Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 3 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

3 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 3 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः भाग्य आज आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। यात्राएं अच्छी और सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन आप धन कर्म के कार्यों में अपनी रूचि को बढ़ाएंगे। वहीं आज के दिन मां के आशीर्वाद से आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई विशेष समाचार की प्राप्ति भी होगी। दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को सिंदूर जरुर अर्पित करें और छोटी बच्चियों को उपहार जरूर प्रदान करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 3।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए मिले जुले फैक्ट लेकर आया है। आज के दिन कोई भी कार्य द्रुत गति में करने का प्रयास न करें। कोई भी यात्रा आज के दिन आपको संपन्न नहीं करनी चाहिए। खुद ड्राइव करके तो बिलकुल भी न जाएं। आज के दिन जानवरों से सावधान रहें। रुपए पैसे से संबंधित लेन देन के कार्यों में सजग रहें और शत्रुओं से सावधान रहें। दुर्गा अष्टमी के दिन विवाहित महिलाओं को श्रध्दा पूर्वक भोजन कराएं और श्रंगार से जुड़ी हुई चीजें उन्हें उपहार में जरुर दें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज के दिन आपको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति मां से जरूर होगी। इसलिए मां की विशेष रूप से पूजा आराधना जरूर करें। आज के दिन अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में। चुनौतियों प्रगति के रास्ते तय करेंगे। नहीं और नई योजनाओं का क्रियान्वयन आज के दिन आपके द्वारा किया जा सकेगा। इस दिन विधि पूर्वक मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा के बीज मंत्र का जाप करें। इस दिन व्रत का भी विशेष पुन्य फल प्राप्त होता है। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 7।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज के दिन संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़ा सा सावधान रहें। खासकर सर्दी, जुकाम जैसी समस्या आपको अपने जीवन में देखने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी के साथ में आपकी ट्यूनिंग बहुत ही बेहतर होती हुई दिखाई देगी। कोई काम आपका विशेष रूप से संपन्न हो जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। छोटी कन्याओं को दुर्गा का स्वरूप माना गया है। इस दिन छोटी कन्याओं की पूजा करें और उन्हें प्रसन्न रखने का प्रयास करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 9।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके व्यापार में आपके कैरियर में आपको अच्छी हेल्प करता हुआ दिखाई देगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं तो वे द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएँगे। काम में सारी बाधाएं आपकी दूर होंगी। भाई बहन का सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और घर में दुर्गाष्टमी का हवन आज के दिन हो सकता है। मां दुर्गा को लाल पुष्प अतिप्रिय तो दुर्गाष्टमी पर लाल पुष्प जरूर चढ़ाएं। इससे अशुभ ग्रहों की अनुकूलता बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । इसलिए आज के दिन आपको थोड़ा सा ध्यान रखकर अपने जीवन में आगे बढ़ना है। हालांकि समस्याएं लंबे समय तक नहीं रहेगी। आज के दिन कोई कार्य आपका द्रुत गति से संपन्न होता हुआ दिखाई देगा। पर प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में आपको सजग रहना होगा। आज के दिन से संबंध सुधरे हुए और सुदृढ़ तरीके से आगे बढ़ेंगे। अष्टमी के दिन मां दुर्गा की प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। श्रंगार का सामान उन्हें भेंट करें। ऐसा करने से अशुभ ग्रहों की अशुभता दूर होती है। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आत्मबल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और योग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कुछ काम आपके द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कन्फ्यूजन की स्थिति में आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की मदद अपने कार्यों में जरूर लेनी चाहिए। दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करें। इससे ग्रहों की शुभता में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4 |


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। आज के दिन आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बनने लगेगा। उसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कुटुम्ब से मान सम्मान प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन कोई विशेष कार्य आपका द्रुतगति से संपन्न होता हुआ चला जाएगा। घर की महिलाओं के लिए आज के दिन आप कुछ गिफ्ट की खरीदारी भी करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको ग्रहों की अशुभता को दूर करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेगा। कन्फ्यूजन की स्थिति हो सकती है। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी रहेंगे। आज के दिन ऑफिस जाकर लोगों की सहायता करेंगे, परन्तु वर्क प्लेस में कुछ कठिनाइयों का सामना आपके आपको आज के दिन करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों की सहायता से आप अपनी कठिनाइयों से निकल पाएंगे। आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचे। इस दिन व्रती महिलाओं की सेवा करें। उन्हें उपहार और भोजन जरूर प्रदान करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1 |


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः कर्ज की स्थितियों से आज के दिन आपको बचकर चलना चाहिए। कोई विशेष कार्य आज के दिन आपका संपन्न हो सकता है। यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी रखें। गलत कार्यों में इन्वॉल्व होने का प्रयास न करें, वरना आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा करने और घर में हवन करने से नौ ग्रहों की शांति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ रहेगा 4 |


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा आज के दिन आपके घर में बन सकती है और आज के दिन किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन के सोचने समझने की दिशा को सकारात्मक मोड़ प्रदान करेगी। दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा करें। महिलाओं को श्रंगार और छोटी बच्चियों को उपहार जरुर भेट करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहेगा। कामकाज की अधिकता की वजह से थोड़ी सी थकान का अनुभव आज के दिन आप कर सकते हैं, परंतु मन में जोश रहेगा। आप अपने कार्यों को सफलता पूर्वक संपन्न कर पाएंगे। अधिकारियों के द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको सौंपी जा सकती है और इस जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाते हुए भी दिखाई देंगे। दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा का व्रत जरूर रखें। हवन आदि से मां को प्रसन्न करें और इस दिन लाल कनेर के पुष्प मां को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 5 |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *