Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 30 April 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 30 April 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पाँचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके करियर में आ रही दिक्कतों और समस्याओं को खत्म कर आपके जीवन में सफलता को सुनिश्चित करेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम की प्राप्ति होगी। आज के दिन आप अपने पैरेंट्स को गौरवान्वित महसूस करवाएंगे। वहीं आज का दिन अचानक धनलाभ की परिस्थितियों को आपके जीवन में लेकर आएगा। कोई भी कार्य अधूरे नहीं रहेंगे। कार्यों में आ रही दिक्कतों और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। सूर्य को मजबूत करने के लिए आज के दिन स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण जरुर करें। साथ ही ॐ राम रहीम रोम ससुर सूर्याय नमः मंत्र का जाप कम से कम तीन माला, पाँच माला या 12 माला अवश्य करें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – सात।

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनैंशली आज के दिन आपको अपने कार्यों के लिए स्ट्रगल करना पड़ सकता है। कार्यों को पूर्ण करने के लिए बहुत ज्यादा एफर्ट्स डालने पड़ सकते हैं। कुलीग यानी कर्मियों का साथ और सहयोग नहीं मिलेगा। अकेले ही आपको अपने मार्ग को तय करना पड़ेगा। आज के दिन अधिकारियों के द्वारा भी आपको काम का लोड अधिक रहेगा। आज के दिन आप अपनी बुद्धि को भ्रमित ना करें। निराशा को अपने जीवन में स्थान न दें और एनर्जेटिक होकर पॉजिटिव होकर अपने कार्यों को करेंगे तो आपके कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे। आज के दिन आपको अपनी मां का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। स्नान के बाद एक लोटे में जल लें और इसमें लाल, चंदन, लाल फूल, अक्षत और दुर्वा मिलाएं। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित जरूर करें। ऐसा करने से आपके सूर्य को मजबूती मिलेगी।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – पाँच।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और योग भरपूर देखने को मिलेगा जो काम आज अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को आप दृढ़ता से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन विदेशी कंपनियों से आपको अच्छे धनलाभ की स्थितियाँ देखने को मिलेगी। जो लोग डेकोरेटिव आइटम्स को इम्पोर्ट एक्सपोर्ट करते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और उत्तम लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। रविवार के दिन का आपको व्रत जरुर करना चाहिए। इससे सूर्य के शुभ फल आपको प्राप्त होंगे। शारीरिक कष्ट दूर होंगे और आरोग्य की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – छह।

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख साधनों से संपन्न रहेगा। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वहीं आज के दिन यात्रा करते समय आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। आज नमक का सेवन बिल्कुल भी न करें। खाने में दलिया, दूध, दही, घी, चीनी, गेहूं की रोटी आदि का सेवन जरूर करें। इससे भी सूर्य को मजबूती मिलेगी।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – तीन।

सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में। आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सी भावुकता से भरा रहेगा। आप बहुत स्ट्रांग है परन्तु अंदर आपके विचार चलते चले जाएंगे। अंदर से आपको अकेलापन महसूस होगा। आज के दिन अपने कॉन्फिडेंस को बनाए रखें। परिवार के साथ बैठे हैं। कोई भी समस्या हो तो उनके साथ शेयर जरूर करें। आज के दिन यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। क्रोध, क्रोध और आवेश में आकर कोई ऐसी बात न कहें जिससे आपके बनते काम बिगड़ जाएं। इसीलिए अपनी बुद्धि को भ्रमित ना होने दें और संयम और विवेक का इस्तमाल करें। सूर्य को मजबूत करने के लिए माणिक्य रत्न का धारण जरूर करना चाहिए। इसके अलावा सूर्य के उपरत्न, अमड़ा और सूर्य मणि का भी आप उपयोग कर सकते हैं।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – एक।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित कर के चलने का प्रयास करें। आज के दिन कोई भी कार्य ऐसा ना करें जिससे आप परेशानी में पड़ जाएं। आज के दिन अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ एक अच्छा और सही तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए सभी कार्य द्रुत गति से आज के दिन संपन्न हो जाएंगे। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ जरूर करें और इस दिन गायत्री मंत्र का जाप भी लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – आठ ।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके धन लाभ की स्थितियों में वृद्धि करेगा। आज के दिन आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्नचित नजर आएंगे। अटका हुआ इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिलने के पूर्ण योग बने हुए हैं। आज के दिन आपको अपने बड़े भाई बहनों की सहायता प्राप्त होगी और उनसे संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे। सूर्य कमजोर होने पर जातक को लाल और पीले रंग के वस्त्र, गुड़, सोना, ताम्बा, माणिक्य, गेहूं, लाल, कमल, मसूर की दाल और गाय का दान जरूर करना चाहिए।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – छह।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहना चाहिए। आज के दिन आपके कार्यों में आ रही दिक्कत और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अतः पिता से वाद विवाद की स्थितियों से बचने का प्रयास करें। जीवन साथी का आपको भरपूर साथ और सहयोग देखने को मिलेगा और सूर्य ग्रह को मजबूती मिलेगी। गाय को रोटी प्रतिदिन जरुर खिलाएं।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – सात।

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज लक फैक्टर काम कर जाएगा और निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को मनवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी और रोजगार की तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। मछलियों को आटे की गोलियां डालें और चीटियों को चीनी जरूर डालें।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – चार।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कार्य द्रुत गति से संपन्न होते दिखाई देंगे। आज के दिन संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। फाइनैंशली आज के दिन आपके काम बनते चले जाएंगे। माता पिता का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। माता पिता के चरण स्पर्श करने से सूर्य मजबूत होता है। उनकी आज्ञा का पालन करें और उनकी देखभाल जरूर करें।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – दो

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य सुखों में वृद्धि करेगा। आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने में आपकी पूर्णतया मदद करेगा। जीवनसाथी का साथ और सहयोग भरपूर मिलेगा और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन सम्मानित होने का है। आपको अपने खेल के माध्यम से सम्मान प्राप्त होगा। ॐ ब्राह्मण दिवाकर नमः मंत्र का जाप आपको करना चाहिए।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – छह

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके रोगों में आपको स्वास्थ लाभ दिलवाएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और काम बनते चले जाएंगे। आज के दिन इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन आपको गलत मित्रों की संगति से छुटकारा मिल ही जाएगा। आपके विरोधी या प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ कोई भी संयन्त्र नहीं रच पायेंगे। आज के दिन रूपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको ॐ जय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – नौ।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts