AAJ KA RASHIFAL 30 December 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है क्योंकि गुरु चन्द्र का गजकेसरी योग हालांकि चंद्रमा खर्च भाव में बैठा है। उसके बावजूद भी गुरु के साथ बैठा है तो खर्चों के साथ साथ आमदनी भी आपके जीवन में अधिक आज के दिन देखने को मिलेगी। कुछ कार्य जो कि आपके अटके हुए थे उनमें लाभ की स्थितियां आज आप प्राप्त करेंगे। परिवार का आपको पूर्ण सुख प्राप्त होगा। वहीं विदेशों से विशेष लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको देखने को मिलेगी जो युवक युवतियां बाहर जाकर जॉब करना चाहते हैं। ऑलरेडी विदेश में जॉब कर रहे हैं तो जॉब स्विच करने के भी अच्छे योग आज के दिन आपको प्राप्त हो सकते हैं। तिजोरी में मां लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा आपको जरुर रखनी चाहिए। इससे व्यापार में धन वृद्धि के योग सदैव बने रहें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 4।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। आपका सर्कल लेवल बढ़ेगा। वही वर्क प्लेस पर आपका काम दुगुना हो जाएगा। आज आप उन्नति और तरक्की के रास्ते तय करेंगे। प्रमोशन के योग पूर्ण बने हुए अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। वही व्यापारी वर्ग खासकर जो बड़ी इंडस्ट्री के मालिक है उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। बड़े आर्डर आपको इस समय प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन अनायास आपके जीवन में किसी अजनबी की एंट्री हो सकती है जो कि आपके जीवन की दिशा को बदलता हुआ दिखाई देगा। चांदी के सिक्के का आप को पूजन करना चाहिए। इससे आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 2 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके कार्यों में आपको थोड़ा सा अधिक इन्वॉल्व करेगा। यानि मेहनत करनी पड़ेगी। परंतु रात तक शाम तक आपको मेहनत का ये फल जरूर प्राप्त होगा। कोई बड़ी डील आज आपके द्वारा क्रेक हो सकती है। जिससे अधिकारी बहुत अधिक प्रसन्न हो सकते है और इसका फायदा आपको आने वाले समय में यानी भविष्य में देखने को मिलेगा। वहीं अगर आप अपना खुद का व्यापार करते है, बिजनस करते है तो बिजनस में अच्छे लाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिल सकती है। पिता का विशेष रूप से साथ और सहयोग आज के दिन आपके साथ बना रहेगा। चांदी की कोई भी वस्तु आपको खरीदनी चाहिए और उसे खरीद कर आप अपने मंदिर में जरुर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 8।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्योदय से भरा रहेगा। कुछ काम आपके अटके हुए हैं तो भाग्य के सहयोग से वो कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां भी समाप्त हो जाएगी। आज अपने मन में ठान ली है। उस कार्य को आप करके ही दम लेंगे। आज के दिन कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और भक्ति भावना से आज आप परिपूर्ण रहेंगे। माँ लक्ष्मी को खोए से बनी हुई मिठाई का भोग आज के दिन जरूर लगाएं। इससे जीवन में भी आपके मिठास बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 6।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्र आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा परंतु यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि आपके व्यापार को बढाने में आपको एक दिशा प्रदान करता हुआ दिखाई देगा और इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढेगा। ससुराल वालों से फाइनेंशियली हेल्प आज के दिन आपको प्राप्त हो सकती है और गुप्त या अचानक धन प्राप्ति के योग आज के दिन बने हुए हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसाथी को सोने से बनी कोई भी वस्तु गिफ्ट में देनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा 3।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छे वैवाहिक संबंधों के साथ हेल्दी रिलेशनशिप के साथ आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आपके मन में उनके लिए मान सम्मान और इज्जत बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज का दिन व्यापारी वर्ग नई योजनाओं का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक कर पाएंगे और इन्हीं योजनाओं से आपको अच्छा खासा लाभ भी प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन सोचे समझे काम तय समय पर पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। घर में बैठी हुई लक्ष्मी की प्रतिमा आपको सदैव घर में रखनी चाहिए। खड़ी लक्ष्मी नहीं बैठी हुई लक्ष्मी को आप घर में स्थापित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 2 |
तुला राशि – आपकी चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए श्वास संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति दिलवाएगा तो रोगों के प्रति आपको थोड़ा सा अवेयर रहना चाहिए। आज के दिन आपको किसी ऐसे मित्र से मुलाकात करेंगे जो कि आपको एक अलग मुकाम पर ले जाता हुआ दिखाई देगा। आश्चर्यजनक रूप से आपके जीवन में कुछ बदलाव की संभावना आज के दिन बनी हुई है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं यानी विरोधियों से सावधान रहना चाहिए और ननिहाल से आपको हर। तरीके से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को लक्ष्मी जी पर चढ़े हुए गुलाब जरुर भेंट करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 1।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार दिलवाएगा। वहीं पढ़ाई में छात्र छात्राओं को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। कलाकारों के लिए आज का दिन विशिष्ट है। आज के दिन आपको कोई विषेष ख्याति प्राप्त हो सकती है। सोशल मीडिया पर आपके वीडियो वायरल हो सकते हैं। आज के दिन की यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर सुहागिन महिलाओं को बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 8।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंशियली आज के दिन कुछ दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है पर कठिनाई के बावजूद आप लक्ष्य प्रधान होकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें करेंगे। नए वाहन की खरीदारी के पूर्ण योग आज के दिन बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज में आज आपको अच्छी सफलता मिलने के पूर्ण योग भी बने हुए हैं। मां के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर रहेगी। कारोबार में तरक्की के लिए चांदी की थाली खरीदें। संभव न हो तो चांदी का चौकोर टुकड़ा भी आपको खरीद कर अपने साथ सदैव रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 1।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के साथ में एक अच्छी ट्यूनिंग आज आपकी स्थापित होगी। एक दूसरे से संबंधों को समझेंगे और मैच्योरिटी से अपने संबंधों को आगे बढाने का प्रयास करेंगे। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको सौंपी जा सकती है। वहीं सहकर्मी भी आपको फॉलो करने का प्रयास करेंगे। आपके कार्य एकता की वजह से टीम वर्क की वजह से सफलता पूर्वक सम्पन्न होंगे। अपनी माता जी को सोने या चांदी से बनी हुई कोई भी वस्तु आपको गिफ्ट करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 5।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशिष्ट है। वर्कप्लेस पर कुछ बड़े डिसीजन आज के दिन आपको लेने पड़ सकते हैं। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। पेरेंट्स के साथ आपकी ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होती दिखाई देगी। आज के दिन आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। धन लाभ के लिए पंचधातु से बने लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को आपको खरीदना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 2 |
मीन राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर कदम उठाने का है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। आज के दिन जो भी यात्रा आप संपन करेंगे उसमें आपको बहुत ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। परन्तु आज के दिन आपके धनागमन के विशेष स्त्रोत अटक सकते हैं। आज के दिन ददिहाल पक्ष से विशेष लाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी। लक्ष्मी गणेश को सफेद मिठाई का भोग लगाकर कंजकों को बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा | 9 |
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]