प्रकोप उनका क्रोध आपके कार्यों में बाधित उत्पन्न होगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी नए कार्य की शुरुआत से बचें। जो रूटीन में काम चल रहे हैं, उन्हीं को करने का प्रयास करें। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति से झगड़ा बिल्कुल भी मत ना मोल लें। घुटने में दर्द, त्वचा संबंधी बीमारियां इन जातकों को हो सकती है। अतः गाय पालें या फिर गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 9 |
कुम्भ राशि – आपकी राशि चन्द्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः खर्च की स्थितियां आज के दिन अनर्गल बढ़ सकती हैं। आज के दिन वाद विवाद की स्थिति से जितना हो सके दूर रहें। यदि दो व्यक्ति झगड़ा करें तो उसके बीच में टांग बिल्कुल भी न बढ़ाएं। वरना ये झगड़ा आप पर पलटकर आएगा वो तो सुलह के फटाफट खत्म हो जाएगा। उनका झगड़ा और आप बुरी तरह से फंस जाएंगे। आज के दिन अधिकारियों का प्रकोप भी आपको झेलना पड़ सकता है। अत अपने कार्यों पर ध्यान दें और इमानदारी से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। यात्रा आपके लिए ठीक नहीं है। अतः यात्रा करने से बचें। हृदय रोग और रक्त विकार। इस राशि के जातकों को संभव है। अतः हनुमान जी का सिंदूरी चित्र अपने घर में जरुर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 1।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियों से आप आज के दिन प्रसन्नचित्त नजर आएंगे, परंतु इन्वेस्टमेंट करते समय बहुत ज्यादा केयरफुल रहें। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से आपको बचना चाहिए। आज के दिन अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन की दिशा को बदल देगा। परन्तु मित्रता करते समय आपको ध्यान। कहने को व्यक्ति आपकी कसौटी पर खरा उतर रहा है या नहीं उतर रहा है। क्योंकि मित्रता का प्रभाव जीवन पर बहुत अधिक और गहरा देखने को मिलता है। अतः मित्रता सोच समझकर करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और भूमि संबंधी विवादों का निपटारा आज के दिन हो जाएगा। कफ और एड़ी से संबंधित रोग इस राशि के जातकों को सुबह तक घर में अश्वगंधा की जड़ को रखने और गणेश जी की पूजा आराधना करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 3।