Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 3 December 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

3 December 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 3 December 2022

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। कर्ज से मुक्ति आज के दिन आपको मिलती हुई दिखाई देगी। जो स्टूडेंट्स बाहर जाकर मैनेजमेंट की स्टडी करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष सफलता दायक रहेगा। आज के दिन अगर नौकरी की तलाश कर रहे और बाहर अब्रॉड में नौकरी करना चाहते हैं तो वो सपना भी पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। बचत योजनाओं से अच्छा लाभ भी आज के दिन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा ओर लाभ का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस शुभ दिन पर भगवान श्री कृष्ण का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बनी रहेगी। आकस्मिक लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर जाएगा। सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी और जो लोग आईटी फील्ड से जुड़े हुए हैं शिक्षण। व्यवसाय से जुड़े हुए उनके प्रमोशन और तरक्की के पूर्ण योग आज के दिन हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप 108 बार आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर अच्छी उपलब्धियां आज आपका स्वागत करती हुई दिखाई देगी। आज के दिन काम में बड़ा एमेंडमेंट आपके लिए लाभदायक साबित होगा जो युवक युवतियां अपने काम की शुरुआत कर चुके है। उनको आज के दिन काम में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आ रहा है तो वो रिजल्ट आप आज आपके लिए सकारात्मक रहेगा। घर में मेहमान आ सकते है जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। गीता जयंती यानी आज के दिन सुबह नहाकर भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में जाकर भगवान श्री कृष्ण को पीले फूल की माला जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्यवर्धक आज आपका दिन है कुछ काम आप के अटक गए या फिर बहुत लंबे टाइम से कोई पैसा अटका हुआ है तो आज आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। योजनाओं में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। भक्ति भावना से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। आउटर पे जाकर किसी की सहायता करने पर आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी और रिस्की कार्य जैसे लॉटरी शेयर्स क्रिप्टो ऐसे कार्यों के अंदर आज आपको विशेष सफलता के योग बने हुए हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भटकाव की स्थितियों को खत्म कर लेगा। आज के दिन जो भी यात्रा आपकी संपन्न होगी वो आप के लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। विशेष और आकस्मिक लाभ की परिस्थितयां आपको देखने को मिलेगी। अचानक लाभ के स्त्रोत आज आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। आय को बढाने के नए नए साधन आज आपको प्राप्त होंगे। गीता जयंती के दिन दो केले के पौधे आपको जरुर लगाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य जीवन के मधुर भावों को और अधिक बढ़ जाएगा। आज के दिन दाम्पत्य जीवन में आपको कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक लाभ उनसे मिलने की संभावना बनी हुई है। वही लव रिलेशनशिप में आप किसी को आज के दिन अपने प्रेम का इजहार करते हुए दिखाई देंगे और वो आपके प्रेम को स्वीकृत करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे और नौकरीपेशा लोगों को कुछ बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन सौंपी जा सकती है। तुलसी को जल में चढ़ाकर तुलसी को जल चढ़ाकर घी का दीपक तुलसी के पौधे में जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोग और शत्रु आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं। थोड़ा सा सतर्क होकर चलें। पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। अत अपने वजन का विशेष रूप से ध्यान रखें। योग मेडिटेशन प्राणायाम से अपने आपको जरूर जोड़ें। आज के दिन गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं पर ऐसे शत्रुओं को आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से परास्त करते हुए दिखाई देंगे। गीता जयंती वाले दिन से शुरू होकर लगातार 21 दिनों तक भगवान श्री कृष्ण को नारियल, एक नारियल तथा कुछ बादाम जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 5।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए नई ऊर्जा से भरा रहेगा। एनर्जेटिक दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर भी आप अपने करियर को लेकर थोडा सा ओरियंटेड होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपका फोकस बढ़ेगा और उस वजह से आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी और संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। गीता जयंती वाले दिन गुलाब जल व केसर मिश्रित गंगा जल से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंशियली आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुद्रढ़ रहेगा। अब तक जो फाइनेंशियल समस्यायें आपके जीवन में चल रही थी वो खत्म हो जाएगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मां का पूरा फाइनेंशियली सपोर्ट आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित अटकाव की समस्या आज के दिन खत्म हो जाएगी। नए घर का सपना आज आपका पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। कोई भी पेपर आप साइन करें तो उसे पढ़कर उसे देखकर फिर साइन करें। उससे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। गीता जयंती वाले दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर उन्हें पान का पत्ता जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। जो काम अटक अटके हैं वो काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। आप को जो तय समय में काम कर लेंगे उससे अधिकारी भी आपके ऊपर प्रसन्नचित होते हुए नजर आएंगे। प्रोपर्टी से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। मई इस समय अगर आपके कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद है तो उनका निपटारा भी हो जाएगा। गीता जयंती के दिन भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए तुलसी दल डालकर खीर का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वाणी से आज आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा जो कार्य अपने हाथ में लिए है उसे आप दृढ़ता से संपन्न करेंगे। तभी उन कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आपकी कुछ योजनायें साकार रूप लेगी और उससे भी आपको बड़ा फायदा मिलता हुआ दिखाई देगा। समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है। गीता जयंती वाले दिन भगवान श्री कृष्ण को तुलसी की माला जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। यश और कीर्ति चारों तरफ फैलेगी। वर्क प्लेस पर भी सहकर्मी आपके कार्यों में आपकी पूर्णतया सहायता करेंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर विचार करेंगे। आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो कि आपके व्यापार को बढ़ाने में आपकी पूर्णतया मदद करेगा। गीता जयंती पर सात कन्याओं को अपने घर पर बुलाकर खीर और सफेद मिठाई जरुर खिलाएं। ये कन्याएं नौ वर्ष से कम की होनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts