Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 29 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

29 NOVEMBER 2022 RASHIFAL

AAJ KA RASHIFAL 29 November 2022

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहना चाहिए। काम में दिक्कतें परेशानियां जरूर। रहेगी। परंतु यदि आपके हौसले दृढ़ रहें तो आप इन परेशानियों को पार कर जाएंगे। आज के दिन आपके अधिकारियों से किसी भी बात पर लेकर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। उनको विश्वास में लेकर काम करें। आज के दिन आपके लाइफ में होने वाली घटनाएं आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगी और आपके आज का प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन दूरगामी यात्राएं करने से आपको बचना चाहिए। रोज रात को किसी काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। यह उपाय आपको राहू और केतु की बुरी नजर से बचाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 3।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्य वर्धक रहेगा परंतु आज के दिन आपको सोच समझकर निर्णय लेने होंगे क्योंकि निर्णय अगर आपने गलत लिया तो भाग्य भी आपका साथ नहीं देगा। आज के दिन जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको थोड़ी सी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। परंतु उसके बाद आपको नौकरी से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति हो जाएगी। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और वायु यात्रा आज के दिन संभव है। नित्य मछलियों को आटे की गोलियां आप को खिलानी चाहिए। इस उपाय से आपके ऊपर राहु केतु का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 5।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। कुछ काम आपके अटक सकते हैं। आज के दिन ऑफिस के कामों में हाथ डालना ठीक नहीं है। अतः रोजमर्रा के कार्यों को ही पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन दूरगामी यात्रा भी संभव होगी परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जानवरों से थोड़ा सा आज के दिन आपको सावधान रहना चाहिए। इस अवधि में भगवान गजानन की पूजा करना भी शुभ फलदायी रहता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 1।


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके जीवन साथी के साथ मनमुटावों को बढ़ा सकता है। बात तलाक तक पहुँच सकती है अतः अपनी बातों को बढ़ाने की अपेक्षा शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें आपको सकारात्मक कदम उठाने की संभावना बढ़ेगी। आज के दिन आपके भक्ति भावों से लोग ओत प्रोत रहेंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा बन सकती है। राहु और केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए 11 नारियल बहते हुए जल में जरूर प्रवाहित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं पर विजय दिलवाएगा। आप को प्रत्येक कदम में फूंक फूंककर आगे बढ़ना पड़ेगा। रुपए पैसे से सम्बंधित कार्यों में सजगता रखें। गलत संगति से बचें और आज के दिन कोई भी बड़े और रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट ना करें। नित्य गाय और कौवे की रोटी खिलाने से आपके ऊपर राहू और केतु के बुरे प्रभाव का असर नहीं होगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकता है। अतः आज के दिन आपको शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाना चाहिए। आज के दिन आध्यात्मिक भावो से भरे रहेंगे। आत्मिक चिंतन की तरफ आप ज्यादा अग्रसर रहेंगे। एकांत में रहकर आत्म मंथन करना आज आपको उचित लगेगा। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा अधिक कॉन्सनट्रेशन से पढ़ाई करनी पड़ेगी और यदि आपका कोई परिणाम आना है तो थोड़ा सा निराशाजनक रहेगा। पर आपको आशावादी रहकर सतत प्रयत्न करने है ताकि आप अपने परिणामों को अपने लिए सकारात्मक कर सकें। शनिवार के दिन संध्याकाल में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और नित्य पूजा के समय ॐ नमः शिवाय का जाप करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक संपन्नता को थोड़ा सा डांवाडोल कर सकता है। आज के दिन फाइनेंशियली कुछ समस्यायें आ सकती हैं। कुछ अचानक आए खर्चों से आप आज के दिन परेशान रहेंगे। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहिए और अपने वर्क प्लेस पर नियंत्रण प्रयास करते हुए अपने जीवन में आपको आगे बढ़ना चाहिए। घर पर बड़े बुजुर्गों की सेवा करें। साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी जरूर लें। इस उपाय से आपके ऊपर से राहु केतु का दुष्प्रभाव खत्म हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो आपके भाई बहनों की सहायता से पूर्ण होते चले जाएंगे। कामों में आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। हॉबी में आज आपका मन अधिक लगेगा और हॉबी से आप प्रसिद्धि भी हासिल करेंगे। किसी भारी वस्तु से घर में पांच किलो का अनाज दबाकर रखें। इस उपाय से राहु और केतु के अशुभ प्रभाव शुन्य हो जाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 8।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा। बुजुर्गों का आपको साथ और मार्गदर्शन जरुर मिलेगा। आज के दिन प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से मुक्ति मिल जाएगी। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वर्कप्लेस पर कठिनाई के बावजूद आप अपने कार्यों को दृढ़ता पूर्वक संपन्न कर लेंगे। नित्य स्नान के बाद माथे पर चंदन का तिलक लगाकर गायत्री मंत्र का जाप जरुर करें। ये उपाय आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।


मकर राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः मन में कुछ भय की स्थितियां आज के दिन बन सकती है। कोई अपने परिवार के सदस्यों से आप विचार विमर्श करके ही किसी निर्णय पर पहुंचे। आज के दिन ददिहाल से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज के दिन रिस्की काम करना ठीक नहीं। इसीलिए रूटीन के कार्यों को संपन्न करें। राहु केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए पैर में काला धागा बांधे। साथ ही शनिवार के दिन काले कपड़ों का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा 9 |


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां अनर्गल बढ़ सकती है। अतः अपने खर्चों पर नियंत्रण करके चलें। आज के दिन अनर्गल खर्च से बचें। आज के दिन आपके जीवन में कुछ बड़ा उतार चढ़ाव होने की संभावना बनी हुई है आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं और आपको नौकरी से भी निकाला जा सकता है। प्रतिदिन राहू के बीज मंत्र केतू के बीज मंत्र का जाप करने से आपके ऊपर दोनों ग्रहों की काली छाया नहीं रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा। बड़े भाई बहनों की सहायता से आप अपने ऊपर से किसी संकट का हल निकाल लेंगे। आज के दिन आप अपने कार्य की नई ब्रांच खोलते हुए दिखाई देंगे। कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करना चाहते हैं तो थोड़ा साथ रूक करें। राहु केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राहु भगवान शिव जी की पूजा आराधना जरूर करें। साथ ही दो रंग के कुत्तों को रोटी जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts