AAJ KA RASHIFAL 30 November 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। अचानक आपको शेयर्स लॉटरी में या कोई रिस्की काम में फायदा हो सकता है। आज के दिन पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी। आपके घर के बड़े भाई बहनों की मदद से आप अपने किसी बड़े संकट से आज के दिन निकलते हुए दिखाई देंगे। आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी आज के दिन बढ़ेगी। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कर्म स्थल पर कर्म प्रधान आज के दिन आप बनेंगे कुछ विशेष उपलब्धियां आज के दिन आपको अपने काम से रिलेटेड मिल सकती है। भाग्य साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आपकी समस्याएं दूर होंगी। पिता का साथ और मार्गदर्शन आपको भरपूर देखने को मिलेगा और उनके मार्गदर्शन से आप अपने जीवन की समस्याओं को दूर कर पाएंगे। एक सही काम और सही डिसीजन आज आप अपने जीवन में ले सकेंगे। विद्यार्थी वर्ग को आज के दिन अपनी पढ़ाई से संबंधित कुछ समाचारो की प्राप्ति हो सकती है। गणेश जी के हरे रंग की मूर्ति का आप को नियमित रूप से पूजन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। कुछ काम आपके अटक सकते हैं परंतु वो काम आज आपके बुद्धि बल और चातुर्य से द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन मैनेजमेंट से संबंधित कार्य करने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा और उपलब्धि भरा दिन रहेगा। प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। कंसल्टेंसी बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां या फिर कोई बड़ा काम मिल सकता है। घर में बुध यंत्र की स्थापना आपको करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 5।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज के दिन ससुराल वालों से किसी भी बात को लेकर बहस ना करें। जो भी कार्य करें, एकाग्रचित्त होकर उस कार्य में आगे बढ़ें। नियमित रूप से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके जीवन साथी के साथ आपके संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करता हुआ दिखाई देगा। जो काम अपने हाथ में लिए हैं वो काम आज के दिन द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। बिजनेस में आ रही समस्या दूर हो जाएगी। कोई बड़ी योजना आज के दिन आपके द्वारा क्रियान्वित की जाएगी। पार्टनरशिप आज के दिन थोड़ी सी बिगड़ सकती है। अतः अपने पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। पन्ना रत्न आपको धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी श्वास संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। कुछ चीजें भूलने की समस्या आज के दिन उत्पन्न हो सकती है। वहीं आज के दिन काम भी अटक सकते हैं। थोड़ा सा अपने कार्यों में तटस्थ रहें। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। आज के दिन कोई भी रिस्की काम में इनवेस्टमेंट ना करें। शत्रु और विरोधी भी आपके गलत समय का विपरीत समय का लाभ उठा सकते हैं। अत ऐसे शत्रुओं से सावधान रहें। बुधवार के दिन बिना नमक वाले मूँग बनाकर खाद्य पदार्थों का आपको सेवन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएगी। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक भावों से आप भरे रहेंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान आपके द्वारा किया जा सकता है और संस्कृति और अपनी रूचि से संबंधित कार्यों से आपको प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। बुधवार के दिन बुध ग्रह से संबंधित वस्तुओं का आपको दान करना सर्वोत्तम माना जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन फाइनैंशली आपकी समस्याओं को दूर करता हुआ दिखाई देगा। कुछ कार्य आपके अधूरे रह गए हैं तो वो माता पिता की सहायता से पूर्ण हो जाएंगे। जो दिक्कतें अब तक आपको झेलनी पड़ रही थी, उन दिक्कतों से आपको मुक्ति मिलेगी। किसान वर्ग को खेती बाड़ी से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जो भी किराणे के व्यापारी या मंडी के व्यापारी हैं उन सभी के लिए आज का दिन उत्तम लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। बुध के बीज मंत्र ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। राजनीति में अटके हुए काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं आज के दिन यात्रा आपके लिए कुशल और मंगलमय रहेगी। पारिवारिक स्थितियां आपके लिए सहयोगात्मक रहेगी। हर दिन बुद्ध स्त्रोत का पाठ नियमित रूप से आपको करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कुटुम्ब में आपके मान सम्मान को बढ़ाएगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नज़र आएंगे | कोई भी काम आपके अधूरे रह गया तो वो द्रुत गति से सम्पन होंगे। काम में आ रही दिक्कत और परेशानियां दूर हो जाएगी। आपके मन में अगर कोई भी भाव है तो आज के दिन अपने परिवार वालो के साथ वक्त जरुर करें। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। बुधवार के दिन बुधवार का व्रत और उपवास जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।
कुम्भ राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप जो कार्य करने जा रहे उसमे कन्फ्यूज होने की बजाये उस कार्य को एक कॉन्फिडेंस लेवल के साथ आगे बढ़े और करें। उस कार्य को अगर आपने ढंग से किया तो कार्य आज के दिन आपका संपन्न हो जायेगा। ददिहाल से आपके सम्बन्ध और अधिक मजबूत होंगे। दादा दादी के साथ में आपकी प्रगाढ़ता इस समय देखने लायक रहेगी। आज के दिन आपको अपने माता पिता के चरण स्पर्श कर के किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर जाना चाहिए। आज के दिन यात्रायें अधिक होंगी परन्तु वो यात्रायें सुखद और मंगलमय रहेगी। बुधवार को मूंग की दाल का दान आपको जरुर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 |
मीन राशि – चन्द्रमाँ आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन बाहरवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां अनर्गल बढ़ने से कुछ समस्यायें आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती है। अतः खर्च की स्थितियों से बचे। आज के दिन आपके पारिवारिक संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ आपकी बॉन्डिंग बढ़ती हुई दिखाई देगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। हर बुधवार को छोटी कन्याओं को हरे रंग के कपडे, भोजन और इसी रंग की चूड़ियाँ जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1 |