AAJ KA RASHIFAL 3 September 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज के दिन आपको बहुत केयरफुल होकर आगे बढ़ना पड़ेगा। काम में कुछ दिक्कतें और कठिनाइयां आपके मार्ग में रोड़ा बन सकती है, परंतु आपके हौसले अगर बुलंद रहे तो आज आप अपने सभी कार्यों को सही समय पर पूर्ण करने में सक्षम अपने आपको महसूस करेंगे। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत खुल सकते हैं। वहीं आज के दिन आपको संभल कर भी रहने की आवश्यकता है, क्योंकि मानसिक तनाव एक वर्ग को स्ट्रेसफुल आप तरीके से अपने दिमाग पर हावी कर सकता है, जिससे टेंशन थोड़ा सा फ्रस्टेशन थोड़ा सा गुस्सा आप पर हावी हो सकता है। इसीलिए आज के दिन अपने मन को शांत रखें। अपने कार्यों को शांतिपूर्वक सम्पन करें। काम को पूर्ण करने के बाद दूसरे कार्य को शुरू करें। तब आप अपने सभी कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण करने के लिए और मानसिक शांति के लिए एक मोती को पन्ने या चांदी में बनवाकर आपको अपनी रिंग फिंगर या फिर स्मॉल फिंगर में धारण जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 8 | AAJ KA RASHIFAL 3 September 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। जीवनसाथी के साथ में आपकी बॉन्डिंग आज के दिन गड़बड़ हो सकती। किसी बात को लेकर मतभेद और विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। अगर आपके जीवन में कुछ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसी चीजें चल रही है तो अब उसको ब्रेक करने का समय आ गया है। आप उसे तुरंत खत्म कर दें क्योंकि ये आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है और इससे आपका परिवार आपकी लाइफ बिखर सकती है। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी आपका ध्यान अपने काम में नहीं होने की वजह से नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। इसलिए अपनी कॉन्सनट्रेशन को बनाए रखें। मानसिक शांति आपके जीवन में होना बेहद आवश्यक है। पारीवारिक जो भी मुद्दे हैं उनको अपने परिवार में घर में ही छोड़कर अपने कार्यालय में आएं और वहां पर आप केवल अपने काम के बारे में सोचे। तभी आप अपने कार्य को निर्विघ्न संपन्न कर पाएंगे। क्रोध को नियंत्रित करने के लिए रोज सुबह स्नान करके सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और सूर्य देव का ध्यान आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। अतः आज का दिन आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकता है। विरोधी आपके काम में खलल डालने का प्रयास करेंगे। अतः आपको बहुत सजगता अपने कार्यक्षेत्र में बनानी पड़ेगी। काम में जितनी सजगता रखेंगे उतने ही काम तेजी से होते चले जाएंगे। आज के दिन ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने मन को थोड़ा सा धैर्य बनाएं और धैर्य के साथ अपने रिश्तों को संभालने का प्रयास करें। वर्क प्लेस पर नए कार्य की शुरुआत से बचें। रूटीन में जो काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। दैनिक जीवन में लाल वस्त्रों का उपयोग कम करें। लाल रंग उग्र प्रवृत्ति का प्रतीक है। आपको सफेद और क्रीम रंग के कपड़ों का चयन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पारिवारिक मुद्दों को खत्म करके एक सौम्यता अपने अंदर लाने का है। मन को शांत रखें और आध्यात्मिक भावों से आज आप भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग का डिस्ट्रक्शन आज के दिन दूसरी चीजों की तरफ हो सकता है। अपने डिस्ट्रक्शन को कम करें और अपनी पढाई में थोड़ा सा अधिक एकाग्र चिता के साथ आगे बढ़े। अपने मन को शांत करने के लिए एकाग्रचित्त करने के लिए और अपने क्रोध को कम करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना करें। इससे आपके क्रोध में कमी आएगी। मंगल भी शांत रहेंगे। साथ ही सुबह शाम घर की पूर्व दिशा में घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे क्रोध आपके कम होगा और आपका कॉन्सन्ट्रेशन बढ़ेगा। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 5। AAJ KA RASHIFAL 3 September 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थितियों के तौर पर प्रतिष्ठा से भरा हुआ है। अपनी फायनेंशियल कंडीशन को देखकर अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। घर में किसी बात को लेकर मां के साथ मतभेद हो सकता है। अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण करके अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन कोई भी बड़े फैसले लेने से बचें और नए वाहन की खरीददारी भी ना करें। आपका दिमाग शांत रखने के लिए आपको मोती का रत्न धारण करना चाहिए। ये आपके हार्मोन को कंट्रोल करेगा और आपको शांति प्रदान करेगा। आपको आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 9 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के साथ वाद विवाद की स्थितियां बढ़ सकती है। अत आज के दिन पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद है या कोई वैचारिक मतभेद है तो शांत रहकर अपने दिन को गुजारने का प्रयास करें, जिससे रिश्ते और अधिक ना उलझे। आज के दिन आप अपने हॉबी को थोड़ा सा समय देंगे और हॉबी से संबंधित कार्यों से मानसिक शांति का अनुभव भी करेंगे। आज के दिन वर्क प्लेस पर किसी से उलझने का प्रयास न करें। केवल अपने कार्य पर कॉन्सन्ट्रेट करेंगे तो आपके काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। क्रोध को शांत करने के लिए गणेश जी की नियमित रूप से पूजा आराधना करनी चाहिए। अगर संभव हो तो भगवान गणेश के अथर्वशीर्ष का पाठ नियमित रूप से करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 2 |
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा परंतु आज के दिन आपके विवाह से संबंधित कुछ निराशा आपको उत्पन्न हो सकती है क्योंकि वैवाहिक बातें आज आपकी थोड़ी सी नकारात्मक परिणाम लेकर आएगी, जिससे आपके मन में निराशा के भाव उत्पन्न होंगे। परंतु समय कभी भी एक सा नहीं रहता है। एक दो दिन बाद परिस्थिति आपके लिए नॉर्मल हो जाएगी तो पुनः प्रयास करें। आपको अपना मनचाहा लाइफपार्टनर जरूर प्राप्त हो जाएगा। गुस्सा शांत करने के लिए गले में लाल मूंगे के साथ साथ गणेश जी का पेंडेंट जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 7 | AAJ KA RASHIFAL 3 September 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सुख साधनों से भरा रहेगा। आज के दिन आपके मन में कोई भी विचार आ रहे हैं तो उन विचारों को विराम देना बेहद आवश्यक है। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और बुजुर्गों के द्वारा आपको ज्ञान और अध्यात्म की प्राप्ति होगी, जिससे आप अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण पा सकेंगे। रोजाना सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले धरती मां को प्रणाम करें। इसके बाद सबसे पहले दायां पैर अपनी जमीन पर रखें। बिस्तर छोड़ने के बाद कम से कम 15 मिनट तक किसी से भी बात न करें। ऐसा करने से आपका गुस्सा शांत होगा। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 1।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत खर्च की संख्या अत्यधिक बढ़ सकती है। अपने खर्च को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। आज के दिन आपको किसी के साथ भी वाद विवाद की स्थितियों से बचना है। केवल अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। गलत मार्ग की तरफ प्रेरित न हो तो आपके लिए ठीक रहेगा, वरना आपको नौकरी से निकाला जा सकता है। इस राशि के जातक क्रोध नाशक यंत्र का तावीज बनाकर अपने गले में जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 3 | AAJ KA RASHIFAL 3 September 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक लाभ की स्थितियों को बढ़ाएगा सर्कल लेवल बढ़ेगा। आज के दिन आपको अपने कार्यों में अधिक कॉन्सनट्रेशन से आगे बढ़ना पड़ेगा। तभी आप अपने कार्यों को नियमित रूप से पूर्ण कर पाएंगे और गत क्रोध शंकाएं नमः इस मंत्र का लगातार 51 दिनों तक रोज का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से क्रोध की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन नौकरी में सारी बाधाओं को दूर कर देगा। आज के दिन शांत रहकर अपने कार्यों को करने से आप अपने कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य रूठा हुआ है। इसीलिए आज के दिन कोई भी रिस्की काम में हाथ डालने से बचें। आज के दिन लॉटरी और शेयर मार्केट में भी निवेश करते समय सावधानी रखें। घर के प्रत्येक क्षेत्र यानि कोने कोने में कूड़ा और गंदगी नहीं होनी चाहिए। हर जगह साफ सुथरी होनी चाहिए। इससे आपके गुस्से पर नियंत्रण रख सकेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 1।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि को बढ़ाएगा। सहकर्मियों के साथ में एक अच्छा और मधुर व्यवहार रखें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। आज के दिन लोगों की सहायता करेंगे, जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और कोई विशेष कार्य आज शांति से अगर आप उस कार्य को करेंगे तो सफलता जरूर प्राप्त होगी। ऐसे शब्दों का उच्चारण करें जो कि मन को शांत रखने में सहायक हो यदि हो सके तो ॐ ध्वनि का उच्चारण सुबह 10 मिनट जरूर सुनें या फिर अपने मन में करें। मेडिटेशन करने से आपके मन को शांति प्राप्त होगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह आपके अंदर हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 9 | AAJ KA RASHIFAL 3 September 2022 in Hindi