AAJ KA RASHIFAL 29 March 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का सहयोग भरपूर मिलेगा। उनसे आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां भी आज के दिन देखने को मिलेगी। कन्फ्यूजन की स्थिति से आज के दिन आपको बाहर निकलना चाहिए। ददिहाल वालों से कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। अतः अपने रिश्तों में किसी भी प्रकार की मिसअंडरस्टैंडिंग को स्थान न लेने दें। आज के दिन विदेशी कंपनियों से आपका टाईअप रहेगा और कोई विदेशी अपॉर्च्युनिटी आज आपको मिलेगी। अष्टमी की रात 12:00 बजे के बाद अपने घर के मुख्य दरवाजे पर शुद्ध घी का दीपक जरुर जलाएं इससे दुर्भाग्य दूर होता है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – चार।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों को खत्म कर देगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको जरुर मिलेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। परंतु जो विदेशों में कार्यरत कर्मचारी हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा चैलेंजिंग रहने वाला है। आज के दिन आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण नहीं हो पाएगी। थोड़ी सी खिन्नता जरूर रहेगी पर प्रयास करते चले जाइये। आज नहीं तो कल आपको रिजल्ट जरुर मिलेगा। आज के दिन गवर्नमेंट कर्मचारियों को रुका हुआ इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है। किसी दुर्गा मंदिर में जाकर आठ कमल के फूल मां को जरुर अर्पित करें। इससे मां प्रसन्न होंगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – आठ।
मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सरोकारी स्थिति वाला रहेगा। आपको अपने कुटुम्ब से परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं वर्क प्लेस पर भी आपके अधिकारियों से आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर कार्य करेंगे और रिस्की कामों में किया गया इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस दिन किसी योग्य पंडित से दुर्गा सप्तशती का पाठ अपने घर में जरूर करवाएं। इससे आपके घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – एक।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके। खर्च की स्थितियों को नियंत्रित कर। उत्तरोत्तर लाभ दिलवाएगा। परंतु आज के दिन जो भी लोग नौकरी पेशा हैं उनको अपने अधिकारियों से ट्यूनिंग बनाकर रखनी है। कुछ छोटी सी बात को लेकर मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट हो सकती है। आज का दिन उन युवक युवतियों के लिए बेहतरीन रहेगा। जो कि रोजगार की तलाश कर रहे हैं। आज के दिन आपको कुछ विशेष अवसर अपनी प्रतिभा को दिखाने के भी प्राप्त होंगे। किसी कुंवारी ब्राह्मण कन्या को उसकी पसंद के कपड़े जरूर दिलवाएं। साथ ही कुछ उपहार भी उन्हें भेंट करें।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – चार।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन के आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा। अचानक लाभ से आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सर्कल और लेवल में प्रगति होगी। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको आज के दिन थोड़ी सी निराशा हो सकती है। किसान जो खेती बाड़ी करते हैं उनके लिए आज का दिन उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। नौ कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन जरूर करवाएं। भोजन में खीर जरूर बनाएं और कन्याओं को उपहार भी दें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – दो।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको अपने अधिकारियों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वे कार्यों की आपकी प्रसंशा करते हुए दिखाई देंगे। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट सकारात्मक रहेगा। व्यापारी वर्ग व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर कार्य करेंगे। आज के दिन यात्राओं में अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। अजनबी पर भरोसा बिल्कुल भी न करें। 11 सुहागिन स्त्रियों को लाल चूड़ियां और सिंदूर भेंट करें। इससे धन लाभ होने के योग बनेंगे।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – पाँच
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और कार्यों को सिद्ध करने का रहेगा। आज के दिन आपको अपने भाग्य से रिलेटेड कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। नवीन कार्यों की रूपरेखा आज के दिन तैयार हो जाएगी। व्यापारी वर्ग आज के दिन अपने पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनाकर चलें क्योंकि पार्टनरशिप बिगड़ सकती है। आज के दिन अगर दाम्पत्य जीवन के सूत्र को अगर आप नहीं अपनाएंगे तो निश्चित रूप से विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। विवाह योग्य युवक युवतियों को आज के दिन अपने लाइफ पार्टनर के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। माता के मंदिर में फल जैसे अनार, सेब आदि का भोग जरूर लगाएं बाद में इन्हें गरीबों में बांट दें।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – तीन।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप खुद खड़े रहकर अपने कार्यो को पूर्ण करेंगे तो आपके कार्यों में आप बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में भी प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन इच्छाओं का सम्मान जरूर करें। आज के दिन शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। शिक्षा और अध्यन अध्यापन में आज आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। किसी देवी के मंदिर में माँ के श्रंगार की पूरी सामग्री भेंट करें। इससे आपकी परेशानियां कम होगी।
शुभ रंग – संतरी
शुभ अंक – नौ।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। जो योजनायें अटकी हुई थी वो चल निकलेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। बड़ी बड़ी कंपनियों के साथ आज आपका टायप रहेगा। मा का आपको पूरा सपोर्ट आज के दिन देखने को मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी आपकी सुधरेगी। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग का डिस्ट्रक्शन आपको नुक्सान दिलवा सकता है और लक से भ्रमित कर सकता है। अतः थोडा सा अपने कॉन्सन्ट्रेशन को बनाए रखें। पानी वाले नारियल को सिर से तीन पाँच, सात और 11 बार घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – सात।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करना है। शत्रु बाधा का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन शत्रुओं से सावधान रहें। रूपये पैसे से संबंधित कार्यो में आपको सफलता प्राप्त होगी। माँ के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचने का प्रयास करें। आज के दिन आपको अपने भाई बहनो का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। महागौरी के स्वरूप को दूध से भरी टोकरी में विराजित कर चांदी का सिक्का चढ़ाएं। फिर सिक्के को धोकर हमेशा अपनी जेब में रखें। इससे धन आपके पास रुकने लगेगा।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – आठ।
कुम्भ। राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन विद्या अध्ययन में आ रही दिक्कते समाप्त हो जाएगी और विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। आज के दिन संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और खेल कूद में वो आपको गौरवान्वित महसूस करवाएगी। आज के दिन खिलाड़ियों के लिए बहुत ही अच्छा और उत्तम लाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। पीपल के 11 पत्ते लायें और उन पर श्री राम लिखकर पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। इससे सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएगी।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – एक।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनैंशली आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगा। कुछ समस्याएं थी जो अब तक चल रही थी वो समाप्त हो जाएगी। भूमि भवन, वाहन जैसे सुखों से परिपूर्ण रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में जो रुकावटें चल रही थी वो अब समाप्त हो जाएगी। नए घर का सपना आज आपका पूरा होगा। कुटुम्ब में किसी से भी ना उलझे शांत रहकर अपने रिश्तों को संभालने का प्रयास करें। आज के दिन दादा दादी का आशीर्वाद और उनसे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस हफ्ते लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए पान में गुलाब की पंखुड़ियां रखकर उसे मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – छह।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali