Uncategorized

AAJ KA RASHIFAL 3 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

3 november 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 3 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया। अचानक लाभ की स्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिल सकती है को विशेष लाभ आपको प्राप्त होगा। अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कलह का वातावरण हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। विदेशी कंपनियों के साथ कुछ बड़ी योजनाओं का आज के दिन क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर ईगो क्लैश हो सकता है। इसलिए थोड़ा सा शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। मीन राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए प्रत्येक शुक्रवार के दिन भगवान शिवजी को सफेद फूल चढ़ाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 5 |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहने वाला है। कुछ बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती आज। कोई विशेष कार्य संपन्न होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। मां का साथ और सानिध्य आपको हर क्षेत्र में मिलता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन थोड़ा सा कन्फ्यूजन और मानसिक अशांति का वातावरण आपके मन में रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन बहुत विचलित होता दिखाई देगा, पर एकाग्रचित होकर अपने कार्यों को करेंगे तो बड़ी सफलता आज आपके हाथ लग सकती है। वृषभ राशि वाले जातकों को शीघ्र विवाह के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक करेगा। 9।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए मेहनत के अनुरूप परिणाम की प्राप्ति आज के दिन हो सकती है। क्रोध और आवेश में बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं तो उन पर थोड़ा सा नियंत्रण करें। मिथुन राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए प्रत्येक गुरूवार के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल जरूर अर्पित करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वर्क के हिसाब से आज के दिन आप कुछ स्थान परिवर्तन की संभावना देख सकते हैं। आज के दिन कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मुकदमें आप पर चल रहे हैं तो उसमें आपको निश्चित रूप से विजय की प्राप्ति होगी। आज के दिन आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और काम द्रुतगति से संपन्न होते चले जाएंगे। कर्क राशि के जातकों को शुक्र विवाह के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरुर जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। जीवनसाथी के साथ में आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होंगे। आज के दिन लव रिलेशनशिप में है तो ब्रेकअप होने की संभावना बनी हुई है। थोड़ा सा अपने रिश्ते को सावधानी से हेंडल करें। ससुराल वालों के साथ में मतभेद खत्म हो जाएंगे और एक तालमेल देखने को मिलेगा। भाग्य के भरोसे न बैठें और अपने आप को कर्म प्रधान आज के दिन जरूर बनाएं। सिंह राशि के जातकों को शुक्र विवाह के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य कर अर्घ्य देना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके काम काज में कुछ व्यवधान ला सकता है। संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता का भाव आज के दिन आपके मन में उत्पन्न होंगे। आज के दिन कोई विशेष कार्य संपन्न होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। वर्क प्लेस पर आज के दिन कार्यों को करने में कठिनाई आ सकती है। परंतु आप अपने आपको लक्ष्य प्रधान बनाते हुए अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र विवाह के लिए प्रत्येक गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में हल्दी मिला हुआ जल जरूर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा। 7।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और सोच समझकर आगे बढ़ने का है। आज के दिन जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। धैर्य के साथ अपने कार्य को पूर्ण करेंगे तो आपके काम द्रुत गति से होते चले जाएंगे। हालांकि विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में कुछ दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ेगा। फिर भी लक्ष्य प्रधान बनते हुए आप अपने कार्य में सफलता जरुर प्राप्त करेंगे। आज के दिन अगर लव रिलेशनशिप में हैं तो खण्डित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। भगवान को पंचामृत अर्पित करें और आज के दिन उनका कीर्तन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। इसलिए आज का दिन थोडा सा स्ट्रगल से भरा रहेगा। किसान वर्ग के लिए आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। वहीं दूध डेरी और पशुपालन से रिलेटेड जो लोग काम करते हैं उनके लिए भी आज का दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज आपके शत्रु और विरोधी आपके कार्यों में व्यवधान डालने में सफल हो सकते हैं। अतः आज सजगता अधिक रखनी पड़ेगी। भगवान के चरणों को स्पर्श करें और उन्हें भोजन जरुर अर्पित करें। प्रसाद के रूप में आप भी उस भोजन को ग्रहण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और और शुभ अंक रहेगा। 6 |


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि। भाई बहनों का साथ और योग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। प्रॉपर्टी और जमीन से संबंधित कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन वर्क प्लेस पर अगर आईटी फील्ड से जुड़े हुए या बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो उसमें आपको बहुत बड़े और बड़े काम मिल सकते हैं। मान सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों के द्वारा आज आपको प्रमोट किया जा सकता है। भगवान को पीले वस्त्र आज के दिन जरूर अर्पित करें और इसे वर्ष भर सहेज कर अपने पास जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 9।


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपको वाणी से सफलता दिलवाएगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर भी अधिकारियों का साथ मिलेगा और एक टीम को लीड करने का सुअवसर भी आज के दिन आपको प्राप्त होगा। बुजुर्गों की सहायता से आप अपने ज्ञान में आज के दिन वृद्धि करेंगे और वर्क प्लेस पर अपने कार्यों को इमानदारी से कर अधिकारियों का विश्वास हासिल करेंगे। भगवान को फलों का भोग आज के दिन जरूर लगाएं। प्रसाद के रूप में आप भी ग्रहण करें। आपका शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


कुम्भ राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर आगे बढ़ने का जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न लें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। अपने बड़ों की सहायता से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। कोई बड़ा निर्णय आज के दिन आपको नहीं लेना चाहिए। जो खिलाड़ी हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। खिलाड़ियों को अपने मनमुताबिक परिणामों की प्राप्ति होगी। भगवान के लिए घी का दीपक जलाएं और खूब भजन कीर्तन आज के दिन करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 8।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च के स्थान में आज के दिन चन्द्रमा बैठे हैं। अत आज के दिन अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। इसके लिए आपको अपने मन और दिमाग दोनों को नियंत्रित करके चलना पड़ेगा। बैलेंस करके चलना पड़ेगा जितनी जरूरत है उतना ही खर्च करेंगे तो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज का दिन अधिकारियों से अच्छे तालमेल का है। आज के दिन आपके अधिकारी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग करेंगे और घर में आपके छोटे भाई बहन उनके मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनेगी। भगवान को ढेर सारे फूल आज के दिन अर्पित करें और उनके चारों चरणों को स्पर्श करके क्षमा याचना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7 |