Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 29 September 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

29 september 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 29 September 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पारिवारिक मनमुटावों के कारण आपके दाम्पत्य जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। अतः आज के दिन अपने पारिवारिक मुद्दों को अपने दाम्पत्य जीवन के बीच में ना आने दें। कोई भी कन्फ्यूजन की स्थिति हो तो आज के दिन आप अपने घर के बड़ों की साथ सहायता और उनकी सलाह जरूर लें। आज के दिन वर्क प्लेस पर आपको अपने अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। परन्तु व्यापारी वर्ग को बहुत सोच समझ कर व्यापार में आगे बढ़ना पड़ेगा। मेष राशि के लोग मां दुर्गा को मालपुओं का भोग नवरात्रि के दौरान जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं को न्योता दे सकता है। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से आज के दिन आपको ख्याल रखना चाहिए। खान पान के साथ साथ आज के दिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना है क्योंकि वे आपके कार्य में खलल डाल कर आपको नुकसान की स्थितियां दिलवा सकते हैं। आज के दिन। आपकी सतर्कता से ही आप नुकसान की स्थितियों पर कंट्रोल पा सकेंगे। आज के दिन गलत आदत के शिकार न हों। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। इस राशि के जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा को रबड़ी का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे मां अवश्य प्रसन्न होंगी। आपका शुभ रंग नीला रहेगा और शुभ अंक रहेगा 4।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा नहीं है। पढ़ाई में कुछ बाधाएं और दिक्कतें आ सकती हैं। आज के दिन लक्ष्य से थोड़ा सा आपको दूर रहेंगे, जिससे आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। परंतु अपने मनोबल को बनाए रखना है और मेहनत करते चले जाना है। तभी आपको अपने लिए रिजल्ट सकारात्मक आने वाले भविष्य में देखने को मिलेंगे। संतान की तरफ से आज के दिन आपको चिंता जरूर रहेगी। उसके बिहेवियर और उसके आदतों पर थोड़ी सी नजर आज के दिन आपको रखनी चाहिए। साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन स्ट्रगल करना पड़ सकता है। मिथुन राशि वाले लोग मां दुर्गा को पपीते का भोग लगाकर लगाएं और नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा के समय यह प्रसाद जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8।


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक स्थिति आज के दिन थोड़ी फ्लक्चुएशन से भरी रहेगी। किसी भी पेपर को साइन करने से पहले उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल जरूर कर लें। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सतर्कता बनाए रखें। किसान को आज के दिन खेती बाड़ी में कुछ निराशा हाथ लग सकती है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। अतः ऐसे जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा को दूध या दूध से बनी हुई मिठाईयों का भोग लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1 |


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। आपके काम बनते चले जाएंगे। पराक्रम में वृद्धि और भाई बहनों का साथ योग आज के दिन आपको भरपूर मिलेगा। कोई विशेष कार्य में आज के दिन आपको सफलता प्राप्त होगी। रिस्की कामों में आज के दिन आप डालेंगे तो उसमें भी आप सफलता को सुनिश्चित करते हुए दिखाई देंगे। नवरात्रि में सिंह राशि वाले जातकों को मां दुर्गा को अनार का भोग लगाना उत्तम रहता है। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4 ।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों से आपको मुक्ति मिल जाएगी। आपके पारिवारिक सदस्यों का एक साथ एकजुट होकर आप के साथ खड़े रहना आपको हर क्षेत्र में सफलता जरूर दिलवाएगा। परंतु कुटुंब से आज के दिन आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज के दिन आपको अपने आपको और अपने परिवार को संभालना होगा। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें, वरना लाभ की स्थितियां नुकसान में बदल सकती है। कन्या राशि वाले जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा को खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।

तुला राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए रहने वाला है। कुछ मतभेद आज के दिन आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिल सकते हैं। वहीं परिवार में सामंजस्य और तालमेल की कमी दिखाई देगी। आज के दिन आपको अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। उनके साथ बैठकर आध्यात्मिक चर्चाओं पर। आज के दिन आपको अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहिए। आज के दिन आप उनका एक्सपीरियंस आपके काम आएगा और उनके एक्स्पीरियंस से आपको अपनी समस्याओं के कुछ नए उपाय सरल उपाय मिल ही जाएंगे। मां दुर्गा की पूजा करते समय तुला राशि वाले जातक सिंगाड़े के सिंघाड़े का भोग मां को जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 5 |


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा खर्च की स्थितियों से भरा रहेगा। जो बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं उनको आज के दिन लाभ की स्थितियां भी देखने को मिलेगी। आज के दिन सर्कल लेवल से सर्कल से आज के दिन आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। आज के दिन आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर आपको आज के दिन चलना चाहिए। चैत्र नवरात्रि में आपको वृश्चिक राशि वाले जातकों को गुड़ का भोग मां को जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 3।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आज स्वतः ही आपका उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। वर्क प्लेस पर कॉन्फिडेंस लेवल आज आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कोई बड़ा टेंडर आज के दिन आपको मिल सकता है। कोई बड़ी योजना पर आज के दिन आप काम करते हुए और क्रियान्वित करते हुए। दिखाई देंगे। आज के दिन पिता से आर्थिक मदद मिलने के भी योग बने हुए हैं। इस राशि वाले जातकों को मां दुर्गा की पूजा आराधना के समय पान के बीड़े का भोग मां को जरुर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 9।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। गांवों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। कुछ नए आइडियाज़ आज के दिन आप अपने वर्क प्लेस पर अप्लाई करने का प्रयास करेंगे। परंतु आज के दिन पहले नए आइडियाज को अपनी टीम के साथ डिस्कस करके ही आगे बढ़ें। आज के दिन सरकारी कर्मचारियों को अनचाही ट्रांसफर भोगनी पड़ सकती है। चैत्र नवरात्रों में मकर राशि वाले लोगों को मां दुर्गा को नारियल का भोग जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 2।


कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उतना अच्छा नहीं है। खासकर जो है जुड़े हुए उनको आज के दिन मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। वहीं हैंडीक्राफ्ट और पशुपालन से रिलेटेड जो लोग काम करते हैं उनको आज के दिन बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बने हुए हैं। आज के दिन राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और राजनीतिज्ञों के माध्यम से आप अपनी समस्याओं को सॉल्व करते हुए दिखाई देंगे। कुंभ राशि वाले जातकों को मां दुर्गा की पूजा में हलवा जरूर अर्पित करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। यात्रा करते समय आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है। अपने सामान का ध्यान रखना है क्योंकि वो चोरी हो सकता है। आज के दिन खुद ड्राइव करके कहीं पर बिना किसी के मिथ्या बातों पर भरोसा आपको नहीं करना है। अपने विवेक और बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। तभी आप अपनी समस्याओं को आज के दिन कम कर पाएंगे। नवरात्रि के समय मां दुर्गा की आराधना करते समय मीन राशि वाले जातकों को पंचम मेवे का भोग जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1 |

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *