AAJ KA RASHIFAL 29 July 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए व्यापारिक दृष्टि से थोड़ा सा उथल पुथल से भरा रहेगा। व्यापारी वर्ग को किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आ रही बाधा के कारण पूरे दिन बिजी रहना पड़ सकता है। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आपको आर्थिक मदद आज के दिन प्राप्त होगी। उनके स्वास्थ का थोड़ा सा विशेष रूप से ध्यान आज के दिन आपको रखना चाहिए। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित अटके हुए काम आज के दिन द्रुतगति से संपन्न होंगे। बरगद के पेड़ पर मंगलवार और शनिवार के दिन कच्चा दूध, चीनी और तिल आपको जरुर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक रहेगा 2। AAJ KA RASHIFAL 29 July 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सफलता दायक रहने वाला है। आज के दिन कोई विशेष कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी, जिससे आज आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज आपके मनवांछित इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन आपकी दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। राजनीति में अटके हुए कार्य आज आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। अपने बटुए में चांदी का टुकड़ा जरूर रखें। इससे केतु की स्थिति और अधिक मजबूत होगी और उसके दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 1 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर गया था। आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों से छुटकारा मिल जाएगा। प्रोफेशनल लाइफ में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपके अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्नचित नजर आएंगे। वहीं व्यापारी वर्ग को कोई इम्पोर्टेन्ट काम के लिए दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए आज के दिन सुखद और मंगलमय रहेगी। कुत्तों को दूध और रोटी जरूर खिलाएं। किसी कुत्ते को घर में जरुर पालें। ऐसा करने से केतु ग्रह मजबूत होगा। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 3 ।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेगा। शैक्षिक रूप से आज आप बहुत सफलता प्राप्त करेगें। आपके नाम और प्रसिद्धी में लगातार वृद्धि होगी। आप अच्छे स्वास्थ का आनंद लेगें। आत्मविश्वास का स्तर भी आज आपका उंचा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान रखेंगे। आज के दिन आपके किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, परन्तु कोई यात्रा आपके जिस भी उददेश्य से हो रही उददेश्य जरुर सफल होगा। प्रतिदिन सुबह माथे पर केसर का तिलक लगाकर निकलें। इससे आपको केतु के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी और केतु मजबूत होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 6 |
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणामों से भरा रहेगा। आज के दिन आपको कोई भी कार्य करना हो तो आपको अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर आगे बढना चाहिए। कार्यों में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। कर्मचारियों के साथ एकता बनाए रखें और उनके साथ मिलकर कोई भी कार्य को करें। यानि टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो आज आप अच्छा सब अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम परिणाम है। विदेशी कंपनियों के साथ आज आपका टायअप कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको व्यापार में प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा पर खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण करने की आवश्यकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलें। अपने दाहिने हाथ में बिना जोड़ वाली चांदी की अंगूठी पहनें और गले में चांदी का चैन जरूर पहनें। इससे केतु के दुष्प्रभाव से बचा जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 7 | AAJ KA RASHIFAL 29 July 2022 in Hindi +
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्यों में आप सफलता प्राप्त करेंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ बना हुआ है। व्यापारी वर्ग अपने काम की नई ब्रांच खोलते हुए दिखाई देंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में उन्नति और तरक्की आज के दिन प्राप्त हो सकती है। आज के दिन मैन्युफैक्चरर कोई भी काम में बड़ा ऑर्डर हासिल करते हुए दिखाई देंगे। पक्षियों को प्रतिदिन सात प्रकार के अनाज आपको खिलाने चाहिए। ये उपाय केतू को और अधिक मजबूती देगा। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 3 ।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। कुछ लोगों को आज के दिन आपके कार्यों से जलन ईष्या महसूस होगी। ऐसे लोगों से थोडा सा बचकर रहें। आज के दिन अपने बिजनस पार्टनर के साथ में आपकी ट्यूनिंग बहुत अच्छी होगी, जिससे आप कई महत्वपूर्ण फैसले आज के दिन ले पाएंगे। आज के दिन काम में बदलाव की आवश्यकता है और जो भी बदलाव है वो आज आपको जरूर प्रैक्टिस करनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग आपको अपने कार्यों में देखने को मिलेगा। आज के दिन या विद्यार्थी का कोई रिजल्ट आ है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। तुला राशि वाले जातकों को केतू को मजबूत करने के लिए किसी जरूरतमंद को भूरे रंग के वस्त्र जरूर दान करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा 8 ।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने लक के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। यानि आप जो भी कार्य करने की ठान आएंगे। उस कार्य में आप जरूर सफलता आज के दिन प्राप्त करेगें। आज के दिन नौकरी में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। अच्छी नौकरी आज के दिन आपको प्राप्त होगी। आज के दिन नौकरी चेंज करने का मन बना चुके हैं तो उसके लिए भी आपको कई सुअवसर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन धन बल के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आध्यात्मिकता से भरे रहेंगे। केतु को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन अपने माथे और गर्दन पर हल्दी का तिलक जरूर लगाएं | आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा 5। AAJ KA RASHIFAL 29 July 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा क्योंकि आज आपके जीवन साथी आपको खुशी देने का हर संभव प्रयास करेंगे। जीवनसाथी का साथ और सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप अपने अटकाव की स्थितियों से बाहर निकल जाएंगे। आज के दिन आप को जानवरों से सावधान रहना चाहिए। यात्रा करते समय सतर्क रहें और कोई भी बड़े निवेश से आज के दिन बचें। मंगलवार के दिन मंदिर में लाल झंडा जरुर दान करना चाहिए। इससे केतु का ग्रह मजबूत होगा। आप का शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा । 8 ।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अधिकारियों के साथ में आपको आगे बढ़ने का रहेगा। आज के दिन अधिकारियों की सहायता आपको प्राप्त होगी। आप अपने कार्य को सजगता पूर्ण पूर्वक पूर्ण कर पायेंगे और आप आज के दिन पुरस्कृत भी अपने कार्यों के लिए किए जा सकते हैं। आज के दिन आपकी कोई खोई हुई तो आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में कुछ नया करते हुए दिखाई देंगे। अगर केतु के दुष्प्रभाव से आप बचना चाहते हैं तो प्रतिदिन नियमित रूप से पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर जरुर पीयें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 5 |
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन सामान्य आपके लिए बना हुआ। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन आपको अपने अफसरों से संपर्क करना पड़ेगा। आज उनकी मदद भी आपको लेनी पड़ सकती है। आज के दिन आपको अपने कार्यों में कोई भी कोताही या लापरवाही नहीं करनी चाहिए। रिलैक्स होने के लिए पिछले प्रार्टी से अपने कार्यों को पूर्ण करें। विरोधी आपके काम में षड्यंत्र रचने का प्रयास करेगें। ऐसे लोगों से थोडा सा बचकर और सावधान होकर चलने की आवश्यकता है। अपने कानों में सोने से बना हुआ कोई भी आभूषण पहनें। केतु के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। आपका शुभ रंग फीका मैरून और शुभ अंक रहेगा 6 | AAJ KA RASHIFAL 29 July 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और साहित्य से संबंधित कार्यो में आपकी एकाग्रता बढती हुई दिखाई देगी। साहित्य जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धन के कार्यों में आज आप अपना मन लगाएंगे। आज के दिन अपने व्यावसायिक स्तर पर आपको कुछ कठिनाईयों का सामना जरूर करेगें, परन्तु इन कठिनाईयों को पार शाम तक जरूर कर डालेंगे। आज के दिन कैरियर में बाधायें उत्पन हो सकती है, परन्तु आपका कॉन्फिडेंस आपके करियर में सारी बाधाओं को दूर करने में आपकी सहायता करेगा। दूध पीने से केतु के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है और केतु को मजबूती भी मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा। 1 | AAJ KA RASHIFAL 29 July 2022 in Hindi +
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali