Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Featured, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope |Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। कुछ विशेष कार्य आपके संपन्न होने जा रहे हैं जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्नचित नजर आएगा। परंतु उन कार्यों में कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में ना ले अन्यथा परिणाम उल्टे मिल सकते हैं। आज के दिन जो भी मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं उनको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बने हुए हैं। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आज के दिन आपके जीवन में रहेगी। वहीं शेयर मार्केट, लॉटरी, जुआ, सट्टा जैसे भी जो शॉर्ट टर्म वाले काम होते हैं जो शॉर्टकट से धन प्राप्ति के वर्क होते हैं। उन सभी कार्यों के अंदर आज आपको सफलता प्राप्त होगी। बेसन के लड्डू आज से देव गुरु बृहस्पति को भोग लगाएं और इसके बाद उन लड्डुओं को गरीब लोगों और जरूरतमंद लोगों में वितरित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा खर्च की स्थितियों को बढ़ाने वाला रहेगा। खर्च की स्थितियां अनर्गल बढ़ने से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अतः अपनी परिस्थितियों पर थोड़ा सा नियंत्रण कर के आज के दिन आपको आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें क्योंकि वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतें और परेशानियां आज आपके लिए खड़ी रहेगी। थोड़ा सा अग्रेशन और गुस्सा। ताकि आप अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर पायें और कोई भी आपसे आहत ना हो। रात्रि में चने की दाल पानी में भिगो दें और अगली सुबह अपने घर के आस पास किसी श्यामा गाय को जरुर खिला दें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा सात ।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए उत्तरोत्तर लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। हालाँकि काम में कहीं न कहीं अड़चन जरूर आएगी परंतु इन अड़चनों को आप अपने सर्कल की सहायता से दूर करते हुए समाप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन टीचिंग लाइन से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे और नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन बहुत ही उपयुक्त रहेगा। अपनी नाभि, मस्तक और सिर पर केसर का तिलक जरूर लगाएं और केसर मिश्रित गाय के दूध का सेवन भी जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए कर्म प्रधान रहने वाला है। काम में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ वर्क प्रेशर की वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव भी रहेगा। अधिकारी आप पर काम थोपे जाएंगे और आप उन्हें मना नहीं कर पाएंगे। उन कार्यों को करने में आप अपने आप को असमर्थ महसूस करेंगे। आज के दिन कुछ रुकावटें परेशानियां भी आपके कार्य में रोड़ा बनकर खड़ी रहेगी। आज के दिन आपको धर्म कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। अपने बेडरूम में प्रतिदिन सफेद रंग के ताजा फूल लगा दें। अगर सफेद फूल आपके लिए प्रतिदिन संभव न हो तो सफेद फूलों की तस्वीर भी आप अपने बैडरूम में लगा सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा छह।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक नहीं है। थोड़ा सा संभलकर चलें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। डिसिज़न लेते समय बहुत ज्यादा सावधानी से आपको आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन आपकी इच्छाओं का सम्मान जरुर होगा और आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। आज के दिन टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को विषेश लाभ की परिस्थितियां अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगी। पर पिता से वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न ना होने दें। गृह कलेश से मुक्ति प्राप्त की प्राप्ति के लिए सुहागिन स्त्रियों को लाल सिन्दूर दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोडा सा भ्रम की स्थितियों को बढ़ा सकता है थोड़ा सा कन्फ्यूजन आज आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने में हो सकता है आपका हितैषी कौन है आपका शत्रु कौन और आपका मित्र कौन है? इसे आज आप पहचान नहीं पाएंगे और इसका नुकसान भी आपको झेलना पड़ सकता है। इसीलिए आज के दिन बहुत ज्यादा सतर्क रहें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। बहुत ज्यादा भावुकता में किसी के साथ भी अपने मन की बातों को शेयर ना करें। एक नारियल कुछ बादाम कर भगवान विष्णु के मंदिर में भगवान श्री हरि को अर्पित जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक तौर पर सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। व्यापारी वर्ग के लिए कुछ पार्टनरशिप में जो काम करने हैं, उनके लिए आज का दिन इतना अच्छा नहीं है। इसलिए अपने पार्टनर की भावनाओं को आहत करके कोई भी कार्य ना करें। आज के दिन अगर नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो स्वतंत्र रूप से कार्य करें। आपकी पत्नी के साथ में आपकी नोक झोक आज के दिन संभव है। झगड़ा ज्यादा ना बढ़े इस बात का विशेष रूप से ख्याल आज के दिन आपको रखना चाहिए। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। भगवान श्री हरि को केले का भोग आपको जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल रहने वाला है। कार्य थोड़े से रुक रुक कर हो सकते हैं। भटकाव की स्थितियां ना बढ़े इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपने विरोधियों से भी सावधान रहें। आज के दिन आप में से ही कोई घर का भेदी निकल सकता है। इसीलिए जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। खुद खड़े रह कर अपने कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आज के दिन आपको सजगता रखनी होगी। नाना नानी के। बात को लेकर कुछ चिंता संभव है। घर के पूजा स्थल पर प्रतिदिन घी का दीपक जरूर जलाएं। साथ में कपूर और अस्त्र गंध की खुशबू प्रतिदिन घर में जरूर फैलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन करियर प्रधान आपके लिए रह सकता है परंतु मसक्कत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगेगी। निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ये टाइम बहुत शोर्ट है। बहुत जल्दी आप अपनी सफलता को सुनिश्चित करते हुए दिखाई देंगे। सुखों में आज के दिन आपके वृद्धि होगी और भूमि भवन वाहन जैसे सुखों को आज आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। रात्रि में सोने से पहले किसी पीपल के पीतल के बर्तन में कपूर उसे गाय के शुद्ध घी में डूबोकर आपको जला देनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा छह।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दुविधाओं से भरा रह सकता है। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा संयमित होकर अपने कार्यों को करने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। कार्यों को करने के लिए थोड़ा सा आपको तटस्थ होकर चलना पड़ेगा। आज के दिन आपको कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो उन पेपर को आप पहले पढ़े उसके बाद में आप उसे साइन करें क्योंकि आपके साथ आज के दिन धोखा भी हो सकता है जो पशुपालन और डेरी से संबंधित काम करते हैं। उनको आज के दिन नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं किसान वर्ग को भी आज के दिन संभलकर रहने की आवश्यकता है। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ तालमेल जरूर बनाकर चलें। पीपल के पौधे को रोपना और एक बड़े पेड़ में तब्दील होने तक उसकी निरंतर आपको देखभाल करनी है और उसके बाद उनकी पूजा आराधना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाई बहनों के साथ आपका तालमेल थोड़ा सा कम रहेगा परंतु वर्कप्लेस पर आपके डिसीजन स्ट्रॉन्ग दिखाई देंगे। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। सोच समझकर उस कार्य में आगे बढ़ें। आज के दिन राजनेताओं को अपने कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होने के प्रबल योग बने हुए हैं। हनुमान जी के समक्ष पंचमुखी दीपक प्रज्वलित करें और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैला दें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा दो |

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा संभलकर चलें। कुटुम्ब में आज के दिन आपको मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। घर की महिलाओं को आप को आज के दिन प्रसन्न करने का प्रयास करें। आज के दिन घर के बड़ों से आप बिल्कुल भी ना उलझें। इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है। वर्क प्लेस पर भी इस सप्ताह आपके लिए नाजुक बनी हुई है। कोई भी कार्य आप के सिरे नहीं चढ़ने से अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए शांति से अपने मुद्दों को सुलझा कर अपने अधिकारियों को अपने फेवर में करने का प्रयास करें। नमक वाले पानी से पूरे घर में पोचा जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 29 January 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *