Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 29 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 29 April 2022 in Hindi


 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। स्वास्थ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है तो इस सप्ताह वो और अधिक बढ़ सकती है। थोड़ा सा विशेष रूप से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको धन संबंधी मामलों में भी सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसे मामले आपके लिए नुकसानदायक स्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आज आपके बॉस से किसी बात को लेकर झड़प भी हो सकती है। अतः बहुत ज्यादा बात को बिगडने ना दें। आज के दिन बचत करते हुए अपने भविष्य को देखते हुए चलेंगे तो समस्याओं को अपने जीवन में कम पाएंगे। रोमांस और रोमांस रोमेंटिक मूड में आज आप रहने वाले हैं। हालांकि आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है परंतु आपके तर्क आपके लाइफ पार्टनर को आपके पार्टनर को कम समझ में आएंगे। इसीलिए आज के दिन आपको अपने तर्कों को थोड़ा सा कम करना चाहिए। अपनी मधुरता को बढ़ाएं और वाणी में थोड़ी सी सौम्यता लेकर आएं। आज के दिन आपके जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकते हैं। पर समय रहते आप परिस्थितियों को नियंत्रित करते हुए दिखाई देंगे। गाय को आपको मीठी रोटी आज के दिन जरूर खिलानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 29 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। घर परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा रखी जा सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने टीचर को पूरा पूरा सहयोग देते हुए दिखाई देंगे। अगर आपके स्कूल में कोई है तो बढ़ चढ़कर उस इवेंट में आज आप हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सदस्यों में एक अच्छा तालमेल आज के दिन देखने को मिलेगा। आज के दिन आपको अपने कुटुम्ब से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी और महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन आज के दिन करते हुए दिखाई देंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के कुल योग आज के दिन बने हुए हैं। देवी लक्ष्मी के मंदिर आज के दिन जाएं। विधि विधान के साथ उनकी पूजा आराधना करें और मां को लाल पुष्प जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा दो |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज आपका व्यवहार न्याय के अनुसार रहेगा। प्रतिस्पर्धी या दोस्त के वेश में छुपे हुए दुश्मनों को आपको पहचानना पड़ेगा। वे आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं, परन्तु आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से उनके प्रयासों को असफल करते हुए दिखाई देंगे। आज आपको अपने पिता का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आपकी इच्छाओं का सम्मान उनके द्वारा किया जाएगा। आज के दिन आपकी कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। वर्क प्लेस पर कुछ नयी योजनाओं का क्रियान्वयन आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन सरकारी कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ समय बिताने का आनंद मार्च के देना प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। वहीं लव मेट के साथ में आपके कार्यों को आपके बातों को आपकी भावनाओं को व्यक्त किया जा सकता है और दोनों एक दूसरे के साथ में अच्छा समय क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। 12 साल से कम उम्र की लड़कियों को भोजन जरूर कराएं और अपने सामर्थ्य अनुसार उन्हें कुछ उपहार जरुर भेट करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 29 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। यात्राएं अधिक आज के दिन आपके जीवन में सम्पन्न हो सकती है। आपको अपने वरिष्ठों की सहायता करने के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। आज के दिन आप धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे। वहीं घर में भी कोई धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा बन सकती है। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज के दिन कोई महत्वपूर्ण। शुभ मेल के जरिए शुभ समाचार प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन अगर आप अपने काम के विस्तार की योजनाएं बना रहे हैं तो दिन बहुत ही उपयुक्त है। आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे और नए कार्यों की रूपरेखा भी आप बनाते हुए दिखाई देंगे। मां के चरणों में चांदी और चावल चढ़ाकर अपने पास अपनी तिजोरी में जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 29 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जाएगा। साथ ही आप उनकी बेहतर सलाह मिलने से पैसों के नए स्त्रोत आज के दिन आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको नए कार्यों में इंवेस्टमेंट नहीं करना है। विचार विमर्श अपने परिवार के साथ जरुर करें। आज के दिन सामान्य तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करने का प्रयास करें। रिस्की काम में हाथ डालना आज के दिन आपके लिए उचित नहीं रहेगा। आज के दिन शेयर मार्केट शॉर्ट मेल से भी बचें। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लगने की संभावना बनी हुई है। दोस्तों के साथ मैं आज के दिन आपको अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें तरोताजा हो जाएंगी। आज घर से बाहर निकलने से पहले मीठा खाकर घर से बाहर निकलें। इससे आपका कोई विशेष कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी, शुभ अंक रहेगा नौ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। एक प्रबल लाभ की संभावना आज के दिन बन रही है। आप की सफलताओं के साथ लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे अधिक बढ़ जाएगी। व्यापार और धंधे में अच्छा खासा फायदा आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। परिवार में भी सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ में अंडरस्टैंडिंग और अधिक बढ़ेगी। वे आपके कार्यों में आपकी मदद कर आपके रिश्तों को भी अच्छे से संवारने का कार्य करेंगे। आज आपको जीवन साथी के तौर पर अपने आपको बहुत लकी पाएंगे कि आपको इतना अच्छा जीवनसाथी मिला है। वहीं लव रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम आज के दिन बना सकते हैं। आज के दिन सोची समझी रणनीति पर काम करना ठीक नहीं है, परंतु अचानक कोई भी कार्य आपके जीवन में शांतिपूर्वक संपन्न हो जाएगा और इसकी सफलता के कारण आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। नियमित रूप से आपको दुर्गा सप्तसती का पाठ करना चाहिए और छोटी कन्याओं का आशीर्वाद रोजाना लें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 29 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपको थोड़ा सा संभल कर अपने कार्यों में रहना है। ऐसा करने के साथ में कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से आज आपके कार्यों में भी व्यवधान आएगा और आपको अपने अधिकारियों से भी डांट सुनने को मिल सकती है। गलत लोगों की संगति से बचें। मई आज के दिन मित्र मंडली को बढ़ाने का प्रयास न करें वरना मित्रों की संख्या में कुछ ऐसे मित्र जुड़ जाएंगे जो कि आपके लिए आपके प्रति हितैषी ना हों। इसी लिए आज के दिन आपको थोड़ा सा सावधान रहकर चलना पड़ेगा। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें। गोपनीय दस्तावेजों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में थोड़ी सतर्कता और सावधानी जरूर रखें। अपने जीवन साथी के माथे पर टीका लगाकर उसके बाद अपने घर से बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा तीन।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। व्यापार में अच्छे लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। कुछ शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त हो सकते हैं। यदि आपकी परीक्षा चल रही है तो आज के दिन उसका रिजल्ट आपके लिए फेवरेबल रहेगा। वो परीक्षा आप के लिए बहुत ही अच्छी जाएगी। संतान से संबंधित समस्याओं का निवारण आज के दिन आपको हो ही जाएगा। आज के दिन आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होगी। दूर होगी और काम में आपको निश्चित रूप से सफलता भी प्राप्त होगी। प्रातः काल शहद का सेवन जरूर करें और हनुमान जी को सिंदूर और चोला जरुर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 29 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके सब कार्यों में आपके विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। आप खुले दिमाग से सोचें तो आज आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है, परंतु प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों से थोडा सा दूर रहें। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से भी आज आपको बचना पड़ेगा। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट की खरीददारी कर सकते हैं, जिससे आपके बीच में बॉन्डिंग और भी अधिक बेहतर होगी। वहीं लव रिलेशनशिप में आपके दोनों के बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट हो सकती है। थोड़ा सा संभलकर चलें। सुबह लक्ष्मी मंदिर जाकर सफेद कमल की फूल और सफेद मिठाई अर्पित करने से धन लाभ की प्राप्ति होगी। आज के दिन बैठ आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। मां की सेहत को लेकर आज आप थोड़े से चिंतित हो सकते हैं। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने से प्रसन्नता आपके जीवन में और अधिक बढ़ेगी। आज के दिन आप कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो अधिकारियों का सहयोग उस कार्य में जरूर लें। आज के दिन आप अपने सहकर्मियों के लिए आइडियल बनते हुए दिखाई देंगे। वही व्यापारी वर्ग आज नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। मंदिर में अखरोट जरूर चढ़ाएं और प्रसाद के रूप में उसे घर लेकर आएं और पारिवारिक सदस्यों के बीच में बांट दें। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 29 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। आज डेली रूटीन के लाभ में वृद्धि होगी। कोई काम आपका अटका हुआ है तो निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा। कुटुम्ब में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी सामाजिक समारोह में आज आप जा सकते हैं। आज आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आज आपके पक्ष में जाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन समाज में कुछ बदलाव की प्रेरणा से आप अपने जीवन में कुछ सामाजिक कार्यों में संलग्न रहेंगे और आपके कार्यों को सराहा भी जाएगा। चांदी का टुकड़ा हमेशा अपने पास जरूर रखें और शुक्रवार का व्रत जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा पाँच।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज कार्य की अधिकता रहेगी और आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण नहीं कर पाने से थोड़े से चिंतित होते हुए दिखाई देंगे। पर आपके पारिवारिक सदस्यों की सहायता से आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आज के दिन आपके कन्फ्यूजन के बादल हटेंगे और आप अपने अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आप निपुणता भी हासिल करेंगे। आज के दिन आपके परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संपन्न हो सकती है जो कि पारिवारिक सदस्यों के बीच में बॉन्डिंग को और अधिक बेहतर करेगी। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले अपने जीवन साथी और घर के बड़ों से सलाह लेकर अपने कार्य को शुरू करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाइट ग्रीन, शुभ अंक रहेगा छह |

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/UPemee7Ppxo” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *